सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

One Nation One Election Live: विधेयक लोकसभा में पेश, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया पेश, विपक्ष ने किया विरोध

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विधेयक को लोकसभा में पेश किया, जिसका उद्देश्य भारत में सभी चुनावों को एक साथ आयोजित करना है। हालांकि, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताया है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 17, 2024
in Breaking, राष्ट्रीय
One Nation One Election
Share on FacebookShare on Twitter

One Nation One Election: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य भारत में सभी चुनावों को एक साथ आयोजित करना है, जिसमें लोकसभा, विधानसभा, पंचायत और निकाय चुनाव शामिल हैं। यह प्रस्ताव नरेंद्र मोदी सरकार का एक महत्वाकांक्षी कदम है, जिसे चुनावी प्रक्रिया को सरल और लागत प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया है। हालांकि, विपक्षी दलों ने इस विधेयक का विरोध किया है, और इसे लोकतंत्र की भावना के खिलाफ बताया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

अमित शाह ने JPC में भेजने को किया समर्थन, अर्जुन मेघवाल ने मानी बात 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की इसको जेपीसी को दिया जाएगा

RELATED NEWS

Nisar Wayanad Death: मशहूर सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट से पहले बिगड़ी थी तबीयत

Nisar Wayanad Death: मशहूर सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट से पहले बिगड़ी थी तबीयत

सितम्बर 7, 2026
Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

सितम्बर 7, 2026

जेडीयू ने बिल का समर्थन किया

“हमने पहले भी कहा था कि हम इसका पूरा समर्थन करते हैं कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए,” जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर कहा। पंचायत चुनाव स्वतंत्र होने चाहिए। यह वन राज्य वन चुनाव था, जो इस देश में पहली बार हुआ था। हम इसका समर्थन करते हैं क्योंकि 1967 में कांग्रेस ने राष्ट्रपति शासन लगाना शुरू किया था, क्योंकि इसमें विसंगतियां थीं। सरकार चुनाव में हमेशा रहती है। बार-बार चुनाव की लागत बहुत अधिक होती है..।”

AIMIM के ओवैसी ने किया बिल का विरोध

विधेयक का विरोध करते हुए AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह संविधान के मूल सिद्धांतों को तोड़ता है। यह विधेयक सिर्फ राष्ट्रीय पार्टियों को लाभ देगा और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त कर देगा।

टीडीपी ने किया समर्थन 

टीडीपी से संचार मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासमी ने किया बिल का समर्थन

गौरव गोगोई ने विरोध प्रकट किया

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने ‘वन देश वन चुनाव’ का विरोध करना शुरू किया। उनका कहना था कि वोट देने का अधिकार और संविधान पर हमला है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद ने किया विरोध

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के केरल से सांसद मोहम्मद बशीर बिल का विरोध कर रहे हैं.

टीएमसी ने विरोध किया

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने देशव्यापी चुनाव बिल का विरोध किया। उन्हें लगता था कि यह बिल संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

बीजेपी पर जयराम रमेश का हमला

कांग्रेस नेता जयराम ने  कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक केवल पहला मील का पत्थर है, असली उद्देश्य एक नया संविधान लाना है।” आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी का असली लक्ष्य संविधान में संशोधन करना नहीं है, बल्कि एक नया संविधान बनाना है।”

VIDEO | Union Law Minister Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) moves 'one nation, one election' bills for introduction in Lok Sabha.#OneNationOneElectionBill

(Source: Third Party)

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vgPvelEwLu

— Press Trust of India (@PTI_News) December 17, 2024

सपा और कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस विधेयक का विरोध करते हुए अपनी चिंता व्यक्त की। कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और सपा के सांसद धर्मेंद्र यादव ने विधेयक के खिलाफ भाषण दिया। तिवारी ने इसे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला बताया, जबकि धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा, “जो आठ राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा पाए, वो पूरे देश में चुनाव एक साथ कराने की बात कर रहे हैं।”

विधेयक का उद्देश्य और इसकी परिकल्पना

One Nation One Election का उद्देश्य देशभर के सभी चुनावों को एक साथ कराना है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और वित्तीय बचत हो सके। मौजूदा समय में भारत में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, पंचायत और निकाय चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं, जिससे भारी खर्च और चुनावी प्रक्रिया में बार-बार बाधाएं आती हैं। सरकार का मानना है कि यदि सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे चुनावी प्रक्रिया सरल और प्रभावी हो सकती है।

कमेटी की रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय

इस One Nation One Election विधेयक को लागू करने के लिए सरकार ने 2023 में एक समिति का गठन किया था, जिसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। इस समिति ने 14 मार्च 2024 को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से चुनावी प्रक्रिया में व्यापक बदलाव आ सकते हैं। इस समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद, एनके सिंह, डॉ. सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे और संजय कोठारी जैसे प्रमुख व्यक्तित्व शामिल थे।

विधेयक को लेकर अभी कई सवाल खड़े हैं, और विपक्षी दलों के विरोध के बीच इसकी मंजूरी पर भविष्य में बहस जारी रह सकती है।

यहां पढ़ें: Mulayam family: परिवार में शहनाई की गूंज, अखिलेश यादव के चचेरे भाई के North-eastern लड़की से करेंगे शादी…
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Nisar Wayanad Death: मशहूर सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट से पहले बिगड़ी थी तबीयत

Nisar Wayanad Death: मशहूर सिंगर निसार वायनाड का 44 साल की उम्र में निधन, कॉन्सर्ट से पहले बिगड़ी थी तबीयत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 7, 2026

Nisar Wayanad Death: निसार वायनाड म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग आवाज के लिए पहचान रखते थे। उनकी आवाज की तुलना...

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।...

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी। पुलिस...

Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाने बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद...

Lucknow Dilapidated Buildings: लखनऊ में भी मंडरा रहा दिल्ली जैसा खतरा, जर्जर इमारतों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Lucknow Dilapidated Buildings: लखनऊ में भी मंडरा रहा दिल्ली जैसा खतरा, जर्जर इमारतों पर नहीं हो रही कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 7, 2026

Lucknow Dilapidated Buildings: दिल्ली में हाल में हुई इमारत ढहने की घटना के बाद लखनऊ में भी जर्जर भवनों को...

Next Post
Maharajganj

घर चलाने के लिए घर छोड़ा, पहुंचे तमिलनाडु के कोयम्बटूर, आखिरी वक्त में जन्मभूमि की मिट्टी तक नहीं हुई नसीब

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: मुकेश खन्ना और सोनाक्षी सिन्हा के बीच चिढ़ा विवाद, एक्ट्रेस की परवरिश पर उठाए ये सवाल, सोनाक्षी ने दिया करारा जवाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist