शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं होगा One Nation One Election Bill, जानिए कब आएगा?

नई दिल्ली। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' बिल सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं किया जाएगा। कार्यसूची में इसका नाम शामिल नहीं है। 12 दिसंबर को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी। सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में बिल पेश करने के लिए केवल चार दिन शेष हैं।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2024
in Breaking, राष्ट्रीय
One Nation One Election
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Swami Ramdev Statement

Ramdev Statement: स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, SC-ST के बाद ब्राह्मणों के सम्मान पर कही बड़ी बात

अगस्त 24, 2026
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर समिति का कार्यकाल बढ़ा मिला अतिरिक्त समय कब तक पेश करनी होगी रिपोर्ट

वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर समिति का कार्यकाल बढ़ा मिला अतिरिक्त समय कब तक पेश करनी होगी रिपोर्ट

मार्च 27, 2025

One Nation One Election Bill in Lok Sabha: बहुप्रतीक्षित ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल सोमवार को लोकसभा में पेश नहीं किया जाएगा। लोकसभा की संशोधित कार्यसूची में भी इस विधेयक का नाम शामिल नहीं है। यह बिल 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूर हुआ था। इसके बाद इसे लोकसभा सांसदों को अध्ययन के लिए भेजा गया। संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में यदि सोमवार को बिल पेश नहीं होता है, तो इसे लाने के लिए सिर्फ चार दिन शेष रह जाएंगे। इस बिल के पक्ष और विपक्ष में सियासी गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कानून का प्रस्ताव और उद्देश्य

One Nation One Election Bill  में दो ड्राफ्ट कानून शामिल हैं। पहला संविधान संशोधन विधेयक है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से संबंधित है। दूसरा विधेयक तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने पर केंद्रित है। सरकार का मानना है कि इस पहल से विकास में तेजी आएगी, खर्च कम होगा और चुनावी प्रक्रिया अधिक सुचारू होगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस कानून का समर्थन करते हुए कहा, “यह देश के हित में है। 1967 तक देश में एक ही समय पर चुनाव होते थे। संघीय ढांचे पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि यह देश को मजबूत बनाएगा। खर्चों में कटौती होगी और विकास कार्य बाधित नहीं होंगे।”

वहीं, विपक्षी दल इस विधेयक को लेकर सवाल उठा रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने कहा, “यह भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है। हमारा देश भाषाई और सांस्कृतिक विविधताओं से भरा है। केंद्र सरकार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के जरिए एक पार्टी का शासन लाना चाहती है। यह संविधान के खिलाफ है और लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

राजनीतिक तकरार जारी

One Nation One Election Bill को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच गहरी असहमति है। जहां भाजपा इसे विकास और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक मानती है, वहीं विपक्ष इसे संघीय ढांचे पर हमला और लोकतांत्रिक विविधता के लिए खतरा बता रहा है।

अब देखना यह है कि संसद के शीतकालीन सत्र में यह बिल पेश होता है या नहीं। इसके भविष्य को लेकर देशभर में चर्चाओं का दौर जारी है।

Tags: One Nation One Election
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Swami Ramdev Statement

Ramdev Statement: स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, SC-ST के बाद ब्राह्मणों के सम्मान पर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

Swami Ramdev Statement:हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव ने देश के कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। श्रीजी वाटिका...

वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर समिति का कार्यकाल बढ़ा मिला अतिरिक्त समय कब तक पेश करनी होगी रिपोर्ट

वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर समिति का कार्यकाल बढ़ा मिला अतिरिक्त समय कब तक पेश करनी होगी रिपोर्ट

by Ahmed Naseem
मार्च 27, 2025

लोकसभा ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' (एक राष्ट्र, एक चुनाव) पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के कार्यकाल को बढ़ाने...

प्रियंका गांधी

‘One Nation, One Election’ पर JPC कमेटी के लिए कांग्रेस ने नाम किया तय, प्रियंका गांधी समेत ये लोग होंगे शामिल

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 18, 2024

One Nation One Election: कांग्रेस ने एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक पर जेपीसी समिति के लिए नामों को अंतिम रूप...

कौन हैं BJP वो 20 सांसद, जिन्होंने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल से बनाई दूरी, नोटिस जारी होने से मची खलबली

कौन हैं BJP वो 20 सांसद, जिन्होंने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल से बनाई दूरी, नोटिस जारी होने से मची खलबली

by Vinod
दिसम्बर 17, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लोकसभा में मंगलवार को ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल पेश किया गया। इस दौरान बिल को लेकर...

One Nation One Election

इन देशों में सबसे पहले लागू हुआ था ‘एक देश, एक चुनाव’ का सिस्टम, भारत में पहले भी हो चुका है एक साथ चुनाव

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

One Nation One Election: मंगलवार को लोकसभा में केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया। बिल पर पहले...

Next Post
Sunil Pal

Sunil Pal kidnapping: कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में मास्टर माइंड अर्जुन एनकाउंटर में गिरफ्तार

Ghazipur News

Ghazipur News : कोचिंग संचालक को 11वीं की छात्रा से हुआ प्यार, दोनों ने भागकर सबको किया हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In