Monday, November 16, 2026 6:58 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

कौन है वो रहस्यमयी जानवर, जो आता है और काटकर हो जाता गुम, अब तक 6 लोगों को मार चुका है लिंबई का ‘एलियन’

ये रहस्मयी जानपर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के दर्जनों गांव में खौफ का दूसरा नाम बना हुआ है। इस रहस्यमयी जानवर ने जिले में अब तक 17 लोगों को काटा है। इनमें से छह लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।

by Vinod
04/06/2025

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। वह अचानक प्रकट होता है, पर दिखता नहीं। हां रहस्यमी कातिल की आहट जरूर सुनाई देती है। घर पर दस्तक देते ही ये अदृश्य शक्ति लोगों का काट लेती है और फिर गुम हो जाती है। कोई इसे एलियन कह रहा तो कोई जंगली कुत्ता। तो कुछ ग्रामीण इसे आत्मा का नाम भी दे रहे हैं। ऐसे में अब कातिल के खौफ से गांवों में दहशत है। अब तक इस रहस्यमयी जानवर ने 12 दिन के अंदर 6 लोगों को मार चुका है। जबकि इसके काटने से 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घरों पर पूजा-पाठ का दौर भी जारी है। पुलिस-प्रशासन के साथ वन विभाग की टीमें भी रहस्यमी जानवर की तलाश में जुटी हैं।

ये रहस्मयी जानपर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के दर्जनों गांव में खौफ का दूसरा नाम बना हुआ है। इस रहस्यमयी जानवर ने जिले में अब तक 17 लोगों को काटा है। इनमें से छह लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। ग्रामीणों की मौत पर पुलिस-प्रशासन और वन विभाग अलर्ट तोड पर हैं और अज्ञात जानवर की तलाश में ऑपरेशन चलाए हुए हैं। ग्रामीण अपने घरों की पहरेदारी कर रहे हैं। विपदा दूर भगाने के लिए घरों पर पूजा-पाठ का दौर भी जारी है। ग्रामीण इसे अदृश्य शक्ति मान रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ये जंगली कुत्ते के साथ ही एलियन भी हो सकता है। इनसब के बीच एक ग्रामीण ने जानवर का वीडियो बनाए जानें का दावा भी किया है।

जानकारी के अनुसार, अनजान जानवर की दहशत की शुरुआत बड़वानी जिले में पांच मई को हुई थी। खूंखार जानवर ने रात में लिंबई गांव में 17 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ दिन बाद इन घायलों में गंभीर परिणाम सामने आए और उनकी हालत बिगड़ने लगी। 23 मई को एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई। जिससे गांवों में हड़कंप मंच गया। मौत का सिलसिला यहीं नहीं रुका। 27 मई को एक और फिर एक और 2 जून को भी एक-एक मौत हो गई। इस तरह 11 दिन में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हैरानी की बात यह है कि छह लोगों की मौत के बाद भी, यह साफ नहीं है कि किस जानवर ने ग्रामीणों पर हमला किया था।

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

August 3, 2026

बडवानी की डीएचओ डॉ दिव्यानी अहरवाल ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद एक-एक कर लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। अब तक 17 में से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी 11 घायलों का उनके घर पर ही रखकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन उनकी जांच कर रही और उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वरला में भी अज्ञात जानवर ने दो लोगों को काटा है। जिन्हें इलाज के लिए इंदौर के एमबाईएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़वानी डीएफओ आशीष बंसोड़ ने बताया कि विभाग की टीम ने घटना के बाद मौके पर जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास के जंगली इलाके की सर्चिंग भी लगातार की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी भी जानवर के पग मार्क या कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे हमला करने वाले अज्ञात जानवर के बारे में कुछ जानकारी मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला जानवर कुत्ते जैसा लग रहा था, लेकिन वे ऐसा पुख्ता तौर पर नहीं कह पा रहे हैं। डीएफओ आशीष ने कहा कि अगर, रेबीज के इन्फेक्शन से ग्रसित कोई जानवर होता तो वह 3 से 4 दिन में मर जाता है। लेकिन, वन विभाग की टीम को सर्चिंग के दौरान किसी भी जानवर का शव नहीं मिला है।

अनजान जानवर के हमले में घायल रायली बाई (60), मंशाराम (50) और सुरसिंग (50) की 23 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद 27 मई को 60 साल की सड़ीबाई ने दमतोड़ दिया। एक और दो जून को चेनसिंग (50) व सुनील (40) की मौत हो गई। बाकी 11 घायलों को इलाज चल रहा है। हाल ही में घायल दो अन्य लोग इंदौर में भर्ती हैं। डीएफओ आशीष बंसोड़ के अनुसार, मृतकों के परिवार को आठ-आठ लाख रुपये की मुआवजा राशि दी गई है। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्च भी उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य ठीक होने तक घायलों को 500-500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से खर्च दिया जाएगा। वन विभाग की टीमें लगातार जंगलों की खाक छान रहीं हैं। अभी तक वन विभाग को इस रहस्यमयी जानवर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।

इनसब के बीच राजपुर के पास भिंगोरा गांव के किसान ने दावा किया है कि उसने रहस्यमयी जानकार को अपने वीडियो में कैद कर लिया है। वीडियो में नजर आने वाला जानवर ही लोगों को काट रहा है। दरअसल, वीडियो में एक लकड़बग्घा नजर आ रहा है। लकड़बग्घे के पीछे कुत्ते भौंकते दिखाई दे रहे हैं। किसान की सूचना पर फॉरेस्ट और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि ग्रामीणों पर हमला करने वाला लकड़बग्घा हो सकता है। बहरहाल सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर अज्ञात जानवर के हमले से पीड़ित सभी 17 लोगों को वक्त पर रेबीज रोधी इंजेक्शन दे दिया गया था, तो इनमें से छह लोगों की मौत कैसे हो गई।

 

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

August 3, 2026
Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

July 30, 2026
Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

July 15, 2026
जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

October 15, 2025
SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

SDOP पूजा पांडेय ने ‘स्पेशल 11’ के साथ कुछ ऐसी डाली डकैती, CM के आदेश पर लेडी अफसर समेत 5 की हुई गिरफ्तारी

October 14, 2025
राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

राहुल गांधी के करीबी जीतू पटवारी ने महिलाओं को बताया शराबी, जानें क्या कहते हैं नशे के सरकारी आंकड़े

August 27, 2025
सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

June 10, 2025
PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

PM Modi: कानपुर में ‘हौंका’ तो भोपाल से पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ‘बदमाश कंपनी’ को ‘ठोका’

May 31, 2025
सांप काटने से 19 बार मरे संत कुमार और 19 बार हुए जिंदा,  इस ‘चमत्कार’ से 52 ‘सपेरों’ के खाते में आया 11 करोड़ रुपया

सांप काटने से 19 बार मरे संत कुमार और 19 बार हुए जिंदा,  इस ‘चमत्कार’ से 52 ‘सपेरों’ के खाते में आया 11 करोड़ रुपया

May 28, 2025
Next Post
remove odor from expensive clothes using cheap vodka and water home remedy

Remove Odor Tips : महंगे कपड़े पहनना आसान,संभालना मुश्किल!इनसे पसीने की बदबू कैसे हटाएं?

Reserve Bank of India

आरबीआई की बड़ी बैठक शुरू, ब्याज दरों में कटौती का इंतजार जल्द—6 जून को आएगा फैसला!

Shamli

फिल्मी स्टाइल में 29 लाख की लूट: ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो से आए बदमाश, हाईवे पर व्यापारी की कार रोककर कैश ले उड़े

POPULAR POST

Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

November 10, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026
Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

Greater Noida Pollution : जहरीली हवा से बिगड़े हालात, आंखों में जलन और सांस लेना मुश्किल; पार्कों से क्यों गायब हुए लोग?

November 10, 2026
IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

IPL Expansion: IPL में होने जा रहा बड़ा बदलाव? 10 नहीं, अब खेल सकती हैं 12 टीमें, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

November 10, 2026
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India