Monday, November 16, 2026 10:17 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » भारत को मिला तहव्वुर राणा तो मुस्काया ‘चाय वाला’, अब आतंकी के लिए फांसी का फंदा तैयार करने में जुटा ‘जिगरवाला’

भारत को मिला तहव्वुर राणा तो मुस्काया ‘चाय वाला’, अब आतंकी के लिए फांसी का फंदा तैयार करने में जुटा ‘जिगरवाला’

मुम्बई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को लेकर एनआईए की टीम भारत पहुंच चुकी हैं। आतंकी का विमान दिल्ली में लैंड किया। अब एनआईए उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

by Akhand Pratap Singh
10/04/2025
Tahawwur Rana

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुम्बई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को लेकर एनआईए की टीम भारत पहुंच चुकी हैं। आतंकी का विमान दिल्ली में लैंड किया। अब एनआईए उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। फिलहाल तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में एक स्पेशल अंडा सेल पर रखा जाएगा। जांच एजेंसियां जेल में ही आतंकी से पूछताछ करने के साथ ही उसे कसाब की तरह फांसी की सजा दिलाए जाने को लेकर चार्जशीट तैयार करेंगी।

आतंकी (Tahawwur Rana) की भारत में आने की खबर से पूरे देश में खुशी का माहौल है। आर्थिक राजधानी मुम्बई भी गदगद है तो वहीं ‘छोटू चाय वाला’ उर्फ मोहम्मद तौफीक भी मुस्काए। जिगरवाले ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाएंगे। अगर जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद कोर्ट में गवाही दूंगा।

दरअसल, मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से भारत से आ गया। भारत प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए राणा ने सारे हथकंडे अपनाए, पर अमेरिका की अदालतों में उसकी कोई चाल सफल नहीं हुई। राणा ने प्रत्यर्पण से बचने के आखिरी दांव के रूप में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद एनआईए की एक टीम अमेरिका के लिए रवाना हुई। जेल से राणा को लेकर भारत के लिए उड़ान भरी। पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का अहम सदस्य हैं। राणा और उसके गुर्गों को मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों की मदद करने के लिए अमेरिका में दोषी ठहराया गया था। हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे।

RELATED NEWS

Tahawwur Rana Ghibli Image

Tahawwur Rana Ghibli Image: सफेद दाढ़ी-बाल और चेहरे पर झुर्रियां… घिबली ने ऐसे बनाई तहव्वुर राणा की तस्वीर

April 11, 2025
कौन हैं NSA के वो स्पेशल 4 सुपरकॉप, जिन्होंने तहव्वुर राणा की दबोची गर्दन, NIA के जागुआर को देख आतंकी की पतलून हो गई गीली

कौन हैं NSA के वो स्पेशल 4 सुपरकॉप, जिन्होंने तहव्वुर राणा की दबोची गर्दन, NIA के जागुआर को देख आतंकी की पतलून हो गई गीली

April 11, 2025

तहव्वुर राणा के भारत आने पर मुम्बई के ‘छोटू चाय वाला’ उर्फ मोहम्मद तौफीक बहुत खुश हैं। ‘छोटी चाय वाला’ की सतर्कता ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी। मोहम्मद तौफीक ने कहा कि भारत को तहव्वुर राणा को जेल में खास सेल, बिरयानी और वैसी सुविधाएं देने की कोई जरूरत नहीं है, जो मुंबई हमलों में शामिल आतंकवादियों में से एक अजमल कसाब को दी गई थीं। उन्होंने यह भी मांग की कि आतंकवादियों से निपटने के लिए अलग कानून होने चाहिए।

छोटू चाय वाले ने कहा कि एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे उन्हें 2-3 महीने के भीतर फांसी पर लटका दिया जाए। उर्फ मोहम्मद तौफीक ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से सैकड़ों लोगों को मरते देखा। कसाब एंड आतंकी बिग्रेड ने बच्चे, बुजुर्ग महिलाओं को गोलियों से भूना था। मैं राणा के खिलाफ कोर्ट में गवाही दूंगा और उसे फांसी मिले, इसकी मांग भी करूंगा। छोटू चाय वाले ने आगे कहा कि हम तो चाहते हैं कि राणा (Tahawwur Rana) को 15 दिनों के अंदर फांसी पर लटका देना चाहिए। जिससे कि दूसरा कोई और आतंकी हमला करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो।

यह भी पढ़े: झारखंड का जगुआर.. जामताड़ा की शेरनी, तहव्वुर राणा की वापसी के पीछे NIA के ये दो अफसर

बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि उन्होंने राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में बोलते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया था कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे लोगों और मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक को भारत में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है। इसलिए भारत वापस जा रहा है।

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है। हेडली 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। 26 नवंबर को 10 पाकिस्तानी आतंकियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री मार्ग के जरिए भारत की वित्तीय राजधानी में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था। लगभग 60 घंटे तक चले इस हमले में 166 लोग मारे गए थे, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

हमले के बाद आतंकी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। नवंबर 2012 में अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। तहव्वुर राणा पाक आर्मी में डॉक्टर की पोस्ट पर तैनात थे। राणा ने हफिज सईद और आईएसआई के साथ मिलकर आतंकी हमले का प्लान बनाया। राणा ही वह शख्स था, जिसने आतंकी हमले के लिए फंडिंग की थी। राणा हमले से ठीक चार दिन पहले मुम्बई आया था। ताज से लेकर अन्य स्थलों की रेकी भी की थी।

राणा (Tahawwur Rana) ने भारत में आने को लेकर कई षणयंत्र रखे। उसने 27 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की एसोसिएट न्यायाधीश व नाइंथ सर्किट की सर्किट जज एलेना कागन के समक्ष बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक के लिए आपातकालीन आवेदन दिया था। गत माह की शुरुआत में ही जज कागन ने अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद राणा ने फिर से अर्जी दी। 4 अप्रैल को इस पर सुनवाई हुई और सुप्रीम कोर्ट ने अपील खारिज कर दी। इससे पहले भी राणा ने बीमारी और भारत में अपनी जान को खतरा बताकर प्रत्यर्पण से छूट मांगी थी।

Related Posts

Tahawwur Rana Ghibli Image

Tahawwur Rana Ghibli Image: सफेद दाढ़ी-बाल और चेहरे पर झुर्रियां… घिबली ने ऐसे बनाई तहव्वुर राणा की तस्वीर

April 11, 2025
कौन हैं NSA के वो स्पेशल 4 सुपरकॉप, जिन्होंने तहव्वुर राणा की दबोची गर्दन, NIA के जागुआर को देख आतंकी की पतलून हो गई गीली

कौन हैं NSA के वो स्पेशल 4 सुपरकॉप, जिन्होंने तहव्वुर राणा की दबोची गर्दन, NIA के जागुआर को देख आतंकी की पतलून हो गई गीली

April 11, 2025
नहीं चली पैंतरेबाजी तहव्वुर राणा को बेड़ियों के साथ पहनाई गई हथकड़ी, 100 गुना किराए देकर ऐसे भारत लाया गया आतंकी

नहीं चली पैंतरेबाजी तहव्वुर राणा को बेड़ियों के साथ पहनाई गई हथकड़ी, 100 गुना किराए देकर ऐसे भारत लाया गया आतंकी

April 11, 2025
Tahawwur Rana

Tahawwur Rana arrest: 26/11 का आरोपी तहव्वुर राणा भारत में गिरफ्तार, NIA मुख्यालय में पूछताछ, JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद

April 10, 2025
Tahawwur Rana

पीएम मोदी के ‘हनुमान’ ने ऑपरेशन तहव्वुर राणा को ऐसे बनाया सक्सेसफुल, अब आतंकी से होगा मुम्बई आतंकी हमले का हिसाब-किताब

April 10, 2025
Tahawwur Rana

झारखंड का जगुआर.. जामताड़ा की शेरनी, तहव्वुर राणा की वापसी के पीछे NIA के ये दो अफसरों

April 10, 2025
Tahawwur Rana

Tahawwur Rana: दिल्ली पहुंचा 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

April 10, 2025
Tahawwur Rana

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की भारत वापसी, 26/11 हमले का है गुनहगार…

April 9, 2025
Tahawwur Rana

Tahawwur Rana: वह कातिल कौन है, जिसे अमेरिका ने भारत को सौंपा? अब मिलेगा 26/11 का सच्चा न्याय!

February 14, 2025
Mumbai attacks

Mumbai attacks extradition: खुलेगा मुंबई हमलों का राज, बरसों बाद मिली कामयाबी… कुख्यात आतंकी आएगा भारत

January 25, 2025
Next Post
world homeopathy day natural healing 2025

World Homeopathy Day 2025 : एलर्जी से आर्थराइटिस तक असरदार, जानिए कैसे होम्योपैथी देती है बिना साइड इफेक्ट इलाज

Gauhar Khan

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं गौहर खान, डांस करते हुए सुनाई खुशखबरी...

Sitapur

हेमपुर ओवरब्रिज पर हुई पत्रकार राघवेंद्र की हत्या का पर्दाफाश, मंदिर के पुजारी निकले साजिशकर्ता

POPULAR POST

Taj Mahal Python Rescue

Taj Mahal Rescue : ताजमहल के बाथरूम में दिखा अनचाहा मेहमान, क्यों मचा हड़कंप, वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने किया रेस्क्यू

November 13, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

Traffic Alert : छठ पूजा पर लखनऊ के किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी, घर से निकलने से पहले देख लें नया डायवर्जन रूट

November 14, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India