सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Indian Railways में भी प्‍लेन की तरह सामान की वेट लिमिट, जनरल से एसी तक अलग-अलग वजन, नियम तोड़ा तो जुर्माना

भारतीय रेलवे अब हवाई जहाज की तरह ट्रेनों में भी सामान की तय सीमा लागू करने जा रहा है। तय वजन से अधिक सामान पर यात्रियों को अतिरिक्त किराया और छह गुना तक जुर्माना भरना होगा।

by Mayank Yadav
अगस्त 18, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Indian Railways
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Railways Luggage Weight Limit: अब भारतीय रेलवे भी यात्रियों के सामान पर कड़ा नियम लागू करने जा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे हवाई जहाज में लगेज की लिमिट होती है, वैसे ही ट्रेनों में भी तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अब जुर्माना लगेगा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यह सख्त कदम उठाते हुए प्रमुख स्टेशनों पर लगेज तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगाने की तैयारी कर ली है। इन मशीनों के जरिए यात्रियों के बैग और सामान का वजन जांचा जाएगा। तय सीमा से अधिक वजन होने पर यात्रियों को न केवल अतिरिक्त शुल्क बल्कि छह गुना तक जुर्माना भी देना होगा। नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे और छूट की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

ट्रेनों में सामान पर नई पाबंदियां

प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गोविंदपुरी और सूबेदारगंज समेत कई स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें लगाई जाएंगी। यात्रियों को प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने से पहले अपना सामान तौलवाना होगा। यहां उतरने वाले यात्रियों के बैग की भी जांच की जा सकती है। रेलवे का मानना है कि इस नियम से ट्रेनों में भीड़भाड़ कम होगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026
Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026

नियम तोड़ने पर 6 गुना तक जुर्माना

Indian Railways ने साफ किया है कि यदि कोई यात्री निर्धारित सीमा से ज्यादा सामान लेकर चलता है और उसने एडवांस में बुकिंग शुल्क जमा नहीं किया है, तो उस पर अतिरिक्त शुल्क का छह गुना तक जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, यदि किसी यात्री का सामान आकार में बड़ा है और ट्रेन में अधिक जगह घेरता है, तो भी जुर्माना लग सकता है, चाहे वजन कम क्यों न हो।

श्रेणीवार सामान सीमा

Indian Railways ने यात्रियों की क्लास के अनुसार सामान की अधिकतम सीमा तय की है—

  • एसी फर्स्ट क्लास: 70 किग्रा
  • एसी टू क्लास: 50 किग्रा
  • एसी थ्री क्लास: 40 किग्रा
  • स्लीपर क्लास: 40 किग्रा
  • जनरल क्लास: 35 किग्रा

यात्रियों के लिए चेतावनी और विकल्प

Indian Railways अधिकारियों का कहना है कि यह नियम सभी यात्रियों पर समान रूप से लागू होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले नियमों को अच्छी तरह पढ़ें और तय सीमा का पालन करें। अगर किसी को अधिक सामान ले जाना है तो अग्रिम बुकिंग कर अतिरिक्त शुल्क चुकाकर आराम से सफर कर सकते हैं।

देश में पहली बार रेल पटरियों के बीच लगाया गया सोलर पैनल, बनारस बना ग्रीन एनर्जी की राह दिखाने वाला

Tags: Indian Railways
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

Next Post
Army Jawan Assaulted

Army Jawan Assaulted at Toll Plaza: मेरठ में टोल कर्मियों ने जवान को खंभे से बांधकर पीटा,वीडियो वायरल

Sultanpur

Sultanpur road project dispute: विधायक राज बाबू उपाध्याय पर उगाही और मारपीट का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist