शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई बहस: शाह ने विपक्ष को घेरा, अखिलेश ने उठाए गंभीर सवाल

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को भी चर्चा जारी रही। अमित शाह ने आतंकियों के पाकिस्तानी होने का सबूत पेश किया, तो अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों, खुफिया तंत्र और चीन-पाक संबंधों पर तीखे सवाल उठाए।

by Mayank Yadav
जुलाई 29, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav speech: लोकसभा में मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चर्चा का दूसरा दिन भी तीखा रहा। गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकियों के खात्मे पर सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष पर कड़ा हमला बोला और कहा कि पहलगाम हमले के गुनहगारों को ऑपरेशन महादेव में खत्म कर दिया गया है। वहीं, विपक्ष की ओर से सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने सरकार की नीतियों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का होना ही सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। साथ ही चीन और पाकिस्तान को लेकर सरकार की विदेश और व्यापार नीति पर भी निशाना साधा। चर्चा में आज राज्यसभा में भी आगाज हुआ, जहां दोपहर बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पक्ष रखा।

शाह का पलटवार: “आतंकियों को ठोक डाला, सबूत पाकिस्तानी”

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को सेना ने ऑपरेशन महादेव के तहत मार गिराया है। उन्होंने यह भी बताया कि मारे गए आतंकियों के पाकिस्तानी होने के सबूत भी सरकार के पास हैं। शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश न की जाए। उन्होंने विपक्ष पर यह आरोप लगाया कि वह सेना की उपलब्धियों को भी संदेह के दायरे में ला रहा है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

Akhilesh Yadav का हमला: “सीजफायर का एलान किस दबाव में हुआ?”

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने चर्चा के दौरान कहा कि सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि आखिर सीजफायर का एलान क्यों किया गया और किस दबाव में किया गया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सेना के साथ खड़ा है, तब सरकार राजनीतिक लाभ लेने में जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर टेक्नोलॉजी इतनी विकसित है तो पुलवामा हमले में RDX से भरी गाड़ी कहां से आई, इसका आज तक कोई पता क्यों नहीं चला। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि आखिर ऑपरेशन महादेव की सफलता का श्रेय लेने के लिए एनकाउंटर कल ही क्यों किया गया।

आत्मनिर्भरता और चीन का मुद्दा

Akhilesh Yadav ने सरकार की आत्मनिर्भर भारत नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चीन लगातार हमारी जमीन और बाजार दोनों छीन रहा है, लेकिन सरकार उससे व्यापारिक संबंध मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेन सुरंग की खुदाई के लिए जो पुर्जे चाहिए, उनकी आपूर्ति चीन ने रोक दी है। ऐसे में आत्मनिर्भरता का सपना अधूरा लगता है। अखिलेश ने रक्षा क्षेत्र के लिए GDP का तीन फीसदी हिस्सा तय करने की मांग करते हुए सवाल उठाया कि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में भारत को इतने साल क्यों लगते हैं।

“ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत ही क्यों पड़ी?”

Akhilesh Yadav ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का होना ही सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि जब तक खुफिया तंत्र मजबूत नहीं होगा, तब तक इस तरह की घटनाएं रुकेंगी नहीं। उन्होंने पूछा कि आखिर पुलवामा जैसे हमलों में खुफिया तंत्र क्यों फेल हो जाता है और कौन इसकी जिम्मेदारी लेता है? उन्होंने यह भी कहा कि आज जब पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है, तब इस तरह के आतंकी हमले भारत की संप्रभुता को कमजोर करते हैं।

संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी है। एक ओर जहां सरकार सेना की सफलता और आतंक के खात्मे को उपलब्धि बता रही है, वहीं विपक्ष इसे खुफिया विफलता और रणनीतिक कमजोरी बता रहा है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच यह बहस क्या नया मोड़ लेती है।

ऑपरेशन महादेव: पहलगाम के हत्यारों का खात्मा, अमित शाह ने संसद में बताई पूरी टाइमलाइन

Tags: Akhilesh Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi का तीखा हमला: पहलगाम हमले पर सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल, भावनात्मक भाषण से सदन में छाया सन्नाटा

gorakhpur link expressway toll collection vehicle charges starts from august 1

Gorakhpur Link Expressway पर कब से शुरू होगी टोल वसूली, टू व्हीलर,ट्रैक्टर को भी देना होगा टोल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In