• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

मंगनी लाल मंडल बने RJD के नए कप्तान, क्या बदलेगा बिहार की सियासत का समीकरण?

मंगनी लाल मंडल को बिहार आरजेडी का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। उनके नाम की औपचारिक घोषणा 19 जून को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में की जाएगी। इससे पहले वे आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

by Gulshan
June 14, 2025
in Latest News, राजनीति, राष्ट्रीय
0
RJD Bihar President
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RJD Bihar President : बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच आज आरजेडी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी नेतृत्व पहले ही मंगनी लाल मंडल के नाम पर मुहर लगा चुका है। वे आज नामांकन करेंगे और यह प्रक्रिया महज औपचारिकता भर रह गई है। उनके अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा 19 जून को होने वाली आरजेडी की कार्यकारी समिति की बैठक में की जाएगी।

कौन हैं मंगनी लाल मंडल?

मंगनी लाल मंडल आरजेडी के अनुभवी और सशक्त नेता माने जाते हैं। वे पार्टी के पुराने सिपाही रहे हैं, हालांकि 2019 में नाराज होकर जेडीयू का दामन थाम लिया था। मगर कुछ समय पहले ही उन्होंने घरवापसी की और दोबारा आरजेडी में शामिल हो गए। 76 वर्षीय मंडल बिहार की राजनीति में अति पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

Related posts

Yogi Government

योगी सरकार की अनोखी पहल, सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ श्रमदान अभियान!

September 14, 2025
Nepal Politics

लोगों को न्याय दिलाने में संविधान हर तरह से नाकाम!…नेपाल में जर्जर हालातों पर बोली मनीषा कोइराला,

September 14, 2025

वे 1986 से 2004 तक विधान परिषद के सदस्य रहे और इस दौरान लालू यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। इसके बाद 2004 से 2009 तक राज्यसभा सांसद रहे। वे झंझारपुर लोकसभा सीट से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में लंबे समय तक सक्रियता एक अहम शर्त रही है, जिसे मंगनी लाल पूरी तरह से निभाते हैं।

जातीय संतुलन साधने की कोशिश

आरजेडी के इस फैसले के पीछे राजनीतिक गणित भी साफ नजर आता है। मंगनी लाल मंडल धानुक जाति से आते हैं, जो अति पिछड़ा वर्ग में शामिल है। इस वर्ग का बड़ा हिस्सा अब तक जेडीयू और बीजेपी के पाले में रहा है। ऐसे में आरजेडी नेतृत्व की यह रणनीति है कि अति पिछड़ों में अपनी पकड़ मजबूत की जाए। लालू यादव का यह कदम साफ संकेत देता है कि पार्टी सामाजिक संतुलन बनाकर चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें : थ्रस्ट फेल…’नहीं बचेंगे’ , पायलट सुमित का ATC को भेजा था ये आख़िरी संदेश…

बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों के साथ-साथ अब जातीय समीकरण को भी मजबूती से साधा जा रहा है।  गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में दलित समाज से आने वाले राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, जबकि बीजेपी ने वैश्य समाज से जुड़े दिलीप जायसवाल को अपनी कमान सौंपी है। ऐसे में आरजेडी का यह दांव महागठबंधन को सामाजिक विविधता में मजबूती देगा और अति पिछड़ा वर्ग में अपनी पैठ बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।

Tags: RJD Bihar President
Share196Tweet123Share49
Previous Post

थ्रस्ट फेल…’नहीं बचेंगे’ , पायलट सुमित का ATC को भेजा था ये आख़िरी संदेश

Next Post

क्या है अखिलेश यादव का लिटमस टेस्ट प्लान, जिसे सपा चीफ ने पार्टी की सर्जरी के बाद किया लॉन्च

Gulshan

Gulshan

Next Post
क्या है अखिलेश यादव का लिटमस टेस्ट प्लान, जिसे सपा चीफ ने पार्टी की सर्जरी के बाद किया लॉन्च

क्या है अखिलेश यादव का लिटमस टेस्ट प्लान, जिसे सपा चीफ ने पार्टी की सर्जरी के बाद किया लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

September 14, 2025
Yogi Government

योगी सरकार की अनोखी पहल, सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ श्रमदान अभियान!

September 14, 2025
Nepal Politics

लोगों को न्याय दिलाने में संविधान हर तरह से नाकाम!…नेपाल में जर्जर हालातों पर बोली मनीषा कोइराला,

September 14, 2025
India-Pakistan Match

‘26 भारतीयों की जान जरूरी या पैसा ?…’एशिया कप को लेकर बीजेपी पर गरजे ओवैसी

September 14, 2025
iPhone 14

हद से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 14! जानिए कैसे उठाएं इस जबरदस्त ऑफर का फायदा

September 14, 2025
Mayawati

माफी के बाद समधी पर मेहरबान हुईं मायावती, अशोक सिद्धार्थ बने सुपर कॉर्डिनेटर

September 14, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : अब गोल्ड खरीदने वालों की बढ़ी मुश्किलें, तेज़ हुई सोने-चांदी की रफ्तार, जानें यूपी के ताज़ा भाव

September 14, 2025
तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

September 13, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : पीहू ने पापा के सामने ली ऐसी विदाई कि हॉस्पिटल स्टाफ भी हुआ भावुक, खबर ने हर दिल को झकझोरा

September 13, 2025
Allahabad High Court

Allahabad High Court : प्यार में सहमति से बना संबंध दुष्कर्म नहीं, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

September 13, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version