Wednesday, January 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

फ्रांस से भारत को मिलेंगे 26 राफेल M, समंदर के ‘शहंशाह’ की पॉवर को जान PAK का फेल हुआ हार्ट

भारत, फ्रांस के साथ 26 राफेल मरीन विमानों की डील सोमवार को नई दिल्ली साइन हो गई। भारत की तरफ से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने डील पर साइन किए।

Vinod by Vinod
April 28, 2025
in Breaking, TOP NEWS, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में सोमवार का दिन भारतीय नौसेना के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। भारत ने 63,000 करोड़ रुपये में फ्रांस से 26 राफेल मरीन विमानों की डील पर हस्ताक्षर कर दिए। इस समझौते के भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन भी मौजूद थे। ये जेट आईएनएस विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे। इस जेट के आने से इंडियन नेवी और ताकतवर हो जाएगी।

22 सिंगल सीट के जेट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पूरी ताकत के साथ पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है। अपने मित्र देशों से आधुनिक हथियारों की डील को पक्की कर रहा है। इसी कड़ी में भारत और फ्रांस के बीच राफेल मरीन लड़ाकू विमान की डील पक्की हो गई। भारत और फ्रांस के बीच हुए इस समझौते के तहत 22 सिंगल-सीट और 4 ट्विन-सीट विमान शामिल होंगे। इससे पाकिस्तान को करारा झटका लगने वाला है। क्योंकि ये जेट आईएनएस विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे। डील की खबर पक्की होने के बाद पाकिस्तान में दहशत है। पाकिस्तान डिफेंस एक्सपर्ट के चेहरों पर हवाईयां उड़ रही हैं।

RELATED POSTS

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

November 28, 2025

राफेल की कुल संख्या होगी 62

दरअसल, भारत और फ्रांस के बीच 2016 में एक सौदा हुआ था, जिसके तहत पहले से ही भारतीय वायुसेना के बेड़े में 36 एयरक्राफ्ट है। भारतीय वायुसेना के राफेल जेट अंबाला और हाशिनारा बेस में तैनात हैं। अब इन 26 राफेल-एम की डील के साथ भारत की राफेल जेट की संख्या बढ़कर 62 हो जाएगी। राफेल-एम फाइटर आने से भारत की समुद्री सीमा अभेद हो जाएगी। रक्षा एक्सपर्ट का दावा है कि राफेल मरीन का तोड़ फिलहाल पाकिस्तान के पास नहीं है। चीन के पास भी इस तरह का लड़ाकू विमान नहीं है। युद्ध के दौरान राफेल मरील बाजीगर बनकर उभरेगा।

अभी तैनात हैं मिग 29

नौसेना के पास दो विमान वाहक पोत INS विक्रमादित्य और प्छै विक्रांत हैं। इन पर अभी पुराने मिग 29के फाइटर जेट तैनात हैं। ऐसे में मॉडर्न राफेल-एम की तैनाती हो जाएगी, तो समंदर में भारत की ताकत और बढ़ जाएगी। राफेल-एम फाइटर जेट से नभ, थल और जल में नौसेना की पकड़ और मजबूत होगी। अभी भारतीय वायु सेना के पास मिग-29 विमान हैं। ये विमान INS विक्रमादित्य पर तैनात रहते हैं। बीते समय में इनके रखरखाव की मांग बढ़ने और सीमित उपलब्धता के चलते भारत राफेल मरीन विमान खरीद रहा है।

57 फाइटर जेल लेने की योजना

भारतीय नौसेना ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए 57 फाइटर जेट लेने की योजना बनाई थी। इसके लिए गोवा में फ्रांस के राफेल मरीन और अमेरिका के बोइंग-18 का ट्रायल भी हुआ। 2022 में भारत ने अमेरिका और फ्रांस से अपने प्रपोजल की समय-सीमा बढ़ाने की मांग की थी। सिर्फ फ्रांस इसके लिए तैयार हुआ, जिसके बाद भारत के पास राफेल मरीन खरीदने का ही विकल्प बचा। यह डील भारत और फ्रांस के संबंधों को मजबूत करने की एक पहल भी है।

राफेल एम की ताकत

राफेल-एम (मरीन) का उपयोग नौसेना के विमान वाहक पोत में होगा। 50.1 फीट लंबे राफेल-एम का वजन 15 हजार किलो तक है। फ्यूल कैपिसिटी भी 11,202 किग्रा है, जिससे यह ज्यादा देर तक उड़ सकता है। यह सिंगल और डबल सीटर विमान 52 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इस विमान के फोल्डिंग विंग्स भी काफी मजबूत हैं। रफ्तार 2205 किमी प्रतिघंटा है। राफेल एम दुश्मन देश की रडार में नहीं आता और चंद मिलट के अंदर विलेन को गेम ओवर करने की क्षमता रखता है।

एफ 16 और जे 20 से बेहतर

राफेल-एम सिर्फ एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता है। यह पाकिस्तान के एफ-16 और चीन के जे-20 से ज्यादा बेहतर है। यह उड़ान भरने के बाद 3700 किमी दूर तक हमला करने में सक्षम है। इसमें 30 एमएम की ऑटो कैनन गन और 14 हार्ड प्वाइंट्स हैं। यह बहुत कम जगह पर भी ‘लैंड’ कर सकता है। जानकार बताते हैं कि राफेल मरीन के नौसेना में शामिल होने के बाद एशिया में भारत का दबदबा हो जाएगा। भारत पाक ही नहीं बल्कि चीन को भी समंदर में सीधी टक्कर दे सकता है।

जानिए राफेल की खासियत

राफेल-एम में शक्तिशाली एंटी शिप मिसाइलें लगाई जा सकती हैं, जो हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम हैं। यह विमान पनडुब्बियां खोजकर ध्वस्त करने वाले विशेष रडार से लैस होता है। खास बात यह है कि राफेल-एम में बीच हवा में ही रीफ्यूलिंग की जा सकती है। इससे इसकी रेंज और बढ़ जाएगी। राफेल मरीन की एडवांस रडार टेक्नोलॉजी, ज्यादा हथियार ले जाने की क्षमता, बेहतर सेंसर इसे मिग-29 विमान से बेहतर बनाते हैं।

 

Tags: DEFENCEFRANCEIndian NavyINS vikrantPAKISTANRafale fighter jet
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

by Deepali Kaur
December 9, 2025

हर साल की तरह इस बार भी Google ने Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें यह बताया...

कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

by Kanan Verma
November 28, 2025

इस्लामाबाद :  पूर्व पाकिस्तानी PM Imran Khan के बेटे कासिम खान ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके...

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने...

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

जेल से लीक हो गया पाकिस्तान के मुनीर का खूनी प्लान, जानें जिंदा हैं या बैरक के अंदर मार दिए गए इमरान खान

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के अंदर से एक बड़ी खबर निकल कर आई है। ये खबर पाक को बड़े...

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

by Vinod
November 26, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद एनआईए का ऑपरेशन जारी है। इस आतंकी हमले में शामिल एक-एक आतंकी...

Next Post
India Pakistan Trade

नुकसान मंजूर, लेकिन पाकिस्तान से व्यापार नहीं भारतीय व्यापारियों का दृढ़ संकल्प...

Health news : Uric Acid से होने वाली दिक्कतों से कैसे बचे जानिए क्या खाएं किस से करें परहेज़

Health news : Uric Acid से होने वाली दिक्कतों से कैसे बचे जानिए क्या खाएं किस से करें परहेज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist