रविवार, अक्टूबर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

राहुल गाधी ने ‘सेनापतियों’ के साथ फाइनल किया नाम, अब ये नेता होगा इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद का ‘खेवनहार’

जानिए कौन होगा इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट, राहुल गांधी ने अपने रणनीतिकारों के साथ तैयार किया ये खास प्लान।

by Vinod
अगस्त 8, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी फुल एक्शन में हैं। वह डोनाल्ड ट्रंप के बहाने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी को टारगेट कर रहे हैं। चुनाव चोरी का आरोप लगा इलेक्शन कमीशन को घेर रहे हैं। उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर राहुल गांधी बंद कमरे में सहयोगी दलों के साथ मीटिंग करने के साथ ही बड़े ‘खेला’ का चक्रव्यूह तैयार कर चुके हैं। अखिलेश यादव के साथ डील फाइनल करने के बाद उपराष्ट्रपति के नाम वाली फाइल इंडी गठबंधन के नेताओं के पास भेज दी है। इंडी गठबंधन के नेता भी अब एक स्वर में राहुल गांधी के नाम वाली फाइल पर मुहर लगा दी है।

अगस्त का महिना चल रहा है। हर जगह अगस्त क्रांति को लेकर चर्चा हो रही है। कांग्रेस भी अगस्त क्रांति के मिशन में जुटी है। राहुल गांधी खुलकर बैटिंग कर रहे हैं। ट्रंप के बहाने वह पीएम नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोल रहे हैं तो चुनाव चोरी का आरोप लगाकर बीजेपी-चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी राहुल गांधी एंड कंपनी ने कमर कस ली है। इंडी गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतरने जा रहे है। इ इसी कड़ी में विपक्ष के साझा उम्मीदवार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अगस्त को डिनर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ बैठक की।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026

जानकार बताते हैं कि इंडी गठबंधन दलित य ओबीसी समाज से आने वाले नेता को अपना कैंडीडेट बना सकती है। राहुल और अखिलेश की नजर यूपी-बिहार चुनाव को लेकर है। दोनों राज्यों में दलित-ओबीसी वोटर्स सरकार बनाने और गिराने में अहम रोल निभाते हैं। उऐसे में इंडी गठबंधन इन्हीं समाज से आने वाले नेता को अपना कैंडीडेट घोषित कर सकती है। इसके साथ ही पार्टी की योजना बिहार या आंध्रप्रदेश के किसी नेता को उम्मीदवार बनाने की है, जिससे भाजपा के दो सबसे बड़े सहयोगियों टीडीपी व जदयू को असमंजस में डाला जा सके। इस चुनाव के बहाने कांग्रेस की नजर विपक्षी एकता कायम कर शक्ति प्रदर्शन करने और एनडीए को असमंजस में डालने पर है।

दरअसल, भाजपा अपने दम पर चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। उसे हर हाल में अपने दोनों सबसे बड़े सहयोगियों जदयू-टीडीपी का समर्थन चाहिए। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर विपक्ष का उम्मीदवार आंध्रप्रदेश या बिहार से हुआ तो क्षेत्रीय भावनाओं के साथ संतुलन बैठाने के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू उलझन में होंगे। आंध्रप्रदेश के ही वाईएसआरसीपी जिनके राज्यसभा में सात सदस्य हैं, विपक्ष के साथ आ सकती है। अगर इस चुनाव में एक भी सहयोगी दल टूटे तो राजग में फूट का संदेश जाएगा। अगर विपक्ष का उम्मीदवार बिहार से हुआ तो जदयू, लोजपा, आरएलएम से भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है।

इसी प्रकार आंध्रप्रदेश के उम्मीदवार के मामले में ऐसी ही स्थिति टीडीपी और जनसेना के सामने होगी। दोनों सदनों को मिला कर जदयू के पास 16, लोजपा के पास 5 और आरएलएम के पास 1 सांसद हैं। टीडीपी के पास 18 और जनसेना के पास 2 सांसद हैं। वहीं अगर चुनावी गणित की बात करें तो गणित सीधे-सीधे एनडीए के पक्ष में है। एनडीए के पास दोनों सदनों को मिलाकर 418 सांसद हैं। यह संख्या उपराष्ट्रपति पद पर जीत के लिए जरूरी 392 सदस्यों से 26 ज्यादा है। इसके अलावा पार्टी राज्यसभा में सात मनोनीत और तीन निर्दलीय में से दो का समर्थन हासिल कर सकती है। इसी प्रकार लोकसभा में भी पार्टी को अकाली दल का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा यहां सात निर्दलीय और छोटे चार दलों के चार सांसदों का रुख साफ नहीं है।

 

Tags: Akhilesh YadavINDI AllianceIndi Alliance CandidateRahul GandhiVice Presidential election
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

Next Post
Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन पर आज से 3 दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं, एक सहयात्री का टिकट भी माफ

Classic green juice that can help your skin heal more quickly

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In