Sunday, November 22, 2026 3:53 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Manipur Attack : 9 मंत्रियों और CM के घर पर हमले के बाद मणिपुर के कई जिलों में लगा कर्फ्यू

Manipur Attack : 9 मंत्रियों और CM के घर पर हमले के बाद मणिपुर के कई जिलों में लगा कर्फ्यू

मणिपुर में स्थिति फिर से बिगड़ती दिख रही है। जिरीबाम जिले की एक नदी से 6 लापता व्यक्तियों के शव मिलने के कुछ घंटों बाद ही राज्य में हिंसा भड़क उठी। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला कर दिया।

by Gulshan
17/11/2024
Manipur Attack

Manipur Attack : मणिपुर में हालात फिर बेकाबू होते जा रहे हैं। जिरीबाम जिले में एक नदी से लापता 6 लोगों के शव मिलने के कुछ ही घंटों बाद राज्य में हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तीन मंत्रियों और छह विधायकों के घरों पर हमला किया। इसके बाद राज्य सरकार ने पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

सीएम के दामाद के घर पर भी हुआ हमला

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दामाद के घर समेत तीन विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की। हिंसक भीड़ ने विधायकों के घरों में आग लगा दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

दरअसल, सोमवार से लापता दो महिलाओं और एक बच्चे के शव शनिवार को जिरीबाम में बराक नदी से बरामद किए गए, जबकि एक महिला और दो बच्चों समेत तीन अन्य शव शुक्रवार रात को मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

कौन हैं मंत्री जिनके घर हुआ हमला ?

जिन मंत्रियों के घरों को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सपम रंजन, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसिंड्रो सिंह और शहरी विकास मंत्री वाई खेमचंद शामिल हैं। बढ़ती हिंसा को देखते हुए राज्य सरकार ने इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल और कुचिंग जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है।

यह भी पढ़ें : मर्डर के बाद 1000 किमी तक छात्रा की लाश के साथ सफर करता रहा किलर, फिर बांदा पुलिस ने ‘कसाई’ को कानपुर से किया अरेस्ट

प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पश्चिम जिले के लैम्पेल सांकेथेल में स्थित स्वास्थ्य मंत्री सपम रंजन के घर पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि सपम ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह कैबिनेट बैठक में छह हत्याओं का मामला उठाएंगे और अगर सरकार जनता की भावना का सम्मान नहीं करती है तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पूर्व जिले में उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री एल सुसिंड्रो सिंह के घर पर भी हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे।

6 लोगों का अपहरण किया गया

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मणिपुर में सुरक्षा बलों ने एक बड़े ऑपरेशन में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था, जो जिरीबाम जिले के बोरोबेकेरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे। 11 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम के बोरोबेकेरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए।

इस हमले के बाद तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हो गए। बताया गया कि इन छह सदस्यों को कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम में अगवा किया था। अब इनमें से तीन अपहृत लोगों के शव जिरीमुख में मिले हैं।

कैसे हुई हिंसा की शुरुआत ?

मणिपुर में हिंसा की शुरुआत पिछले साल 3 मई को हुई थी, जब मणिपुर उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ कुकी-झो आदिवासी समुदाय द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। दरअसल, मैतेई समुदाय ने मणिपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर मांग की थी कि उन्हें आदिवासी का दर्जा दिया जाए। मैतेई समुदाय का तर्क था कि मणिपुर का भारत में विलय 1949 में हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का दर्जा प्राप्त था। याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद मणिपुर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से सिफारिश की थी कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने पर विचार किया जाना चाहिए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Weather

UP Weather : प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट

Jhansi Medical College Case

Jhansi Medical College Case: सरकार ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति, 7 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Sarfaraz Khan, KL Rahul

Sarfaraz Khan, KL Rahul : ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले मुश्किल में भारतीय टीम, चोटिल हुए 4 खिलाड़ी

POPULAR POST

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

November 17, 2026
Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India