Saturday, November 21, 2026 1:23 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कौन है आतंकी सैफुल्लाह खालिद, जिसने ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ के जरिए पहलगाम में करवाया नरसंहार

कौन है आतंकी सैफुल्लाह खालिद, जिसने ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ के जरिए पहलगाम में करवाया नरसंहार

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है, इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह खालिद को बताया जा रहा है।

by Vinod
23/04/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। यहां की एक पहाड़ी पर हथियारों से लैस सात से आठ आतंकवादियों ने पर्यटकों का धर्म-नाम पूछकर गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 26 लोगों की जान लगी तो वहीं 10 से 15 पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस नरंसहार की जम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटे टीआरएफ यानी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंटश्’ ने ली है। सूत्रों की मानें तो इस अटैक में टीआरएफ के तीन कमांडर शामिल हैं और आतंकियों के आकाओं ने पीआके के राजकोट से पैठकर वारदात को अंजाम दिलवाया है। आतंकी हमले का मास्टरमाइंड आतंकवादी सैफुल्लाह खालिद को बताया जा रहा है।

आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या

दअअसल, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में देश और विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। सभी लोग भारत के स्वीजरलैंड में खूबसूरती को निहार रहे थे। तभी पहाड़ पर 7 से 8 आतंकवादियों ो हथियारों से लैस होकर धावा बोल देते हैं। आतंकवादी नाम और धर्म पूछकर लोगों की हत्या करना शुरू कर देते हैं। करीब 10 से 15 मिनट तक आतंकी आतंकी हमले को अंजाम देते हैं। हमले में 26 लोगों की मौत हो जाती है और 10 से 15 पर्यटक घायल हो जाते हैं। सूचना पर पुलिस और सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन लांच कर देते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री देरशाम ही कश्मीर के लिए रवाना हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले को टीआरएफ के आतंकियों ने अंजाम दिया है। सूत्रों की मानें तो हमले में शामिल पांच आतंकवादी पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं, जबकि तीन स्थानीय।

पीओके में रची गई आतंकी हमले की साजिश

सूत्र बताते हैं कि पहलगाम के बैसारन घाटी में आतंकी हमले की साजिश पीओके के राजकोट में रची गई। इस हमले में लश्कर के तीन कमांडर शामिल बताए जा रहे हैं। मास्टरमाइंड के तौर पर लश्कर-ए-तैयबा डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद का नाम सामने आया है। इसे सैफुल्लाह कसूरी के नाम से भी जाना जाता है। ये हिंदुस्तान के सबसे बड़े दुश्मन हाफीज सईद का बहुत करीबी है। भारत में कई बड़े आतंकी हमलों में इसका नाम आता रहा है। ये हमेशा लग्जरी कारों से चलता है। इसकी सुरक्षा में हमेशा लश्कर के आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैश रहते हैं। पाकिस्तान नें इसका रसूख इसी बात से समझा जा सकता है कि वहां कि सेना के अफसर भी इसके उपर फूलों की बारिश करते हैं। ये पाकिस्तानी सेना के जवानों को भड़काने का काम करता है।

RELATED NEWS

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

November 17, 2025
JK Police Station

J&K में थाने के अंदर बड़ा धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

November 15, 2025

पाक आर्मी, आईएसआई और हमास

सूत्र बताते हैं कि इस हमले के पीछे आम आर्मी और आईएसआई का अहम रोल है। पाक आर्मी के बड़े अफसरों ने राजकोट में सफुल्लाह के साथ एक बड़ी बैठक की थी। इसी बैठक में पहलगाम हमले का प्लान बनाया गया था। पाक आर्मी ने आतंकियों को हथियार मुहैया कराए। आईएसआई ने कश्मीर में बैठे अपने स्लीपर सेल को एक्टिव किया। सूत्र बताते हैं कि पाक आर्मी और आईएसआई अब हाफिज सईद को अंदरग्राउंड कर उसके करीबियों के साथ नयागठजोड़ तैयार किया है। लश्कर-ए-तोयबा के अलावा जैश भी इस गठजोड़ में शामिल है। सूत्र बताते हैं कि आतंकी हमले की प्लालिंग दो माह पहले बनाई गई थी। सूत्र बताते हैं कि गाजा से एक हमास का कमांडर भी मौजूद था। बैठक में तय किया गया था कि आतंकी हमले को हमास की तरह कराया जाएगा। आतंकियों को हथियारों के साथ-साथ कैमरे भी दिए गए। पूरे हत्याकांड को आतंकियों ने कैमरे के जरिए शूट किया।

कर्नल ने उसके उपर फूल बरसाए

ताजा आतंकी हमले से दो महीने पहले ही सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान के पंजाब के कंगनपुर पहुंचा था, जहां पाकिस्तान सेना की एक बड़ी बटालियन रहती है। वहां पाक सेना के एक कर्नल जाहिद जरीन खटक ने उसे जेहादी भाषण देने के लिए बुलाया था। उसके वहां पहुंचने के बाद खुद कर्नल ने उसके उपर फूल बरसाए। इसके बाद इसने पाक सेना को भारत के खिलाफ जमकर भड़काया। उसने यहां तक कहा कि वे लोग भारतीय सैनिकों का जितना कत्ल करेंगे, अल्लाह उन्हें उतना उतना ही शवाब देगा। इसे चाहे जैसे अंजाम दिया जाए। इसी तरह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आयोजित एक सभा में भी इसने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगाला था।

टारगेट किलिंग के लिए ट्रेनिंग दी गई 

सैफुल्लाह खालिद ले कहा था, ‘मैं वादा करता हूं कि आज 2 फरवरी 2025 है। 2 फरवरी 2026 तक कश्मीर पर हम कब्जा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आने वाले दिनों में हमारे मुजाहिदीन हमले तेज कर देंगे। हमें उम्मीद है कि 2 फरवरी 2026 तक कश्मीर आजाद हो जाएगा। इस सभा का आयोजन आईएसआई और पाक सेना ने मिलकर किया था। उसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में हथियारबंद आतंकी शामिल हुए थे। एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सैकड़ों पाकिस्तानी लड़कों ने एबटाबाद के जंगलों में आयोजित एक आतंकी कैंप में हिस्सा लिया था। इसे लश्कर-ए-तैयबा के पॉलिटिकल विंग पीएमएमएल और एसएमएल ने आयोजित किया था। इसमें सैफुल्लाह कसूरी भी मौजूद था। उसने इस कैंप से आतंकी हमलों के लिए लड़कों का चयन किया था, जिन्हें बाद में टारगेट किलिंग के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। यहां भी सैफुल्लाह ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर वहां मौजूद लड़कों को उकसाया था।

लश्कर के फंडिंग चौनलों का इस्तेमाल

5 अगस्त 2019 को संविधान में संशोधन करके जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाया गया था। इसके बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को कवर करने के लिए आईएसआई ने टीआरएफ यानी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का गठन किया था। पाकिस्तानी सेना इस आतंकी संगठन की मदद करती है। लश्कर के फंडिंग चौनलों का इस्तेमाल होता है। गृह मंत्रालय ने भी राज्यसभा में बताया था, ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा संगठन है। साल 2019 में टीआरएफ अस्तित्व में आया था. उसके बाद से वो जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले कर रहा है। टीआरएफ का ‘हिट स्क्वॉड’ और ‘फाल्कन स्क्वॉड’ आने वाले दिनों में कश्मीर में बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। इस आतंकी मॉड्यूल को टारगेट किलिंग को अंजाम देने, जंगली और ऊंचे इलाकों में छिपने के लिए ट्रेंड किया गया है. ।

 

Related Posts

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

लाल किले बम हमले में एक कश्मीरी युवक गिरफ्तार

November 17, 2025
JK Police Station

J&K में थाने के अंदर बड़ा धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

November 15, 2025
जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

जैश के सबसे बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2,900 किलो विस्फोटक के साथ पड़के गए 7 स्पेशलिस्ट गुनहगार

November 10, 2025
कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

कौन है सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी DR आदिल, जिसके ठिकाने से AK-47 के साथ मिला 300 किलोग्राम RDX

November 10, 2025
कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी, स्पीड-स्विंग को देख फैंस बोले भारत को मिल गया दूसरा ‘जस्सी’

October 30, 2025
धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

June 6, 2025
Jammu and Kashmir

पाक महिला से निकाह करने वाले बर्खास्त, CRPF जवान मुनीर अहमद पर कोर्ट की बड़ी कार्रवाई!

May 30, 2025
भारत के ‘बदलापुर’ प्लान से थर्राया PAK, मुनीर और उसकी ‘बदमाश कंपनी’ का कुछ ऐसे होगा ‘ट्रीटमेंट’

भारत के ‘बदलापुर’ प्लान से थर्राया PAK, मुनीर और उसकी ‘बदमाश कंपनी’ का कुछ ऐसे होगा ‘ट्रीटमेंट’

April 23, 2025
Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

April 23, 2025
आखिरकार PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा हुआ रद्द, इसके पीछे की वजह जानकार PAK में मचा हड़कंप

आखिरकार PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा हुआ रद्द, इसके पीछे की वजह जानकार PAK में मचा हड़कंप

April 23, 2025
Next Post
आखिरकार PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा हुआ रद्द, इसके पीछे की वजह जानकार PAK में मचा हड़कंप

आखिरकार PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा हुआ रद्द, इसके पीछे की वजह जानकार PAK में मचा हड़कंप

Health news : बच्चों की लंबाई, दिमाग और इम्युनिटी बढ़ाने वाली रोटियां जानिए कौन-सा अनाज है सबसे असरदार

Health news : बच्चों की लंबाई, दिमाग और इम्युनिटी बढ़ाने वाली रोटियां जानिए कौन-सा अनाज है सबसे असरदार

Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

Pahalgam Terror Attack : फौजी, सुलेमान, तारिक और अबू तल्हा ने नरसंहार को दिया अंजाम, जानें हैवानों ने कैमरे में क्यों कैद किया खूनी खेल

POPULAR POST

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

November 15, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों,  क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

Awkward Moment : सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा मूवमैंट, आइसलैंड की PM से मिलने बढ़े मैक्रों, क्यों पीछे हटी क्रिस्ट्रुन?

November 15, 2026
Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India