Saturday, November 7, 2026 10:04 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

लखनऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 127 प्रस्तावित केंद्रों में से 119 निर्धारित किए गए हैं। करीब 190 आपत्तियों की जांच के बाद आठ केंद्र हटाए गए। बोर्ड 20 नवंबर तक अंतिम सूची जारी करेगा।

by Kirtika Tyagi
07/11/2026

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी लखनऊ में परीक्षा केंद्रों को लेकर उठी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। जिला स्तर पर जांच पूरी होने के बाद अब परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची तैयार कर ली गई है। इसके तहत लखनऊ में कुल 119 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 1.16 लाख छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देंगे।

190 आपत्तियों की जांच

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए लखनऊ में शुरुआत में 127 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इनकी सूची जारी होने के बाद स्कूलों और अन्य संबंधित पक्षों की ओर से करीब 190 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों में परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, कमरों की व्यवस्था और परीक्षार्थियों को बैठाने की क्षमता को लेकर सवाल उठाए गए थे।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आपत्तियों की जांच कराई। इसके बाद संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और निर्धारित मानकों के आधार पर केंद्रों की समीक्षा की गई। जांच पूरी होने के बाद प्रस्तावित सूची में बदलाव करते हुए 119 केंद्रों को अंतिम रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

RELATED NEWS

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026

पांच केंद्रों में कमी

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय के मुताबिक, जांच के दौरान पांच प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाओं की कमी पाई गई। इन विद्यालयों में परीक्षा कराने के लिए निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। वहीं, तीन अन्य केंद्रों की परीक्षार्थियों को बैठाने की क्षमता जरूरत से अधिक पाई गई।

इन सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके आधार पर प्रस्तावित 127 केंद्रों की संख्या घटाकर 119 कर दी गई। जिला स्तर पर तैयार की गई संशोधित रिपोर्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है।

जनभवन का स्कूल बाहर

लखनऊ में जनभवन परिसर में संचालित एक विद्यालय को भी शुरुआती सूची में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। हालांकि, आपत्तियों और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की गई संशोधित सूची में इस विद्यालय को जगह नहीं मिली है। इस तरह अंतिम रिपोर्ट में कुल 119 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है।

20 नवंबर तक इंतजार

जिला स्तर से रिपोर्ट भेजे जाने के बाद अब सभी की नजर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पर है। बोर्ड की ओर से 20 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

करीब 1.16 लाख परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों पर बैठने, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करना शिक्षा विभाग के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Related Posts

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
Lucknow Hotel Death Case

Hotel Incident : लखनऊ के होटल में ठहरा व्यक्ति खून से लथपथ मिला, संदिग्ध हालात में मौत; जांच में जुटी पुलिस

November 5, 2026
Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Lucknow Accident : जेसीबी ने 60 साल की महिला को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

November 4, 2026
Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

Malihabad Case : क्यों 14साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, शिकायत के बाद भी सोती रही पुलिस?

November 3, 2026
Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

Lucknow Train Theft: लखनऊ में फर्स्ट AC कोच से महिला के ढाई लाख के गहने चोरी, 4 बार चेन खींचने पर भी नहीं मिली मदद

November 2, 2026
Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

September 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

September 19, 2026
Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

September 15, 2026
Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

September 9, 2026
Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

September 5, 2026
Next Post
Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

POPULAR POST

Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

November 6, 2026
Judicial Accountability Supreme Court

Judicial Accountability : रेप केस का सामना कर रहे जज को POCSO कोर्ट की जिम्मेदारी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

November 4, 2026
UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

November 7, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026

LATEST

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

November 7, 2026
Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

November 7, 2026
UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

November 7, 2026
YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India