Saturday, November 21, 2026 1:48 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » भारत के ‘बदलापुर’ प्लान से थर्राया PAK, मुनीर और उसकी ‘बदमाश कंपनी’ का कुछ ऐसे होगा ‘ट्रीटमेंट’

भारत के ‘बदलापुर’ प्लान से थर्राया PAK, मुनीर और उसकी ‘बदमाश कंपनी’ का कुछ ऐसे होगा ‘ट्रीटमेंट’

पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद भारत की प्रतिक्रिया के संकेत ने पाकिस्तान को डरा दिया है, भारत में जिस तरीके से एक्शन का प्लान तैयार हो रहा है, उससे पाक आर्मी खौफदजा है।

by Vinod
23/04/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान ने इसबार बहुत बड़ी गलती कर दी है। नापाक आर्मी के बॉस मुल्ला मुनीर को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। क्योंकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार का रूख बहुत सख्त है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ‘पलटवार’ को लेकर मंथन कर रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत की तरह से जो बदलापुर होगा, उसे पाकिस्तानी सदियों तक भूल नहीं पाएंगे। इसबार ऐसा प्लान तैयार किया गया है कि आतंकियों का तो खात्मा होगा ही, साथ ही पाक आर्मी के बड़े सरदारों पर प्रहार होगा। हम सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते, लेकिन इतना तय है कि पाकिस्तान के अंदर बारूद इतना भरा जाएगा, कि वहां इसकी गंद कई वर्षों तक लोगों को महसूस होती रहेगी।

क्या है पूरा मामला, भारत आगबबूला

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस बड़े नरसंहार से पूरी दुनिया हैरान है और दुनिया भर में इसकी निंदा भी हो रही है। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव को फिर से जिंदा कर दिया है। यह इसलिए भी अहम हैए क्योंकि हमला पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की कश्मीर को लेकर दी गई धमकी के कुछ ही दिन के भीतर हुआ है। इस आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय सेना अध्यक्ष जम्मू कश्मीर देरशाम कश्मीर पहुंचे थे। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमले के वक्त सउदी अरब में थे। आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी सउदी का दौर बीच में ही छोड़कर भारत आ गए। पीएम मोदी NSA अजीत डोभाल, विदेशमंत्री के साथ बैठक की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ आपात बैठक की।

सीधे चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा

बैठकों के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है। आतंकी हमले के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह घाटी पहुंचे। शाह खुद पूरे मामले को देख रहे है। अमित शाह ने कहा कि हम किसी को नहीं बख्शेंगे। आतंक के आगे हम नहीं झुकने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सीसीएस की बैठक होगी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे। एक और बात सामने निकल कर आई है। बताया जा रहा है कि पहलगाम में जब आतंकी हमला हुआ, तो उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी में थे. मोदी वहां का दौरा रद्द कर तुरंत भारत आ गए। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम पाक के एयर स्पेस के बदले किसी और रूट से दिल्ली आए हैं। मोदी के इस कदम से पाकिस्तान को सीधे चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026

उड़ते हुए देखे गए विमान 

पहलगाम घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुख की बैठक ली है। इस बैठक में तीनों सेना प्रमुख ने तैयार होने की बात कही है। वहीं भारत के बदलापुर के चलते पाकिस्तान में डर का माहौल है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक बयान में कहा है कि अगर भारत हमला करता है तो यहां की सभी पार्टियां मिलकर उसका विरोध करेगी। फवाद से पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्याजा आसिफ ने हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं बताया है। वहीं सेटेलाइट से आई रिपोर्ट के मुताबिक पूरी रात पाकिस्तान सीमा के आसपास उसके वायुसेना के विमान एक्टिव रहे। पाक ने खुफिया जानकारी जुटाने के लिए 2 फाइटर जेट तैनात किए थे। दोनों विमान भारतीय सीमा के पास उड़ते हुए देखे गए। इतना ही नहीं पीओके के आतंकियों को पाक सेना अपने बंकरों के अंदर कर लिया है।

पाक आर्मी के पैरों के तले से जमीन खिसक जाएगी

भारतीय रक्षा विशेषज्ञों ने न्यूज चैनलों के दिए इंटरव्यू में बताया कि भारत इसबार सर्जिकल और एयर स्ट्राइक नहीं करेगी। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकता है कि भारतीय नेवी को ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है। पूर्व मेजर गौरव आर्या ने कहा कि मैं जितना भारतीय सेना और पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में जानता हूं, उसके अनुसार कह सकता हूं कि पलटवार ऐसा होगा कि पाक आर्मी के पैरों के तले से जमीन खिसक जाएगी। पंजाबी जनरल, कमांडरों की जब लाशें उनके घर पर जाएंगी तब उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आतंकवादी तो प्यादे हैं। इनके सरकार पाक आर्मी के बॉस हैं। अब इन्हीं का नंबर है। अब इन्हें बंकर भी नहीं बचा सकेंगे।

यह कार्रवाई मई के अंतिम सप्ताह में

ब्रिटेन की मशहूर पत्रिका द इकनॉमिस्ट के डिफेंस एडिटर शशांक जोशी ने एक अहम बयान दिया है। जिससे भारत.पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हलचल और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा है कि भारत आने वाले हफ्तों में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। शशांक जोशी ने एक्स पर लिखा कि उन्हें 60 प्रतिशत संभावना नजर आती है कि यह कार्रवाई मई के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनका कोई मजाक नहीं है, बल्कि एक गंभीर आकलन है। भारत की तरफ से कार्रवाई बहुत भवायह होगी। जिसके बारे में पाकिस्तान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। इस वक्त पूरी दुनिया भारत के साथ है और पाकिस्तान अकेला।

पाकिस्तान के बीच युद्ध भी शुरू हो सकता

अमेरिका की डेलावेयर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर मुक्तदर खान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। मुक्तदर खान ने पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के हाल ही में दिए हिंदू-मुसलमान और टू नेशन थ्योरी के बयानों से साफ है कि पहलगाम में आतंकी से पाकिस्तान का सीधा कनेक्शन है। मुक्तदर खान ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की सरकार तत्काल अपने बॉर्डर खोले और भारतीय एजेंसियों को जांच में हर तरह से मदद करे। भारत जो भी मांगे, पाकिस्तान को उसे उपलब्ध कराना चाहिए। अगर पाकिस्तान भारत को सहयोग नहीं करता है तो पूरी दुनिया को इस्लामाबाद को साइडलाइन करना शुरू कर देना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध भी शुरू हो सकता है।

सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा नहीं

भारत का इतिहास बताता है कि वह ऐसे आतंकी हमलों का जवाब देने में देर नहीं करता। 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर सख्त संदेश दिया था। इन कार्रवाइयों में कई आतंकी मारे गए थे और पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। पहलगाम हमले के बाद भारत ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर लिया है। एलओसी पर सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है और खुफिया एजेंसियां लगातार पीओके में हो रही गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। सोशल मीडिया पर भी नागरिकों का आक्रोश फूट पड़ा है और बड़ी संख्या में लोग सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग कर रहे हैं। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार की सैन्य कार्रवाई की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

September 1, 2026
Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

August 5, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

August 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

August 1, 2026
Amarnath Yatra Resumes 2026

अमरनाथ यात्रा फिर हुई शुरू: छह दिन बाद श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, मौसम सुधरने पर प्रशासन ने दी राहत

July 24, 2026
PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

July 8, 2026
B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

July 4, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

June 27, 2026
Next Post
Health News : खून की कमी से जुड़ी समस्याओं को कैसे पहचाने जानिए Anemia के कारण, लक्षण और इलाज

Health News : खून की कमी से जुड़ी समस्याओं को कैसे पहचाने जानिए Anemia के कारण, लक्षण और इलाज

Gold

Gold crosses one lakh: सराफा बाजार में भूचाल, तीन साल में 87 फीसदी बढ़ा सोना

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

POPULAR POST

IPL 2027: Mohammed Shami राजस्थान रॉयल्स में शामिल, Sam Curran पहुंचे LSG, बड़े ट्रेड से मजबूत हुईं टीमें

IPL 2027: Mohammed Shami राजस्थान रॉयल्स में शामिल, Sam Curran पहुंचे LSG, बड़े ट्रेड से मजबूत हुईं टीमें

November 17, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

Ball Tampering Controversy: ख्वाजा और डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गोपनीय जांच पर उठाए सवाल

November 17, 2026
PM Modi Lucknow Visit

PM Modi Lucknow visit:पीएम मोदी के आगमन से पहले लखनऊ में सुरक्षा का पहरा, अस्पतालों में सेफ हाउस तैयार; आज इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

November 20, 2026
UP PCS Transfer

PCS Transfer : यूपी में 14 SDM समेत कई अफसरों के तबादले, पांच विकास प्राधिकरणों में किसको मिली नई जिम्मेदारी?

November 15, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India