मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार का मिली डिप्टी सीएम की कमान

Maharashtra CM Oath Ceremony : देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, इसी के साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ।

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024
in Breaking, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra CM Oath Ceremony  नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बीजेपी के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मुम्बई क आजाद मैदान में रखा गया। बुधवार को उन्हें सर्वसम्मति से महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था, जिससे उनके तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया था।

अजीत अवार छटी बार बने डिप्टी सीएम

मुम्बई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडवणिस को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने छठवी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। जबकि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री के बाद अब डिप्टी सीएम बने। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

एकनाथ शिंदे बने डिप्टी सीएम

लगातार चल रहे कंफ्यूजन के बीच अब एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ लेकर सब क्लियर कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के बाद एकनाथ शिंदे ने उप मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली। जबकि अजीत अवार लगातार तीसरी बार डिप्टी सीएम बने। शपथ ग्रहण से पहले सीएम देवेंद्र फडवणिस अपनी मां से आर्शीवाद लिया। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे।
लौट आया समंदर

2019 में कहा था मैं समंदर हूं

देवेंद्र फडवणिस ने 2019 में अजित पवार के साथ मिलकर शपथ ली थी, लेकिन चंद घंटों के भीतर सत्ता चली गई और फडणवीस को इस्तीफा देना पड़ा। तब विधानसभा सत्र के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने शायराना अंदाज में कहा था कि ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना. मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा। जिस समंदर ने लौटकर आने का वादा किया था आज वो फिर लौट आया है। इस पांच साल के दौरान संघर्ष रहा, तिरस्कार भी कम नहीं सहा। लेकिन जिस लगन से वह लगे रहे उसने फिर से मुख्यमंत्री की गद्दी फडणवीस को सौंप दी है।

देवेंद्र फडवणिस ने रचा कीर्तिमान

पिता की मौत के बाद देवेन्द्र फडणवीस ने सियासत में किस्मत आजमाने का फैसला किया। इरादा था पिता की सियासी विरासत संभालना। 1990 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हुए। 1992 में नागपुर के राम नगर वार्ड से पहला नगर निगम चुनाव जीते और 22 वर्ष की उम्र में सबसे युवा पार्षद बने। 1997 में नागपुर के सबसे युवा मेयर बने। इसके बाद फडणवीस ने कभी मुडकर पीछे नहीं देखा। 44 की उम्र में महाराष्ट्र के दूसरे यंगेस्ट सीएम. बने।

 

Tags: ajit pawarBJPDevendra FadnavisDevendra Fadnavis becomes CMEknath ShindeMaharashtra Assembly Elections
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post
तिरुपति बालाजी मंदिर

Tirupati Balaji Temple:आइए जानते है तिरुपति बालाजी मंदिर के कुछ अनसुने रहस्य जिनको सुन कर आप भी हो जाएँगे हैरान!

guru tegh bahadur school holiday

Uttarakhand : धार्मिक शहादत का सम्मान,बच्चों को मिला छुट्टी का तोहफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In