सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

हैदराबाद केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 की दर्दनाक मौत, कई घायल

हैदराबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल होने की भी खबर है।

by Gulshan
जून 30, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Hyderabad Explosion
Share on FacebookShare on Twitter

Hyderabad Explosion : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है।

यह हादसा पाटनचेरु मंडल स्थित सीगाची केमिकल्स इंडस्ट्री में उस समय हुआ जब फैक्ट्री का रिएक्टर अचानक फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर जुटी हुई हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

काम के दौरान हुआ हादसा

घटना के वक्त फैक्ट्री में मजदूर नियमित काम में जुटे हुए थे। तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जिससे कर्मचारी घबराकर बाहर भागने लगे। लेकिन कई मजदूर विस्फोट की चपेट में आ गए और अंदर ही फंस गए।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री के पास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन भी इकट्ठा हो गए हैं।

धमाके की क्या थी वजह ? 

अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि विस्फोट की सटीक वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में रिएक्टर में तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही की गोली मारकर…

फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हादसे की तह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं।

Tags: Hyderabad Explosion
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Amazon का नया आदेश,ऑफिस आओ या नौकरी छोड़ो कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Amazon का नया आदेश,ऑफिस आओ या नौकरी छोड़ो कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Banda

Banda में अभद्र टिप्पणी से आहत किशोरी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In