Monday, November 16, 2026 8:50 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Loco Pilot Demands: इंडिगो संकट के बीच अब रेलवे के लोको पायलटों ने कर दी कौन सी मांगें, रेलवे के लिए नई चुनौती,

Loco Pilot Demands: इंडिगो संकट के बीच अब रेलवे के लोको पायलटों ने कर दी कौन सी मांगें, रेलवे के लिए नई चुनौती,

इंडिगो संकट के बीच अब रेलवे के लोको पायलट काम के घंटे तय करने, पर्याप्त आराम देने और वैज्ञानिक कार्य प्रणाली लागू करने की मांग कर रहे हैं। मांगें न मानी गईं तो देशभर में ट्रेन संचालन प्रभावित हो सकता है।

by SYED BUSHRA
10/12/2025

Railway Loco Pilot Demands: देशभर में इंडिगो एयरलाइंस का बड़ा संचालन संकट चल रहा है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान रेलवे के लिए भी नई चिंता खड़ी हो गई है। ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट अब अपने काम के घंटों को सीमित करने और तय आराम देने की मांग पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार ओवरटाइम और कम आराम की वजह से वे अत्यधिक थकान में ट्रेन चलाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ता है।

लोको पायलटों का तर्क है कि जिस तरह इंडिगो मामले में विमान पायलटों के लिए सरकार ने सुरक्षा आधार पर कड़े नियम लागू किए, उसी तरह रेलवे को भी वैज्ञानिक और सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनानी चाहिए।

ड्यूटी 6 घंटे और 16 घंटे आराम की मांग

लोको पायलटों ने सरकार से मांग की है कि उनकी ड्यूटी अधिकतम 6 घंटे तय की जाए और हर ड्यूटी के बाद 16 घंटे का आराम अनिवार्य हो। इसके अलावा हफ्ते में तय छुट्टी भी दी जाए। उनका दावा है कि ये बदलाव सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं।
अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ी और कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए, तो ट्रेनें देरी से चल सकती हैं, रद्द हो सकती हैं और शेड्यूल बिगड़ सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

इंडिगो संकट का उदाहरण देते हुए पायलटों ने कहा कि 9 दिन में 2000 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द हो गईं, उसी तरह अगर रेलवे में भी स्थिति बिगड़ी तो देश की सबसे बड़ी यात्री सेवा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इससे लाखों यात्री सीधे प्रभावित होंगे।

मांगें क्यों बढ़ीं?

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) का कहना है कि वह कई वर्षों से केवल इतना मांग रहे हैं कि लोको पायलटों की ड्यूटी मानव शरीर की क्षमता और वैज्ञानिक मानकों के हिसाब से तय हो।
कई पायलटों को 10 से 12 घंटे लगातार काम करना पड़ता है। रात की लंबी ड्यूटी, लगातार ट्रिप्स और ओवरटाइम उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से थका देता है। उनका कहना है कि थके हुए लोको पायलट से गलती होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे हजारों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है।

इंडिगो मामले में थकान को गंभीरता से लिया गया और एफआरएमएस जैसी प्रणाली की बात सामने आई। यही वजह है कि लोको पायलटों का कहना है कि एक ही देश में दोहरी नीति नहीं होनी चाहिए। रेलवे को भी सुरक्षित और वैज्ञानिक कार्य प्रणाली लागू करनी चाहिए।

कर्मचारियों का बढ़ता आक्रोश

AILRSA का आरोप है कि सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी जब अपने हक की बात करते हैं तो उन पर सख्त कदम उठाए जाते हैं, जबकि निजी कंपनियों पर सरकार नरमी दिखाती है।
एसोसिएशन का कहना है कि जब इंडिगो ने पायलटों के ड्यूटी नियमों का पालन नहीं किया, तब भी सरकार ने कड़ा रुख नहीं अपनाया।
उनका कहना है कि थकान जोखिम प्रबंधन दुनिया भर में साबित मॉडल है और एयरलाइन सेक्टर में लागू है, फिर रेलवे में इसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है?

Related Posts

No Content Available
Next Post
Car Accident 2025: मुक्तेश्वर से गाजियाबाद लौट रहे परिवार की कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, दो की दर्दनाक मौत

Car Accident 2025: मुक्तेश्वर से गाजियाबाद लौट रहे परिवार की कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, दो की दर्दनाक मौत

Garena Free Fire Max Redeem Codes

Garena Free Fire Max: Redeem Codes For December 10, 2025 जारी – फ्री में पाएं Diamonds, Skins और Premium Rewards

GTA 6

GTA 6: रिलीज डेट, स्टोरी, कैरेक्टर्स और अब तक की पूरी जानकारी

POPULAR POST

UP Weather Update

Weather Alert : यूपी में बदलने वाला है मौसम, कब गिरेगा पारा; लखनऊ समेत कौन से जिलों में बढ़ेगी ठंड?

November 10, 2026
Bhai Dooj Wishes 2026

Bhai Dooj 2026 :भाई दूज पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के रिश्ते को बताया प्रेम और विश्वास का प्रतीक

November 10, 2026
UP Weather Update

UP Weather: यूपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार,18 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 15, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

Series Victory :न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे में मिली शिकस्त, भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच?

November 15, 2026

LATEST

UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India