रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Indian Railways: ट्रेनों में खाना फेंकना पड़ा भारी, यात्रियों पर लगा जुर्माना, ट्रेन में गंदगी और बिना टिकट यात्रा पर सख्ती

आगरा डिवीजन में रेलवे ने बिना टिकट और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर विशेष अभियान चलाकर 113 लोगों से 31,040 रुपये जुर्माना वसूला। रेलवे ने चेताया कि नियम तोड़ने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 20, 2025
in राष्ट्रीय
Indian Railways passenger fine rules

Indian Railways Fine on Passengers:ट्रेन से सफर करने वाले कई लोग रास्ते में मिलने वाला खाना पसंद न आने की वजह से घर का बना हुआ भोजन लेकर चलते हैं। लेकिन कई बार यही खाना यात्रियों के लिए मुसीबत बन जाता है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ जाती है और यात्रियों को जुर्माना भरना पड़ता है। हाल ही में रेलवे ने ऐसे कई यात्रियों को पकड़ा और कार्रवाई भी की।

बिना टिकट और गंदगी फैलाने वालों पर रेलवे की सख्त कार्रवाई

भारतीय रेलवे लगातार बिना टिकट यात्रा करने वालों और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। अलग-अलग दिनों में विभिन्न डिवीज़न की टीमें कई स्टेशनों पर विशेष जांच करती हैं। इसी कड़ी में आगरा डिवीजन में 18 नवंबर को पूरे दिन अभियान चलाया गया, जिसमें रेलवे को बड़ी सफलता मिली।

RELATED NEWS

No Content Available

डिवीजन की जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रुंधी स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष चेकिंग की गई। इस जांच में 110 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे कुल 30,740 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा 3 यात्रियों पर स्टेशन और ट्रेन में गंदगी फैलाने व धूम्रपान करने का आरोप साबित हुआ, जिनसे 300 रुपये का जुर्माना लिया गया। कुल मिलाकर 113 यात्रियों से 31,040 रुपये वसूले गए। इस दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

खाना खाने के बाद कचरा फेंकना पड़ा महंगा

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई यात्रियों ने खाना खाने के बाद बचा हुआ कचरा ट्रेन में या प्लेटफॉर्म पर ही फेंक दिया था। इससे गंदगी फैल रही थी, जो रेलवे नियमों के अनुसार अपराध माना जाता है। ऐसे यात्रियों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आगरा डिवीजन का कहना है कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान और गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाई जा सके। रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि

स्टेशन और ट्रेन को गंदा न करें

यात्रा से पहले सही टिकट जरूर लें

निर्धारित सीमा से अधिक सामान हो तो उसे बुक कराएं

यात्री अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तो सफर सुरक्षित और आरामदायक रहेगा।

Tags: Indian Railways Fine

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
डाइनिंग विद द कपूर्स में आलिया भट्ट नज़र क्यों नहीं आईं? रणबीर कपूर के भाई अरमान जैन ने खोला पूरा मामला

डाइनिंग विद द कपूर्स में आलिया भट्ट नज़र क्यों नहीं आईं? रणबीर कपूर के भाई अरमान जैन ने खोला पूरा मामला

YouTube messaging feature,

अब WhatsApp की जरूरत नहीं, YouTube पर ही भेज पाएंगे मैसेज! जल्द आएगा नया फीचर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India