Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

चीनी चिप वाले सिम पर साइबर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती, जल्द शुरू होगा रिप्लेसमेंट सरकार की बड़ी तैयारी

सरकार पुराने सिम कार्ड्स को रिप्लेस करने पर विचार कर रही है क्योंकि कुछ में चीनी चिप्स पाए गए हैं। साइबर सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे सभी को नया सिम लेना पड़ सकता है।

by Ahmed Naseem
April 8, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Old SIM Cards May Be Replaced Soon अगर आपके पास भी पुराना सिम कार्ड है, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। भारत सरकार पुराने सिम कार्ड्स को बदलने की तैयारी में है। इसका कारण है सिम कार्ड्स में इस्तेमाल होने वाले कुछ चिप्स को लेकर साइबर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता। इन चिप्स में से कुछ चीन से मंगवाए गए थे, जो देश की सुरक्षा के लिहाज से खतरा बन सकते हैं। यह पूरी जांच देश की प्रमुख साइबर सुरक्षा एजेंसी नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर (NCSC) और गृह मंत्रालय ने मिलकर की है। इस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर अब सरकार पुराने सिम कार्ड्स को चरणबद्ध तरीके से बदलने पर विचार कर रही है।

क्या है पूरा मामला

एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों जैसे जिओ, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के वरिष्ठ अधिकारियों और दूरसंचार मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में सिम कार्ड्स की सप्लाई चेन में सामने आई खामियों और पुराने सिम कार्ड्स को रिप्लेस करने को लेकर चर्चा की गई पिछले कुछ सालों में भारत ने हुआवेई (Huawei) और जेडटीई (ZTE) जैसे चीनी टेक्नोलॉजी ब्रांड्स पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। अब सरकार ने फैसला लिया है कि कोई भी टेलीकॉम उपकरण भारत में उपयोग में लाने से पहले उसकी जांच और सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगी। यह कदम देश की सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

RELATED NEWS

Social Media: सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने जारी किए नए नियम, जानिए कौन सी Apps और Ads है लिस्ट में

Social Media: सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने जारी किए नए नियम, जानिए कौन सी Apps और Ads है लिस्ट में

February 21, 2025

कैसे पहुंचे चीनी चिप्स भारतीय सिम कार्ड्स में

आमतौर पर टेलीकॉम कंपनियां सिम कार्ड्स ऐसे वेंडर्स से मंगवाती हैं जो सर्टिफाइड होते हैं। ये वेंडर्स चिप्स को वियतनाम या ताइवान जैसे सुरक्षित स्रोतों से मंगाकर भारत में असेंबली और पैकेजिंग करते हैं। लेकिन जांच में सामने आया कि कुछ वेंडर्स ने नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने चिप्स को चीन से मंगवाया और दस्तावेजों में यह बताया कि वो विश्वसनीय स्रोत से आए हैं। इस तरह नियमों की अनदेखी कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया, जिसकी वजह से अब इन पुराने सिम कार्ड्स की समीक्षा और संभावित रिप्लेसमेंट पर विचार किया जा रहा है।

किन सिम कार्ड्स पर पड़ेगा असर

मार्च 2021 में टेलीकॉम विभाग ने लाइसेंस नियमों में बदलाव किया था, जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि कोई भी कंपनी अविश्वसनीय वेंडर से उपकरण नहीं खरीद सकती। लेकिन जांच में सामने आया कि कुछ वेंडर्स ने इस सिस्टम का दुरुपयोग किया और चीन से चिप्स मंगवाकर सिम कार्ड्स में लगा दिए। इसका असर 2021 से पहले और बाद में जारी किए गए सिम कार्ड्स दोनों पर हो सकता है। यानी यदि आपने पिछले कुछ वर्षों में सिम लिया है, तो भविष्य में आपको नया सिम कार्ड लेना पड़ सकता है।

Tags: SIM Card Replacementtelecom security
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Social Media: सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने जारी किए नए नियम, जानिए कौन सी Apps और Ads है लिस्ट में

Social Media: सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने जारी किए नए नियम, जानिए कौन सी Apps और Ads है लिस्ट में

by Sadaf Farooqui
February 21, 2025

Social Media: नई दिल्ली, दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एक सख्त निर्देश दिया है। इस...

Next Post
BookMyShow विवाद पर कॉमेडियन ओपन लेटर में बोले, मैं बायकॉट के खिलाफ हूं, मुद्दे चिंताजनक

BookMyShow विवाद पर कॉमेडियन ओपन लेटर में बोले, मैं बायकॉट के खिलाफ हूं, मुद्दे चिंताजनक

अनुपमा’ से मिली नई पहचान रोती हैं महिलाएं मुझे गले लगाकर ये किरदार अब मेरी जिम्मेदारी

अनुपमा' से मिली नई पहचान रोती हैं महिलाएं मुझे गले लगाकर ये किरदार अब मेरी जिम्मेदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist