Monday, November 16, 2026 10:21 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » जब भगवा आतंकवाद का नैरेटिव हुआ था फेल, 26/11 की वो साज़िश जिसे जानना है जरूरी

जब भगवा आतंकवाद का नैरेटिव हुआ था फेल, 26/11 की वो साज़िश जिसे जानना है जरूरी

मुंबई 26/11 हमले की बरसी पर एक बार फिर से सियासत का वो घिनौना चेहरा याद आता है जिसने देश में एक नया नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की गई थी।

by Gulshan
26/11/2024
26/11 attack

अम्बुजेश कुमार। मुंबई 26/11 हमले की बरसी पर एक बार फिर से सियासत का वो घिनौना चेहरा याद आता है जिसने देश में एक नया नैरेटिव गढ़ने की कोशिश की गई थी। कोशिश तो नाकाम रही लेकिन इसी कोशिश ने कांग्रेस को ऐसा झटका दिया कि बीते 10 सालों से कांग्रेस सत्ता से इतनी दूर चली गई कि वापसी की राह मुश्किल हो चुकी है। क्योंकि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुंबई हमले के बाद जो कुछ किया उसे देश की आवाम ने सिरे से खारिज कर दिया। जीहां भगवा आतंकवाद के जिस नैरेटिव को कांग्रेस ने गढ़ने की कोशिश की वही नैरेटिव उसके लिए सियासी तौर पर ऐसा घातक साबित हुआ कि आज तक कांग्रेस उस झटके से उबर नहीं पाई है।

मालेगांव ब्लास्ट से शुरू हुई नैरेटिव गढ़ने की कोशिश

तारीख थी 29 सितम्बर 2008 की जब मालेगांव में शकील गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के ठीक सामने एक धमाका हुआ, स्कूटर में हुए इस ब्लास्ट में 6 लोग मारे गए जबकि 100 से ज्यादा घायल हुए। मामले में एनआइए ने कर्नल पुरोहित, प्रज्ञा ठाकुर समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और फिर लम्बी पूछताछ की गई।

भगला आतंकवाद की थ्योरी गढ़ने की शुरुआत

मालेगांव ब्लास्ट में हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद नैरेटिव गढ़ने की नई शुरुआत की गई। उस समय के गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने तो सरेआम ये बात कही थी। लेकिन मालेगांव ब्लास्ट के एक महीने बाद ही वो हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। तारीख थी 26 नवम्बर 2008 जब अरब सागर के रास्ते घुसे आतंकी मुंबई शहर पर कहर बनकर टूटे। इस हमले में 166 लोगों की जान गई जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए। इस हमले में शामिल अजमल कसाब के अलावा सभी आतंकी ढेर हो गये लेकिन सिपाही तुकाराम की बहादुरी से कसाब जिंदा पकड़ा गया। कसाब का जिंदा पकड़ा जाना ही भगवा आतंकवाद की हवा निकालने के लिए काफ़ी था।

RELATED NEWS

No Content Available

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर की किताब में सनसनीखेज खुलासा

जिस वक्त मुंबई हमला हुआ उस वक्त मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया थे। जिन्होंने आतंकी हमले की जांच भी की थी। उनकी किताब ‘लेट मी से इट नाउ’ में काफ़ी सनसनीखेज बातें कही गई है। किताब के मुताबिक लश्कर ए तैयबा ने कसाब समेत सभी आतंकियों के हाथ में कलावा बांध कर भेजा था। कसाब के पास तो बेंगलुरु के निवासी समीर चौधरी का पहचान पत्र भी था। लश्कर की साज़िश के मुताबिक इस हमले को हिंदू आतंकवाद की शक्ल देने की योजना थी।

कसाब के जिंदा पकड़े जाने से बिगड़ा खेल

राकेश मारिया ने अपनी किताब में कुछ और भी खुलासे किए हैं लेकिन सबसे बड़ा दावा आतंकियों की पहचान बदलने को लेकर है। सवाल उठता है कि क्या भारत में चल रहे भगवा आतंकवाद के नैरेटिव का फायदा उठाने के लिए लश्कर ने ऐसा किया था। इसका जवाब हां और नहीं में दिया जा सकता है लेकिन हां का विकल्प इसलिए ज्यादा मजबूत है क्योंकि इसके बाद दिग्विजय सिंह ने मुस्लिम पत्रकार अजीज बर्नी की एक किताब का विमोचन भी किया था जिसका नाम था ’26/11 आर एस एस की साज़िश’! इस विमोचन के बाद काफी सियासी हंगामा भी हुआ लेकिन दिग्गी राजा को इससे फर्क नहीं पड़ा।

यह भी पढ़ें : झांसी में बाबा बाग्श्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हुआ हमला, हिंदू एकता यात्रा के दौरान चेहरे पर आई चोट 

अब कांग्रेस का क्या है स्टैंड? क्या माफ़ी मांगेगी कांग्रेस?

भगवा आतंकवाद या हिन्दू आतंकवाद के नैरेटिव को कांग्रेस ने सियासी फायदे के लिए इस्तेमाल किया इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का ये रवैया 2014 के चुनावों में भारी पड़ गया। संघ और बीजेपी का विरोध करते करते कांग्रेस ने जाने अनजाने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए जिसे उस वक्त के बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने जमकर भुनाया और यही वजह है कि कांग्रेस के तमाम दांव बीजेपी के हिंदुत्व के आगे फेल नजर आ रहे हैं।

अम्बुजेश कुमार, असिस्टेंट एडिटर
अम्बुजेश कुमार, असिस्टेंट एडिटर

Related Posts

No Content Available
Next Post
Annual Report of Indian Judiciary

'संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं...'पीएम मोदी ने भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट जारी की

Badshah : रैपर बादशाह के क्लब के पास चंडीगढ़ में हुआ धमाका, दहशत में आए फैंस, मची अफरा-तफरी

Badshah : रैपर बादशाह के क्लब के पास चंडीगढ़ में हुआ धमाका, दहशत में आए फैंस, मची अफरा-तफरी

EVM Controversy

EVM नहीं, बैलट पेपर चाहिए'' - संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी-शाह पर तंज

POPULAR POST

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

November 11, 2026
Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

November 13, 2026
GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

November 10, 2026
Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

November 10, 2026
Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

November 9, 2026

LATEST

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India