गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bihar assembly election 2025: जन सुराज पार्टी की पहली लिस्ट जारी,भोजपुरी गायक रितेश पांडे को करगहर तो प्रीति किन्नर को भोरे से मिला मौका

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। भोजपुरी गायक रितेश पांडे को करगहर और समाजसेवी प्रीति किन्नर को भोरे सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 9, 2025
in राष्ट्रीय
Jan Suraj Party first candidate list Bihar 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Jan Swaraj party candidate first list: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने अब ज़ोर पकड़ लिया है। राज्य की राजनीति में हलचल उस वक्त और बढ़ गई जब चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज की पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी। इस सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें सबसे ज़्यादा चर्चा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता रितेश पांडे तथा समाजसेवी प्रीति किन्नर को टिकट मिलने की हो रही है।

रितेश पांडे को करगहर से मौका

जन सुराज पार्टी ने रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से रितेश पांडे को मैदान में उतारा है। रितेश भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं और लंबे समय से राजनीति में रुचि दिखा रहे थे। उन्होंने हाल ही में जन सुराज की सदस्यता ली थी और अब उन्हें टिकट देकर पार्टी ने बड़ा भरोसा जताया है। वहीं, गोपालगंज जिले की भोरे सीट से प्रीति किन्नर को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रीति सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं और अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

RELATED NEWS

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

अगस्त 6, 2026
PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

अगस्त 4, 2026

करगहर सीट पर चर्चा खत्म

दिलचस्प बात यह है कि करगहर वही सीट है, जहां से खुद प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा लंबे समय से थी। राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे थे कि अपनी “जन सुराज यात्रा” के बाद पीके इसी सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन अब जब रितेश पांडे को करगहर से टिकट दिया गया है, तो इन अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

पीके की संभावित सीट बनी चर्चा

प्रशांत किशोर ने कुछ समय पहले साफ कहा था कि अगर वे चुनाव लड़ेंगे तो या तो अपनी जन्मभूमि करगहर से या फिर कर्मभूमि राजापुर (पटना) से। अब यह तय माना जा रहा है कि अगर वे मैदान में उतरते हैं तो राजापुर सीट से किस्मत आजमाएंगे।

रितेश और जेपी सिंह को टिकट

जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी स्टार रितेश पांडे और पूर्व एडीजी जेपी सिंह ने कुछ महीने पहले ही एक साथ जन सुराज की सदस्यता ली थी। अब दोनों को टिकट भी साथ में मिला है, जिससे पार्टी का संदेश साफ है। वह जनता के बीच लोकप्रिय और साफ-सुथरी छवि वाले चेहरों पर भरोसा कर रही है।

हर तबके को साथ लाने की कोशिश

जन सुराज का यह कदम इस बात का संकेत है कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है।चाहे वह फिल्म जगत से जुड़ा कलाकार हो या सामाजिक बदलाव की आवाज़ उठाने वाला कोई व्यक्ति।

नई सोच और नई राजनीति की दिशा

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, जन सुराज की यह पहली सूची बिहार की राजनीति में नई सोच और नई ऊर्जा लेकर आई है। प्रशांत किशोर की रणनीति जनता के भरोसे पर आधारित है और उनका मकसद है लोगों को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ना। यह कदम राज्य की राजनीति में बदलाव की दिशा में एक अहम शुरुआत माना जा रहा है।

Tags: Bihar elections 2025prashant kishor
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Prashant Kishor Bankipur News

BJP vs PK: बांकीपुर में कूड़े पर शुरू हुई सियासत, जीत के 24 घंटे में प्रशांत किशोर पर भाजपा का हमला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bankipur Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव जीतने के महज 24 घंटे के भीतर ही नव-निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर को लेकर भाजपा...

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर  फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

PK की जीत से आया ‘लड्डू संकट’,कौन है वीणा मानवी जिन्होंने BJP दफ्तर फोन कर लिये मज़े, फोन कॉल हुई वायरल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Viral Phone Call: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। जन सुराज...

Prashant Kishor Wife

Prashant Kishor Wife: बिहारी बाबू पर कैसे आया असमिया डॉक्टर का दिल? बांकीपुर की जीत में क्या रही भूमिका

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Prashant Kishor Wife: बिहार की राजनीति में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत...

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

Bankipur Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 31 साल पुराना बीजेपी का किला ढहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Bankipur Bypoll: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। जन सुराज...

Bankipur Bypoll Janmat Poll

Bankipur Bypoll: जनमत पोल में प्रशांत किशोर आगे, मतदान के बाद चौंकाने वाले अनुमान आए सामने

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bankipur Bypoll : पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न...

Next Post
कौन है गैंगस्टर पूजा किन्नर, जिसका हिला अपराध का सिंहासन, पुलिस ने कुछ अंदाज में करोड़ों की संपत्ति को किया जब्त

कौन है गैंगस्टर पूजा किन्नर, जिसका हिला अपराध का सिंहासन, पुलिस ने कुछ अंदाज में करोड़ों की संपत्ति को किया जब्त

Pat Cummins Ken Head

Cummins and Head:कमिंस और हेड को किसने दिया जबरदस्त ऑफर साथ ही रखी अनोखी शर्त कौन बोला country first

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In