Monday, November 16, 2026 12:08 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Indore Tops Cleanliness Rankings Again:इंदौर फिर बना स्वच्छता का सिरमौर M P के और कौन-कौन से शहर हुए सम्मानित

Indore Tops Cleanliness Rankings Again:इंदौर फिर बना स्वच्छता का सिरमौर M P के और कौन-कौन से शहर हुए सम्मानित

इंदौर को 'सुपर स्वच्छ लीग सिटी' में लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। भोपाल, उज्जैन, बुधनी सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों को भी स्वच्छता के लिए सम्मान मिला है।

by SYED BUSHRA
18/07/2025

Matter of Pride for Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश के अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इंदौर सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों को स्वच्छता के लिए सम्मान मिलना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा – “इंदौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटी’ के रूप में सम्मानित किया जाना हर मध्यप्रदेशवासी के लिए गौरव का क्षण है।”

कई शहरों को मिले पुरस्कार

इंदौर के अलावा भोपाल, देवास, शाहगंज, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और बुधनी को भी अलग-अलग श्रेणियों में स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी स्थानीय निकायों, सफाईकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

भोपाल ने भी रचा इतिहास

प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भोपाल ने 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने कहा “राजधानी भोपाल की यह उपलब्धि सभी नागरिकों के सहयोग और समर्पण का नतीजा है। स्वच्छता, सुंदरता और स्मार्टनेस के मामले में अब भोपाल की पहचान और भी मजबूत हो गई है।”

RELATED NEWS

प्रधानमंत्री मोदी

स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू लगाते दिखे पीएम मोदी, देश की जनता को दिया संदेश

October 1, 2023

कांग्रेस नेताओं ने भी दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इंदौर की जनता को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा “इंदौर ने स्वच्छता को आदत और संस्कार बना लिया है। उज्जैन और बुधनी ने भी मिसाल कायम की है। जनजागरूकता ही इस सफलता की असली कुंजी है।” उन्होंने आगे कहा कि भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, देवास और शाहगंज जैसे शहरों ने भी प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया और सम्मान प्राप्त किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

इंदौर के महापौर की प्रतिक्रिया

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि लगातार आठवीं बार इंदौर को नंबर एक बनाना सभी शहरवासियों की जागरूकता और मेहनत का नतीजा है।
उन्होंने लिखा “नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्वारा इंदौर को सबसे पहले बुलाकर शीर्ष पुरस्कार दिया गया, जो बेहद सम्मानजनक है। यह स्वच्छता कर्मियों और आम नागरिकों की सच्ची लगन का फल है।”

देशभर से हुआ बड़ा जनभागीदारी

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, इस सर्वेक्षण में देशभर के 4,500 से ज्यादा शहरों से 14 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने बातचीत, ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी राय दी।

इंदौर का लगातार स्वच्छता में अव्वल रहना सिर्फ एक शहर की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मेहनत और सोच को दर्शाता है। यह दिखाता है कि अगर जनसहभागिता हो, तो कोई भी लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं।

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी

स्वच्छता अभियान को लेकर झाड़ू लगाते दिखे पीएम मोदी, देश की जनता को दिया संदेश

October 1, 2023
Next Post
NATO Trying to Bully India: भारत पर दबाव बनाने की कोशिश NATO प्रमुख की धमकी पर हुआ विवाद क्या है

NATO Trying to Bully India: भारत पर दबाव बनाने की कोशिश NATO प्रमुख की धमकी पर हुआ विवाद क्या है

घुटनों का दर्द होगा छूमंतर,बस इस्तेमाल करे यह रामबाण चीज, क्या है सस्ता, देसी और असरदार आयुर्वेदिक  नुस्खा

घुटनों का दर्द होगा छूमंतर,बस इस्तेमाल करे यह रामबाण चीज, क्या है सस्ता, देसी और असरदार आयुर्वेदिक नुस्खा

Amrit Bharat Express

Indian Railway: बिहारवासियों को बड़ा तोहफा! PM मोदी ने चार नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

POPULAR POST

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

Record Defeat : न्यूजीलैंड के सामने क्यों ढह गई टीम इंडिया? 244 रन की ऐतिहासिक हार से टूटा भारत का रिकॉर्ड

November 13, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

Business Loan : सरकार ने दी बड़ी राहत, बिना कुछ गिरवी रखे कैसे मिलेगा 20 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन?

November 11, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

IND vs NZ : बारिश ने छीना भारत से इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने का इंतजार अब भी बरकरार

November 9, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India