Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

NASA का सैटेलाइट चांद पर कैसे खोजेगा पानी, क्या इससे चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाने का सपना होगा साकार

NASA ने चांद पर पानी खोजने के लिए नया सैटेलाइट लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट चंद्रमा की सतह का अध्ययन कर पानी की मौजूदगी का पता लगाएगा, जो भविष्य के लूनर मिशनों के लिए बेहद जरूरी साबित हो सकता है।

by SYED BUSHRA
February 27, 2025
in राष्ट्रीय
NASA satellite to find water on the moon
Share on FacebookShare on Twitter

NASA satellite to find water on the moon अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा की सतह पर पानी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए एक नया सैटेलाइट लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट आकार में एक डिशवॉशर जितना है और इसे बुधवार, 26 फरवरी को फ्लोरिडा से अंतरिक्ष में भेजा गया। इस मिशन का मकसद चांद पर पानी की सही स्थिति का पता लगाना है, जो भविष्य में लूनर मिशनों के लिए बेहद जरूरी साबित हो सकता है। खासतौर पर चंद्रमा के ध्रुवों पर स्थित स्थायी रूप से छायादार गड्ढों में पानी की मौजूदगी का अनुमान लगाना है।

SpaceX के रॉकेट से लॉन्च हुआ मिशन

NASA के इस सैटेलाइट को SpaceX के Falcon 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया, जो केप कैनावेरल स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरा। इस सैटेलाइट को लॉकहीड मार्टिन कंपनी के अंतरिक्ष विभाग ने तैयार किया है। खास बात यह है कि इस रॉकेट में एक और पेलोड भी था, जिसमें इंट्यूटिव मशीन्स के नेतृत्व में एक लूनर लैंडर मिशन भी शामिल था।

RELATED NEWS

No Content Available

चांद पर पानी की मौजूदगी का अनुमान

पहले माना जाता था कि चंद्रमा पूरी तरह सूखा है, लेकिन हाल के शोधों में कुछ जगहों पर पानी की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। यहां तक कि वे जगहें, जहां सूरज की रोशनी पड़ती है, वहां भी पानी के अंश मिले हैं।

खासकर चंद्रमा के ध्रुवीय इलाकों में, जहां ठंड और अंधेरा बना रहता है, वहां लंबे समय से बर्फ के रूप में पानी होने की संभावना जताई जा रही थी। इस सैटेलाइट का मकसद इन अनुमानों की पुष्टि करना और चंद्रमा पर पानी के डिस्ट्रिब्यूशन का नक्शा तैयार करना है।

ये भी पढ़े : Lift safety tips : लिफ्ट में सफ़र के दौरान रहे सतर्क, जानिए इससे जुड़े ख़तरे और बचाव के तरीके

कैसा है यह सैटेलाइट

लूनर ट्रेलब्लेज़र नामक यह सैटेलाइट करीब 200 किलोग्राम (440 पाउंड) वजन का है। जब इसके सोलर पैनल पूरी तरह खुलते हैं, तो इसकी चौड़ाई करीब 11.5 फीट (3.5 मीटर) हो जाती है। इसे खासतौर पर चंद्रमा की सतह पर पानी खोजने और उसका विस्तृत नक्शा बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

भविष्य के मिशनों के लिए क्यों जरूरी है चंद्रमा पर पानी

आने वाले वर्षों में चंद्रमा की सतह पर पानी बेहद कीमती संसाधन बन सकता है। यह न सिर्फ पीने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि इसे ऑक्सीजन और हाइड्रोजन में बदलकर रॉकेट ईंधन के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।

अगर चंद्रमा पर पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता है, तो भविष्य में वहां अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ठहरने की सुविधाएं विकसित करना आसान हो जाएगा। साथ ही, यह मंगल और अन्य ग्रहों के मिशनों के लिए भी मददगार साबित होगा।

NASA का यह मिशन चंद्रमा पर पानी की खोज में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। यह सैटेलाइट चंद्रमा की सतह का विस्तृत अध्ययन करेगा और वहां पानी के स्रोतों की सटीक जानकारी देगा। अगर यह मिशन सफल होता है, तो आने वाले समय में चंद्रमा पर मानव बस्तियां बसाने का सपना भी साकार हो सकता है।

Tags: lunar explorationNASA moon missionspace science
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
mahakumbh closing ceremony

Mahakumbh 2025: अद्भुत नज़ारा,महाकुंभ का ऐतिहासिक समापन के वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया हैरान

Sikandar Teaser

‘हिसाब करने आया हूं...’ Sikandar के Teaser में सलमान खान का दमदार स्वैग, रश्मिका मंदाना ने उड़ाए होश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist