रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Operation Sindoor:अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की पुष्टि, भारतीयो ने बनाया दुनिया का सबसे लंबी दूरी तक मिसाइल हिट का रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय S-400 ने पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान और एक साब 2000 एयरक्राफ्ट मार गिराया। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने दावे की पुष्टि करते हुए इसे दुनिया का सबसे लंबी दूरी पर किया गया मिसाइल हिट बताया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2025
in राष्ट्रीय

Operation Sindoor Pakistan Fighter Jets Destroyed: पहल्गाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कदम उठाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस अभियान में आतंकियों के ठिकानों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान पहुंचा। अब इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के नुकसान के आंकड़े सामने आने लगे हैं।

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने खुलासा किया कि इस कार्रवाई में भारतीय S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने कम से कम 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक बड़े अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट को मार गिराया।

RELATED NEWS

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026
Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

अगस्त 19, 2026

पाकिस्तान का इनकार, लेकिन अंतरराष्ट्रीय पुष्टि

पाकिस्तान ने शुरू से ही इन दावों को नकारा और कहा कि ऐसा कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन ऑस्ट्रिया के जाने-माने हवाई युद्ध विशेषज्ञ और इतिहासकार टॉम कूपर ने इन दावों की पुष्टि की। उनका कहना है कि असल नुकसान इससे कहीं ज्यादा हुआ था।

टॉम कूपर के मुताबिक, सबूत बताते हैं कि हवा में गिराए गए विमानों के अलावा, ज़मीन पर खड़े कई पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भी तबाह हुए। उस समय भारत सरकार या वायुसेना ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन अब एयर चीफ का बयान पहले से हो रहे आकलन को सही साबित करता है।

S-400 ने बनाया दुनिया का रिकॉर्ड

कूपर ने बताया कि पाकिस्तान का जो अर्ली वार्निंग और कंट्रोल एयरक्राफ्ट गिराया गया, वह साब 2000 था। भारतीय S-400 सिस्टम ने इसे करीब 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया। यह दुनिया में सबसे लंबी दूरी पर किया गया पुख्ता मिसाइल हिट माना जा रहा है।

इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में 200 किलोमीटर दूर से टारगेट हिट करने का रिकॉर्ड था, जिसे भारतीय वायुसेना ने 100 किलोमीटर और पीछे छोड़ दिया।

सीमा के बेहद करीब तैनात था S-400

कूपर ने यह भी बताया कि S-400 प्रणाली पाकिस्तान सीमा के इतनी नजदीक तैनात थी कि वह पाकिस्तानी तोपों की रेंज में थी। इसके बावजूद इसने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ऑपरेशन की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

दूसरे विशेषज्ञ ने भी किया समर्थन

सिर्फ टॉम कूपर ही नहीं, बल्कि मशहूर सैन्य रणनीतिकार जॉन स्पेंसर ने भी भारतीय वायुसेना के दावों का समर्थन किया। उनके अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ कर दिया है कि भारत के पास आसमान में जबरदस्त ताकत और रणनीतिक बढ़त है।

पाकिस्तान के इनकार के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों की राय इस ओर इशारा करती है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने न केवल दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि दुनिया के सामने अपनी तकनीकी क्षमता और सामरिक प्रभुत्व भी साबित कर दिया।

Tags: India Pakistan conflictOperation Sindoor

SYED BUSHRA

Related Posts

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते...

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, 2100 भारतीय पहुंचे पाकिस्तान, किसलिए लिया गया ये फैसला ? 

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था,...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

Next Post
Mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर कने बिपाशा को कहा 'मर्दाना' अब जाके माफी मांगी तो जनता ने कहा- नाम लेकर बोलिए मैडम!

मुस्कान और सोनम से भी खूंखार निकली यूपी की बबली, LOVE के लिए पति को मारा फिर ससुर का भी घोंट दिया गला

मुस्कान और सोनम से भी खूंखार निकली यूपी की बबली, LOVE के लिए पति को मारा फिर ससुर का भी घोंट दिया गला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India