सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Train Fare : भारतीय रेलवे ने ट्रेन किराया बढ़ाया, आज से लंबी दूरी की रेल यात्रा होगी महंगी, जानिए पूरा असर

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन किराया बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी लंबी दूरी की AC और नॉन-AC यात्रा पर लागू होगी, जिससे लाखों यात्री प्रभावित होंगे और रेलवे को अतिरिक्त आय मिलेगी।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 26, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Train Fare Hike:देशभर में ट्रेन से सफर करना महंगा हो गया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि यह बीते छह महीनों में दूसरी बार किराया बढ़ाया गया है। इस फैसले का सीधा असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा, चाहे वे AC कोच में सफर करें या नॉन-AC में।

रेलवे के इस फैसले से दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-हावड़ा जैसे व्यस्त और प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।अनुमान है कि इस किराया बढ़ोतरी से रेलवे को करीब 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। यानी यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ेगा, लेकिन रेलवे की कमाई मजबूत होगी।

RELATED NEWS

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

जून 29, 2026
Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

जून 27, 2026

नॉन-AC ट्रेनों में कितना बढ़ा किराया

साधारण यानी नॉन-AC ट्रेनों में सेकंड क्लास साधारण यात्रियों को राहत दी गई है। 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन 216 से 750 किलोमीटर की दूरी पर 5 रुपये, 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये, 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये और 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी पर 20 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है।

स्लीपर क्लास में यात्रा करने वालों को अब हर किलोमीटर पर 1 पैसा ज्यादा देना होगा। वहीं, फर्स्ट क्लास साधारण में भी 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। मेल और एक्सप्रेस नॉन-AC ट्रेनों में सेकंड क्लास, स्लीपर और फर्स्ट क्लास सभी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है।

AC यात्रियों पर भी असर

AC कोच में सफर करने वालों को भी अब ज्यादा किराया देना होगा। AC चेयर कार, AC 3 टियर, 3E, AC 2 टियर और AC फर्स्ट क्लास या एग्जीक्यूटिव क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी लागू की गई है। इसका मतलब है कि लंबी दूरी की AC यात्रा अब पहले से महंगी होगी।

किन ट्रेनों पर लागू होगी बढ़ोतरी

किराया बढ़ोतरी का असर लगभग सभी प्रमुख और विशेष ट्रेनों पर पड़ेगा। इसमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

अहम बातें जो जानना जरूरी है

पहली बात, उपनगरीय यानी लोकल ट्रेनों के सिंगल टिकट के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरी, सभी तरह के सीजन टिकट, चाहे वे उपनगरीय हों या न हों, पहले जैसे ही रहेंगे।

तीसरी, रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

चौथी, GST पहले की तरह ही लागू रहेगा और किराया पहले की तरह राउंड ऑफ किया जाएगा।

पांचवीं, 26 दिसंबर से पहले खरीदे गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा। हालांकि, 26 दिसंबर 2025 के बाद TTE द्वारा जारी किए गए टिकटों पर बढ़ा हुआ किराया वसूला जाएगा।

कुल मिलाकर, रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए खर्च बढ़ाने वाला है, खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

Tags: Indian RailwaysTrain Fare Hike
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Delhi Mumbai 12 Hour Train: दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी पटरियों पर, सफल रहा ट्रायल रन

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

  India Hydrogen Train: भारतीय रेलवे जल्द ही देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन शुरू करने की तैयारी...

Vande Bharat Free Meal : वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन लेट होने पर रेलवे देगा निःशुल्क भोजन और पीने का पानी

Vande Bharat Free Meal : वंदे भारत यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन लेट होने पर रेलवे देगा निःशुल्क भोजन और पीने का पानी

by Kirtika Tyagi
जून 23, 2026

Vande Bharat Free Meal Facility: देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने...

New Rules: रेलवे का नया फरमान देना होगा दोगुना लगान, बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना

New Rules: रेलवे का नया फरमान देना होगा दोगुना लगान, बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
जून 21, 2026

Indian Railways New Rules: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित सेवाएं देने के लिए समय-समय पर नियमों में...

दिल्ली से बंगाल तक बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, यूपी-बिहार के कई शहर होंगे कनेक्ट

दिल्ली से बंगाल तक बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, यूपी-बिहार के कई शहर होंगे कनेक्ट

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Bullet Train: देश में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा सकता है।...

Next Post
Atal Jayanti Special : किसने दहेज में मांग लिया था पूरा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह ने सुनाया अटल जी का यादगार किस्सा

Atal Jayanti Special : किसने दहेज में मांग लिया था पूरा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह ने सुनाया अटल जी का यादगार किस्सा

School Closed: उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड,शीतलहर और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम ने बढ़ाई परेशानी

School Closed: उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड,शीतलहर और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूल बंद, मौसम ने बढ़ाई परेशानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist