Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला मंजूर, Delhi High Court से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए

Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर कथित तौर पर नोटों की अधजली गड्डियां मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनका तबादला....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 28, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर कथित तौर पर नोटों की अधजली गड्डियां मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनका तबादला इलाहाबाद हाई कोर्ट करने की सिफारिश की थी। सरकार ने शुक्रवार को इस सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी।

सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग) ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी।

RELATED POSTS

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

November 18, 2025
Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025

अधिसूचना के अनुसार, “राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति ने उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पदभार संभालने का निर्देश दिया है।”

इससे पहले, जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट में तबादले के विरोध में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवासीय बंगले में आग लगने से एक बड़ा खुलासा हुआ था। इस घटना ने न्यायिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया था। जज के घर से भारी मात्रा में नोटों की अधजली गड्डियों की बरामदगी हुई थी। यह मामला संसद से सड़क तक चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष के नेताओं ने इस मामले को काफी जोर-शोर से उठाया है, उनकी मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को भी तत्काल कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। इस मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया।

Tags: DelhiDelhi High Court
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Next Post
‘हमारा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है’ ऐसे मिला था  Ahmed Jafri को ये नाम

‘हमारा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है’ ऐसे मिला था Ahmed Jafri को ये नाम

Nepal

Nepal News: काठमांडू में हिंसक प्रदर्शन तेज, एक प्रदर्शनकारी की मौत, प्रधानमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version