सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Miss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मेजो ने जीता खिताब, अब करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है। जयपुर में हुए फिनाले में 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं। कैजिया अब नवंबर में प्यूर्टो रिको में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Miss Universe India 2026: केरल की कैजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 अगस्त 2026 को राजस्थान के जयपुर स्थित जी स्टूडियोज में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

फाइनल मुकाबले में कैजिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताज अपने नाम किया। अब वह नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको में होने वाली मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

RELATED NEWS

No Content Available

टॉप 5 में इन सुंदरियों ने बनाई जगह

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फाइनल राउंड में पांच प्रतियोगियों ने जगह बनाई। इनमें तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मेजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल थीं।

टॉप 2 में कैजिया लिज मेजो और वैष्णवी गणेश के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, अंतिम राउंड में कैजिया ने बाजी मार ली।

कौन बनीं रनर-अप?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं। गुजरात की अनुश्री सतवालेकर ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।

वहीं महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनर-अप और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ चौथी रनर-अप रहीं।

40 सेकेंड के जवाब ने बदली बाजी

फाइनल राउंड में प्रतियोगियों को 40 सेकेंड में अपना क्लोजिंग रिमार्क पेश करने की चुनौती दी गई थी। इसी राउंड में कैजिया लिज मेजो ने प्रभावी जवाब देकर जजों का ध्यान अपनी ओर खींचा और अंततः विजेता बन गईं।

कैजिया को पिछली विजेता मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज पहनाया।

कौन हैं कैजिया लिज मेजो?

19 वर्षीय कैजिया लिज मेजो लॉ स्टूडेंट, मॉडल और प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हैं। वह इससे पहले ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जहां उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया था।

राष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने से पहले कैजिया मिस यूनिवर्स केरल 2026 भी रह चुकी हैं।

सुष्मिता सेन समेत दिग्गजों ने की जजिंग

जयपुर में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता के जज पैनल में बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियां शामिल थीं। सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली के साथ फिल्ममेकर प्रज्ञा कपूर समेत अन्य दिग्गजों ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया।

अब सभी की नजर नवंबर 2026 में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर है, जहां कैजिया लिज मेजो भारत की ओर से खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

Tags: Kaizia Liz MejoMiss Universe India
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Government School Audit

UP School Audit: CJP के स्कूल ऑडिट पर यूपी में सख्ती, भ्रामक वीडियो पर FIR का आदेश

Delhi software engineer murder

Domestic Dispute : मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist