बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

नवजोत सिंह सिद्धू ने इजाद की देसी ‘मेडिसिन’, नीम और हल्दी के सेवन से ठीक हुआ स्टेज 4 कैंसर

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि उनकी पत्नी का स्टेज-4 का कैंसर केवल संतुलित आहार से 40 दिनों में ठीक हो गया है।

by Vinod
नवम्बर 23, 2024
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर  नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कैंसर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने वीडिया के जरिए बताया है कि, उनकी पत्नी कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने डाइट में नीम, हल्दी, नींबू और आंवले का सेवन किया। सिद्धू ने दावा किया कि इन देसी नुस्खों से उनकी पत्नी ने कैंसर को मात दी है और वह पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं।

कैंसर से ठीक हुई सिद्धू की पत्नी

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने की पत्नी स्तन कैंसर से जूझ रही थीं। अब वह पूरी से तरह से ठीक हो चुकी हैं। खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर दी है। सिद्धू ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने एक संतुलित आहार और जीवनशैली में बदलाव कर केवल 40 दिनों के भीतर स्टेज-4 कैंसर पर काबू पा लिया। सिद्धू ने दावा किया कि पत्नी के कैंसर के इलाज में उन्हें कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ा। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पत्नी के आहार में हल्दी, नीम का पानी, सेब साइडर सिरका, नींबू पानी, चुकंदर, गाजर और पेठे के जूस को शामिल किया गया।

RELATED NEWS

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

जुलाई 19, 2026
किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

जून 18, 2026

फैटी लीवर को ठीक करता है आहार

सिद्धू ने बताया कि चीनी और कार्बोहाइड्रेट से सख्त परहेज किया गया। पत्नी ने बीच-बीच में उपवास किया। उनका आखिरी भोजन शाम 6.30 बजे और पहला भोजन सुबह 10.30 बजे होता था। दिन के खाने की शुरुआत नींबू पानी से होती थी। उन्होंने कहा कि इसी आहार से उन्होंने खुद अपना 25 किलो वजन कम किया और अपने फैटी लीवर को ठीक किया। सिंद्धू ने कहा कि जो आहार कैसर के इलाज में लाभकारी है, वहीं आहार फैटी लीवर को भी ठीक करता है।

टाटा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की अपील

सोशल मीडिया पर भी सिद्धू का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद कैंसर के कई मरीज अपने डॉक्टरों से आयुर्वेद से इलाज शुरू कराने के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं टाटा मेमेरियल कैंसर अस्पताल के 200 से ज्यादा डॉक्टरों ने एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में डॉक्टरों ने कहा है कि पूर्व क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के स्तन कैंसर के इलाज के बारे में बता रहे हैं। वीडियो के कुछ हिस्सों में कहा गया है कि डेयरी उत्पाद और चीनी न खाकर कैंसर का इलाज और हल्दी और नीम का सेवन करने से उनके कैंसर को ठीक करने में मदद मिली।

मेडिकल साइंस में कोई प्रमाण नहीं

डॉक्टरों ने कहा है कि पूर्व क्रिकेटर के इन दावों के बारे में मेडिकल साइंस में कोई प्रमाण नहीं है। इस तरह के आयुर्वेद के नुस्खों पर रिसर्च जारी है, लेकिन वर्तमान में कोई डेटा नहीं है जो कैंसर विरोधी एजेंट के रूप में हल्दी या नीम को फायदेमंद मानता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह के दावों को सच न समझें। अगर उन्हें कैंसर के कोई लक्षण हों, तो डॉक्टर और कैंसर विशेषज्ञ से परामर्श लें। अगर समय रहते पता चल जाए तो कैंसर ठीक हो सकता है।

लेकिन इसके कोई स्पष्ट सबूत नहीं

गुरुग्राम के शाल्बी सनार इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने एब अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘श्रीमती सिद्धू को निदान के अनुसार सभी उपलब्ध उपचार मिले। सीमित मेटास्टेटिक साइटों वाले स्टेज-4 कैंसर को मौजूदा देखभाल के मानक से ठीक किया जा सकता है। कई अध्ययनों में कैंसर के इलाज या रोकथाम में करक्यूमिन (हल्दी में पाया जाने वाला एक घटक) के लाभों के बारे में बताया गया है, लेकिन इसके कोई स्पष्ट सबूत नहीं है।

Tags: cancernavjot singh sidhuNavjot Singh Sidhu's videoSidhu's wife has cancersocial media
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Social Media: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया...

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

किन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलेंगे plus प्लान जानिये क्या है एक्सक्लूसिव फीचर्स और AI टूल्स

by Sadaf Farooqui
जून 18, 2026

Meta Plus Plans: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल अब सिर्फ दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने तक सीमित नहीं रह...

Viral Couple Video Debate

Viral Video: घर से भागकर शादी करने का दावा करने वाले कपल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

Viral Couple Video Debate:इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में...

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

by Vinod
सितम्बर 25, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को लेकर...

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

कौन है बालेंद्र शाह, जिन्होंने रखी ओली सरकार के तख्तापटल की नींव, अब 36 साल का यही सिंगर होगा नेपाल का अगला चीफ

by Vinod
सितम्बर 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया के बैन को लेकर नेपाल में युवाओं ने क्रांति का शंखनाद कर दिया। 8...

Next Post
Siddharthnagar

यूपी उपचुनाव में मिली जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न, पटाखा फोड़कर बांटी गई मिठाइयां, लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

6M फॉलोवर्स के बावजूद महाराष्ट्र चुनाव में NOTA से भी कम वोट, एक्टर बने हंसी का कारण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist