Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

थ्रस्ट फेल…’नहीं बचेंगे’ , पायलट सुमित का ATC को भेजा था ये आख़िरी संदेश

अहमदाबाद विमान हादसे के मामले में पायलट सुमित सभरवाल द्वारा एटीसी को भेजा गया संदेश सामने आया है। पायलट ने एटीसी को बताया कि इंजन में थ्रस्ट नहीं मिल रहा है, पावर कम हो रही है और वे बच नहीं पाएंगे।

by Gulshan
June 14, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Pilot Sumit Sabharwal
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

No Content Available

 Pilot Sumit Sabharwal : अहमदाबाद विमान दुर्घटना मामले में पायलट सुमित सभरवाल द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को भेजा गया अंतिम संदेश अब सामने आया है। कुछ ही सेकंडों में उन्होंने ‘मेड़े, मेड़े, मेड़े’ कहते हुए बताया कि थ्रस्ट नहीं मिल रहा है, पावर कम हो रही है, विमान उड़ान भरने में असमर्थ है और बचना मुश्किल है। जिस हॉस्टल बिल्डिंग पर विमान गिरा, वहां अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 275 हो गई है। विमान में कुल 242 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे।

आज अहमदाबाद में मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अहमदाबाद पहुंचेंगे। वे हादसे के स्थल का निरीक्षण करेंगे और मृतकों के परिजनों से मिलने का कार्यक्रम भी है। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और फिर सिविल अस्पताल में हादसे के एकमात्र जीवित बचे यात्री रमेश कुमार विश्वास से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें : आखिरकार 28 घंटे के बाद यहां से मिला ब्लैक बॉक्स, जो अब…

वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस दुर्घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय, बहु-विषयक समिति का गठन किया है। यह समिति वर्तमान में लागू संचालन प्रक्रियाओं और दुर्घटना रोकने के दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेगी। इसके साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए नई गाइडलाइंस भी तैयार करेगी।

टाटा ग्रुप के लिए एक काला दिन

टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस हादसे को समूह के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया। उन्होंने अपने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि यह घटना अविश्वसनीय और बेहद दर्दनाक है। उन्होंने बताया कि भारत, ब्रिटेन और अमेरिका की जांच एजेंसियां अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ साझा किया जाएगा।

Tags: Pilot Sumit Sabharwal
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
RJD Bihar President

मंगनी लाल मंडल बने RJD के नए कप्तान, क्या बदलेगा बिहार की सियासत का समीकरण?

क्या है अखिलेश यादव का लिटमस टेस्ट प्लान, जिसे सपा चीफ ने पार्टी की सर्जरी के बाद किया लॉन्च

क्या है अखिलेश यादव का लिटमस टेस्ट प्लान, जिसे सपा चीफ ने पार्टी की सर्जरी के बाद किया लॉन्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist