Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » LPG सिलेंडर सस्ता, तो वहीं कार खरीदना हुआ महंगा! जानें देश में आज से लागू हुए 6 बड़े बदलाव

LPG सिलेंडर सस्ता, तो वहीं कार खरीदना हुआ महंगा! जानें देश में आज से लागू हुए 6 बड़े बदलाव

नए साल की शुरुआत के साथ ही 1 जनवरी 2025 से देश में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम जनता से लेकर पेंशनर्स और किसानों तक को प्रभावित करेंगे।

by Gulshan
01/01/2025
New Rule From 1st January

New Rule From 1st January : साल 2024 अब केवल यादों में सिमट चुका है और आज, 1 जनवरी 2025 से नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के आगमन के साथ ही आज की सुबह बधाई संदेशों से भर गई है। इस दिन, 1 जनवरी 2025, पूरी दुनिया एक नए साल का स्वागत करेगी। हालांकि, पिछले साल ने हमें कई यादें दी हैं, वहीं नए साल की शुरुआत के साथ ही 1 जनवरी 2025 से देश में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो आम जनता से लेकर पेंशनर्स और किसानों तक को प्रभावित करेंगे।

एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी की है। इसके बाद अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में सिलेंडर सस्ता हो गया है। दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1818.50 रुपये से घटकर 1804 रुपये, मुंबई में 1771 रुपये से घटकर 1756 रुपये और कोलकाता में 1927 रुपये से घटकर 1911 रुपये हो गई है। हालांकि, घरेलू 14 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हवाई यात्रा हो सकती है सस्ती

नए साल के पहले दिन हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी खुशखबरी आई है। 1 जनवरी 2025 से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे आने वाले समय में हवाई यात्रा के किराए में कमी आ सकती है। यह बदलाव यात्रियों के लिए बजट यात्रा को और सुलभ बना सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत

अब से पेंशनर्स अपनी पेंशन राशि किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यह नया नियम 1 जनवरी 2025 से लागू किया है, जिसके तहत पेंशनर्स को अतिरिक्त वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होगी। इससे पेंशनर्स को अपनी पेंशन को प्राप्त करने में और आसानी होगी। यह कदम कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत केंद्रीय पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) के तहत लागू किया गया है।

UPI 123Pay की लिमिट बढ़ी

फीचर फोन से ऑनलाइन भुगतान के लिए शुरू की गई UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट को 1 जनवरी 2025 से बढ़ा दिया गया है। अब यूजर्स 10,000 रुपये तक की राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे, जो पहले 5,000 रुपये तक ही था। यह कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से डिजिटल पेमेंट को और सुलभ बनाने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें : नए साल का जश्न समुंदर से पहाड़ तक जन सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएम…

किसानों को मिलेगा अधिक लोन

1 जनवरी 2025 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों के लिए बिना गारंटी के लोन की सीमा बढ़ा दी है। अब किसान 2 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा 1.6 लाख रुपये तक थी। इस फैसले से किसानों को खेती की बढ़ती लागत और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपये तक का लोन

इस बदलाव के तहत, किसानों को अब 2 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल सकेगा। यह फैसला किसानों के लिए वित्तीय राहत देने वाला साबित होगा और कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया है। इन सभी बदलावों का सीधा असर आम नागरिकों, पेंशनर्स और किसानों पर होगा और यह उन्हें विभिन्न मामलों में राहत प्रदान करेंगे।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली का बड़ा बयान, अविनाश और ईशा पर लगाया धोखे का आरोप

Mufasa Box Office Collection

Mufasa Box Office Collection: मुफासा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तोड़ा ये रिकॉर्ड, जाने टोटल कलेक्शन

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India