मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

India-Ukraine: जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, बधाई देने के साथ ही की ये मांग

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 27, 2022
in राष्ट्रीय, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कीव/नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युध्द के जल्द समाप्त होने की उम्मीद जताने के बाद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है। उन्होंने फोन करके G-20 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दी। जेलेंस्की ने एक ट्वीट में बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को बात की।

उन्होंने कहा कि वह अपने शांति फार्मूले को आगे बढ़ाने के लिए भारत की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं। जेलेंस्की ने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और जी-20 की सफल अध्यक्षता की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति फार्मूले की घोषणा की और अब मैं इसे आगे बढ़ाने में भारत की भागीदारी की उम्मीद करता हूं। मैं मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भी धन्यवाद देता हूं।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

अगस्त 26, 2026

I had a phone call with @PMOIndia Narendra Modi and wished a successful #G20 presidency. It was on this platform that I announced the peace formula and now I count on India's participation in its implementation. I also thanked for humanitarian aid and support in the UN.

— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) December 26, 2022

गौरतलब है कि फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ जेलेंस्की से भी कई बार बात की। इससे पहले 4 अक्टूबर को जेलेंस्की के साथ मोदी की फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान मोदी ने कहा था कि कोई सैन्य हल नहीं हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयास में योगदान देने के लिए तैयार है।

जेलेंस्की ने पीएम मोदी के समर्थन के लिए दिया धन्यवाद

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का नजरियाः भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है। हमारा देश इस बात पर कायम है कि इस मुद्दे का समाधान कूटनीति और बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए।इस बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस बातचीत को तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस की ओर से यूक्रेन पर नए हमले किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – अमेरिका में जानलेवा बना बर्फीला तूफान, अब तक 30 की मौत, कई शहरों में बिजली गुल

Tags: India-UkrainePM Narendra ModiPMO indiaVolodymyr Zelenskyy
Share196Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

Ukraine Independence Day: राष्ट्रपति मुर्मु की शुभकामनाओं पर जेलेंस्की ने जताया आभार, भारत से सहयोग बढ़ाने की कही बात

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Ukraine Independence Day:  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देने के लिए...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

Next Post

Gorakhpur: सीएम योगी बदलने जा रहे हैं गोरखपुर की सूरत, अयोध्या की तर्ज पर बनने जा रहा है ‘राप्ती रिवर फ्रंट’, जानें क्या होगी खासियत

तेज होगी वाहनों की गति... जाम से मिलेगी निजात, 2023 में दिल्ली को मिलेगी 4 एक्सप्रेस-वे की सौगात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In