Sunday, November 8, 2026 1:10 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Citizenship Debate- पासपोर्ट नागरिकता का सबूत या सिर्फ यात्रा दस्तावेज़? विदेश मंत्रालय के बयान पर छिड़ी बहस, जानिए क्या कहता है कानून

Citizenship Debate- पासपोर्ट नागरिकता का सबूत या सिर्फ यात्रा दस्तावेज़? विदेश मंत्रालय के बयान पर छिड़ी बहस, जानिए क्या कहता है कानून

विदेश मंत्रालय के एक बयान के बाद पासपोर्ट और नागरिकता को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि अगर पासपोर्ट अंतिम प्रमाण नहीं है, तो भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए कौन-सा दस्तावेज़ सबसे अहम माना जाएगा।

by Kirtika Tyagi
25/06/2026

Passport and Citizenship Debate: एक खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। कई मीडिया रिपोर्टों में विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं, बल्कि एक यात्रा दस्तावेज़ है। इस बयान के बाद देशभर में बहस तेज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों को विदेशों में यात्रा और आवाजाही की सुविधा देना है। इसलिए इसकी तुलना उन दस्तावेज़ों से नहीं की जानी चाहिए, जिनका उपयोग नागरिकता से जुड़े कानूनी अधिकारों को साबित करने के लिए किया जाता है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट को नागरिकता का अंतिम और निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता। उनका कहना है कि विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट व्यक्ति की राष्ट्रीयता की पुष्टि करता है, लेकिन किसी कानूनी विवाद की स्थिति में यह अकेला अंतिम प्रमाण नहीं होता। विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत अब आधुनिक चिप आधारित ई-पासपोर्ट जारी कर रहा है। इनमें बायोमेट्रिक जानकारी जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम होगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी।

क्यों उठ रहे हैं सवाल

यह विवाद तब और बढ़ गया जब यह सवाल सामने आया कि क्या पासपोर्ट का उपयोग मतदाता सूची से नाम हटाए जाने जैसी स्थिति को चुनौती देने के लिए किया जा सकता है। इसी संदर्भ में विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी सामने आई। कई लोगों का कहना है कि अगर पासपोर्ट जारी करने से पहले पूरी जांच की जाती है और केवल भारतीय नागरिकों को ही पासपोर्ट दिया जाता है, तो फिर उसे नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं माना जाए।

RELATED NEWS

No Content Available

कानून क्या कहता है

पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के अनुसार पासपोर्ट जारी करने से पहले अधिकारियों को आवश्यक जांच करनी होती है। वहीं कानून साफ कहता है कि किसी गैर-भारतीय नागरिक को पासपोर्ट नहीं दिया जा सकता। हालांकि नागरिकता का निर्धारण नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत होता है। इसी वजह से कानूनी रूप से पासपोर्ट और नागरिकता दो अलग-अलग विषय माने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की नागरिकता पर विवाद हो, तो केवल पासपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला नहीं किया जाता।

नेताओं और विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया

प्रसिद्ध गीतकार और फिल्मकार Javed Akhtar ने सवाल उठाया कि अगर पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है, तो क्या सरकार ऐसे लोगों को भी पासपोर्ट जारी कर रही है जिनकी नागरिकता पूरी तरह सुनिश्चित नहीं है।

पूर्व कानून मंत्री Kapil Sibal ने भी पूछा कि अगर पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है, तो फिर नागरिकता साबित करने वाला अंतिम दस्तावेज़ कौन-सा है।

वहीं भारत की पूर्व विदेश सचिव Nirupama Menon Rao का कहना है कि कानूनी दृष्टि से विदेश मंत्रालय की बात सही है। उनके अनुसार पासपोर्ट नागरिकता पैदा नहीं करता, बल्कि पहले से मौजूद नागरिकता के आधार पर जारी किया जाता है।

आखिर नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?

यही सबसे बड़ा सवाल है। वोटर आईडी यह साबित करती है कि व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन इसे भी नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाता। इसी तरह पासपोर्ट भी मजबूत दस्तावेज़ है, लेकिन कानूनी विवाद की स्थिति में अकेले इसके आधार पर नागरिकता तय नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि नागरिकता से जुड़े मामलों में जन्म संबंधी रिकॉर्ड, माता-पिता की नागरिकता, सरकारी अभिलेख और नागरिकता कानून के तहत उपलब्ध अन्य साक्ष्यों को एक साथ देखा जाता है। इसलिए भारत में कोई एक ऐसा दस्तावेज़ नहीं है जिसे हर परिस्थिति में नागरिकता का अंतिम और सार्वभौमिक प्रमाण माना जा सके।

Related Posts

No Content Available
Next Post
LPG Supply Restrictions: घरेलू उत्पादन बढ़ते ही सरकार ने जंग के दौरान LPG पर लगी पाबंदियां हटाईं , उद्योगों को राहत मिली

LPG Supply Restrictions: घरेलू उत्पादन बढ़ते ही सरकार ने जंग के दौरान LPG पर लगी पाबंदियां हटाईं , उद्योगों को राहत मिली

Firozabad Tajia Height Measurement

Firozabad Administration: ताजिया सुपुर्द-ए-खाक से पहले सड़कों पर उतरा प्रशासन, ASP अनुज चौधरी ने खुद नापी ताजियों की ऊंचाई

Shani Pradosh Vrat 2026

Shani Pradosh Vrat : भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि, शनि प्रदोष व्रत 27 जून को, जानें पूजा विधि, शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं

POPULAR POST

US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

November 3, 2026
Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

November 6, 2026
दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

November 4, 2026
Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

November 3, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

November 3, 2026

LATEST

Diwali Controversy : कहां हुआ दिवाली समारोह में हंगामा, किसने लहराए हिंदुओं को देश से निकालने के पोस्टर?

Diwali Controversy : कहां हुआ दिवाली समारोह में हंगामा, किसने लहराए हिंदुओं को देश से निकालने के पोस्टर?

November 8, 2026
BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

BSE ने छुट्टी के दिन किया मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष आयोजन, मिला शुभ मुहूर्त में कारोबार का मौका

November 8, 2026
Muzaffarnagar Crime :  मेरठ के चार तस्कर मुजफ्फरनगर में 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,उनमे हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

Muzaffarnagar Crime : मेरठ के चार तस्कर मुजफ्फरनगर में 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,उनमे हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

November 7, 2026
Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

Tenant Police Verification: मकान किराये पर देने से पहले जरूर करें ये काम, वरना मकान मालिक को हो सकती है परेशानी

November 7, 2026
Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

November 7, 2026
Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India