मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Domestic Dispute : मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

दिल्ली में बच्चे के जख्म पर दवाई लगाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। आरोप है कि पत्नी के मायके वालों ने घर पहुंचकर विनय गुप्ता की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026
in दिल्ली
Delhi software engineer murder
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi software engineer murder:दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विनय की मां का आरोप है कि बच्चे के जख्म पर दवाई लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि उनके बेटे की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में विनय की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पत्नी समेत चार गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, विनय नोएडा स्थित एडोब कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये था। उनकी पत्नी रेखा गृहिणी हैं। पुलिस ने हत्या के आरोप में रेखा गुप्ता, उसके भाई राजू जिंदल, दूसरे भाई वेद प्रकाश जिंदल और राजू की पत्नी पूनम को गिरफ्तार किया है। राजू पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जबकि वेद प्रकाश कारोबारी बताए जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

सितम्बर 7, 2026
Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

सितम्बर 6, 2026

दवाई को लेकर विवाद

विनय और रेखा की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दोनों के चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं। विनय की मां के मुताबिक, 21 अगस्त को बच्चे के जख्म पर दवाई लगाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विनय के ऊंची आवाज में बात करने से रेखा नाराज हो गईं और उन्होंने अपने मायके वालों को फोन कर दिया। इसके बाद वह घर से चली गईं और करीब 10 मिनट बाद अपने भाइयों, भाभी और अन्य रिश्तेदारों के साथ वापस लौटीं।

घर में हुआ हमला

विनय की मां का दावा है कि वह घर आए रिश्तेदारों के लिए पानी और खाने का इंतजाम करने में लग गई थीं। इसी दौरान आरोपियों ने विनय पर हमला कर दिया। जब वह वापस लौटीं तो उन्होंने अपने बेटे को पिटते हुए देखा। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर हमला जारी रहा। परिवार का आरोप है कि विनय का गला दबाया गया और उनकी छाती पर लात-घूंसों से वार किए गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

विनय के परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान रेखा अपने पति को पिटते हुए देख रही थीं और उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। गंभीर रूप से घायल विनय को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय कथित तौर पर पड़ोसियों की मदद से बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लोग उन्हें कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Tags: delhi crimedomestic disputeSoftware Engineer Murder
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

Satya Niketan PG Collapse: फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार, 10 टीमों ने भिवाड़ी से दबोचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के बाद फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को...

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

Delhi Crime: मयूर विहार फेज-3 में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तड़के दो लोगों ने डंडों से किया था हमला

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में रविवार तड़के एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना...

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case

Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: मदद के बहाने नाबालिग को बस में बैठाया, 47 किलोमीटर तक की दरिंदगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

 Delhi Sleeper Bus Gangrape Case: दिल्ली में 4 अगस्त की रात एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में कथित...

Delhi Murder: घर में अकेली थी 21 साल की मुस्कान, किस पर लगा हत्या का आरोप, CCTV में भागता दिखा जिम ट्रेनर

Delhi Murder: घर में अकेली थी 21 साल की मुस्कान, किस पर लगा हत्या का आरोप, CCTV में भागता दिखा जिम ट्रेनर

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Delhi Muskan Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या से सनसनी फैल गई।...

Delhi Triple Murder Cases

Delhi Murder Cases: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से दहशत: कंझावला, आदर्श नगर और मुस्तफाबाद में सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Delhi Triple Murder Cases: देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में हुई हत्याओं ने...

Next Post
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

Lucknow high tech cheating case

High-Tech Cheating: परीक्षा में हाईटेक नकल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कान में ब्लूटूथ, लाखों में पास कराने का सौदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In