शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Mahashivratri: सुखी दाम्पत्य जीवन सिखाते है शिव-पार्वती, महाशिवरात्रि पर जाने कैसे अपने रिश्ते को कामयाब बनाए

by Zeeshan Farooqui
मार्च 1, 2022
in दिल्ली, धर्म, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि आती है, लेकिन फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व होता है। इस दिन की मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन श्रद्धालु शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक करते हैं। बहुत से लोग शिवरात्रि का व्रत करते हैं और रात्रि जागरण भी करते हैं। महाशिवरात्रि कई मायनों में ख़ास है। अगर वर्तमान परिपेक्ष्य में देखे तो माता पार्वती और भगवान शिव का वैवाहिक जीवन कई सन्देश देता है और वर्तमान में ज़िंदगी जीने के सलीके सिखाता है।

समान अधिकार, समान सम्मान

भगवान भोलेनाथ को अर्धनारीश्वर भी कहा जाता है। अर्धनारीश्वर का मतलब है, आधा पुरुष और आधा स्त्री होना। कहा जाता है कि एक बार भगवान भोलेनाथ ने अर्धनारीश्वर का रूप लिया था। उनका ये रूप हर शादीशुदा जोड़े के लिए एक सीख है, जो यह दर्शाता है कि भले ही पति-पत्नी का शरीर अलग हो लेकिन मन से दोनों एक ही हैं। इसलिए हर पति-पत्नी को समान अधिकार, समान सम्मान मिलना चाहिए। अक्सर कपल्स में झगड़ों की एक वजह खुद को साथी से बड़ा साबित करना होता है।

RELATED NEWS

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

फ़रवरी 26, 2025
shiv

Mahashivratri पर काशी में गूंजेगा ‘हर हर महादेव’, आज निकलेगी भव्य शिव बारात

फ़रवरी 26, 2025

बाहरी आवरण को देख न करे प्रेम

माता पार्वती एक खूबसूरत, कोमल और सभी के मन को मोह लेने वाली राजकुमारी थीं लेकिन भोलेनाथ भस्मधारी, गले में सर्प की माला पहनने वाले वैरागी थे। लेकिन फिर भी माता पार्वती भगवान भोलेनाथ से प्रेम करती थीं। उनके रंग रूप से नहीं बल्कि उनके स्वभाव, निर्मल मन और भोलेपन से प्यार करती थीं। गृहस्थ जीवन के लिए जरूरी है कि कपल एक दूसरे से प्यार करें न कि उनके रंग रूप और पैसों को अहमियत दें। गृहस्थ जीवन के लिए प्यार जरूरी है, पैसा और खूबसूरती नहीं।

साथी के लिए ईमानदार रहे

किसी रिश्ते में विश्वास और ईमानदारी होना भी जरूरी है। माता पार्वती से भोलेनाथ बहुत प्रेम करते हैं। दोनों एक दूसरे के प्रति ईमानदार और एक दूसरे के सम्मान के लिए कुछ भी कर जाने वाले दंपति हैं। पुराणों के मुताबिक, मां गौरी शिवजी के अपमान से दुखी होकर सती हो गईं थीं, वहीं भगवान भोलेनाथ माता के सती होने से रौद्र रूप में आ गए थे और दुनिया का विनाश करने के लिए तांडव करने लगे थे। यह उनका एक दूसरे के प्रति प्रेम और रिश्ते के प्रति ईमानदारी थी, जो हर जोड़े में होनी चाहिए।

विचार अलग, लेकिन परिवार एक

परिवार में सभी के विचार, पसंद नापसंद अलग हो सकते हैं लेकिन एक अच्छा मुखिया परिवार को साथ लेकर चलता है। भगवान शिव परिवार के एक आदर्श मुखिया भी हैं। भगवान शिव के गले में सांप की माला रहती हैं लेकिन उनके दोनों पुत्रों के वाहन सर्प के शत्रु होते हैं। कार्तिकेय जी का वाहन मोर और गणेश जी का वाहन चूहे को सांप का शत्रु माना जाता है। लेकिन उनके परिवार में इसे लेकर कभी बैर नहीं हुआ। सभी साथ मिलकर रहते हैं। इसी तरह माता गौरी का वाहन शेर और भोलेनाथ का वाहन बैल भी एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं लेकिन दोनों मिलकर रहते हैं। विषम परिस्थितियों में भी परिवार को साथ रखने की क्षमता हर पति में होनी चाहिए।

सुख-दुख के साथी बने

माता पार्वती शिवजी की अर्धांगनी हैं। भोले बाबा अक्सर अपनी तपस्या में लीन रहते हैं लेकिन माता पार्वती उनकी अनुपस्थिति में परिवार, अपने पुत्रों और सभी देवी-देवताओं समेत सृष्टी की देखभाल करती हैं। इतना ही नहीं माता पार्वती एक कोमल राजकुमारी होने के बावजूद विवाह के बाद भोलेनाथ संग किसी महल में नहीं बल्कि बर्फीले कैलाश पर्वत पर वास करती हैं। पार्वती जी ने सुख सुविधाओं से दूर अपने पति के जीवन को खुशी से अपनाया। गृहस्थ जीवन में हर पत्नी को पति संग सुख दुख में साथ रहने की सीख पार्वती जी देती हैं। सुख सुविधाएं नहीं, बल्कि पति का साथ आदर्श सुखी जीवन के लिए जरूरी है।

Tags: Happy Mahashivratri 2022Happy Mahashivratri 2022 WishesmahashivratriMahashivratri 2022mahashivratri 2022 wishes in hindi 1shiv-parwatishiv-parwati viwah
Share198Tweet124Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 26, 2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए सहजन किसी वरदान से कम नहीं है। इसके...

shiv

Mahashivratri पर काशी में गूंजेगा ‘हर हर महादेव’, आज निकलेगी भव्य शिव बारात

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 26, 2025

Mahashivratri : देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही...

mhadev

Mahashivratri : हर साल तिल के बराबर बढ़ते हैं तिलभांडेश्वर महादेव, दर्शन से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का पुण्य

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 26, 2025

वाराणसी, (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्ति में देश-दुनिया के साथ शिवनगरी काशी लीन है। ऐसे कई मंदिर हैं,...

Mahashivratri 2025 : नंदी के कान में क्यों कही जाती है मन की बात? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

Mahashivratri 2025 : नंदी के कान में क्यों कही जाती है मन की बात? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 26, 2025

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे देश में भक्तिभाव का माहौल देखने को मिल रहा है। शिव मंदिरों...

Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को भांग, धतूरे के साथ चढ़ाया जाता है बेलपत्र, जानें क्यों?

by Gulshan
फ़रवरी 25, 2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। सृष्टि को सर्वनाश से बचाने के लिए भोले भंडारी ने वो किया जो सिर्फ उनके बूते की...

Next Post

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के आवेदन पत्र पर किए दस्तखत, नियम है बेहद सख्त

इंडियन एम्बेसी ने एडवाइजरी की जारी, राजधानी कीव को जल्द से जल्द छोड़ने के दिए निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist