Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

सांसद राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से की मुलाकात, कहा-“पिछले दो सालों में BJP नेताओं और RSS ने सच्चाई छुपाई है”

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
April 8, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ राजनीतिक दलों को एकजुट करने और इसकी रूपरेखा और क्रियान्वयन पर चर्चा चल रही है। राहुल गांधी ने दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के बाद शरद यादव को राजनीतिक गुरु घोषित किया। जब मीडिया ने शरद यादव से पूछा कि क्या राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, तो यादव ने कहा, क्यों नहीं? अगर कोई चौबीसों घंटे कांग्रेस चलाता है तो वह राहुल गांधी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। तभी कुछ बड़ा हो सकता है।

राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की सियासी चर्चाओं पर कहा कि हम इसके बारे में देखेंगे। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज शरद यादव ने जो कहा, उससे मैं सहमत हूं कि देश बहुत खराब स्थिति में हैं। नफरत फैलाई जा रही है और देश को बांटा जा रहा है। हमें देश को एक साथ लाना है और भाईचारे की राह पर चलना है। यही हमारे इतिहास का हिस्सा रहा है। वायनाड के सांसद ने आगे आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन वर्षों में मीडिया संस्थानों, BJP नेताओं, आरएसएस ने ‘सच्चाई छुपाई है’।

RELATED POSTS

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

November 13, 2025
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi का ‘एक फ़ोन’, महागठबंधन को मिला जीवनदान! सहनी की VIP को मिलीं 15 सीटें

October 17, 2025

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले दो सालों में BJP नेताओं और RSS ने सच्चाई छुपाई है। धीरे-धीरे सच्चाई सामने आएगी। श्रीलंका में यही हो रहा है। BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उसकी आर्थिक नीति की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, आप भारत की आर्थिक स्थिति और नौकरी की स्थिति की कल्पना नहीं कर सकते। इस देश की रोजगार संरचना, रीढ़ की हड्डी टूट गई है। लघु और मध्यम व्यवसाय, छोटे दुकानदार, अनौपचारिक क्षेत्र हमारी रीढ़ है।

राहुल गांधी ने कहा कि अर्थशास्त्री और नौकरशाह दूसरे राष्ट्रों को देखकर अपनी योजनाएं बनाते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें उनके जैसा बनना है। ऐसा नहीं किया जा सकता है। पहले, हमें यह समझना होगा कि हम कौन हैं और यहां क्या हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि इसके भयानक परिणाम तीन-चार सालों में सामने आएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर देश को मजबूत करना है तो देश में शांति और सद्भाव का होना सबसे जरूरी है। कांग्रेस नेता ने कहा, BJP के लोग सोचते हैं कि नफरत फैलाकर, लोगों को डराकर, उनकी हत्या करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

Tags: CongressRahul Gandhirahul gandhi met sharad yadavsharad yadav
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है।...

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi का ‘एक फ़ोन’, महागठबंधन को मिला जीवनदान! सहनी की VIP को मिलीं 15 सीटें

by Mayank Yadav
October 17, 2025

Rahul Gandhi News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर को विपक्षी महागठबंधन...

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने की मृतक दलित हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात, पहले वायरल हुआ था इनकार का बयान 

by Mayank Yadav
October 17, 2025

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में भीड़ हिंसा में मारे गए...

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

by Vinod
October 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की डुगडुबी बज चुकी है। राजनीतिक दलों के नेता लरव-लश्कर के साथ सियासी मैदान...

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

by Vinod
October 6, 2025

दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Dates बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। भारतीय...

Next Post

बाराबंकी में रेलवे स्टेशन के पास 5 टाइमर बम मिलने से मचा हड़कंप, ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई

मोदी कैबिनेट ने सरकारी योजनाओं में पोषणयुक्त चावल के वितरण को दी मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version