मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health News : खून की कमी से जुड़ी समस्याओं को कैसे पहचाने जानिए Anemia के कारण, लक्षण और इलाज

खून की कमी, यानी एनीमिया, शरीर में आयरन, विटामिन B12 और फोलिक एसिड की कमी के कारण होती है। इसका इलाज सही खानपान, आयरन और विटामिन के सप्लीमेंट्स से किया जा सकता है।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 23, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

How to treat and prevent anemia naturally : Anemia खून की कमी, जिसे मेडिकल भाषा में एनीमिया (Anemia) कहते हैं, एक ऐसी स्थिति है जब शरीर में खून की लाल कोशिकाएं (Red Blood Cells) या हीमोग्लोबिन कम हो जाती हैं। इससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस स्थिति को पहचानना और उसका समय रहते इलाज करना जरूरी होता है।

खून की कमी के कारण

खून की कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारणों में पोषक तत्वों की कमी, ज्यादा खून बहना, और कुछ खास बीमारियों का होना शामिल है।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

पोषक तत्वों की कमी, शरीर में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 की कमी से खून की कमी हो सकती है। ये तत्व खून बनाने के लिए जरूरी होते हैं।

अत्यधिक खून बहना,अगर शरीर से अचानक ज्यादा खून निकल जाता है, जैसे दुर्घटना, सर्जरी या बहुत ज्यादा मासिक धर्म की वजह से, तो भी खून की कमी हो सकती है।

बीमारियां और संक्रमण,मलेरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, और थालसीमिया जैसी बीमारियां भी खून की कमी का कारण बन सकती हैं।

ऑटोइम्यून डिज़ीज़,लुपस, सेलिएक डिज़ीज़ और रेक्टम आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में शरीर अपनी ही रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

खून की कमी के लक्षण

अगर शरीर में खून की कमी है तो कुछ सामान्य लक्षण दिख सकते हैं, जिनमें

लगातार थकान और कमजोरी

सांस लेने में दिक्कत

बार-बार चक्कर आना

दिल की धड़कन तेज होना

सिरदर्द या नींद न आना

चेहरे का रंग पीला या फीका लगना

मांसपेशियों में कमजोरी

भूख में कमी या खाने में स्वाद न आना

खून की कमी का इलाज

सही खानपान

आयरन से भरपूर चीज़ें,पालक, चुकंदर, गुड़, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, और किशमिश।

विटामिन B12 और फोलिक एसिड अंडा, दूध, दही, फलियां, और अंकुरित अनाज।

विटामिन C,आंवला, नींबू, संतरा – ये आयरन को अच्छे से अवशोषित करने में मदद करते हैं।

सप्लीमेंट्स और दवाएं, आयरन, विटामिन B12, और फोलिक एसिड की टैबलेट्स या सिरप डॉक्टर की सलाह से ली जा सकती हैं।

उपाय,शिलाजीत, अश्वगंधा, और मकरध्वज जैसे आयुर्वेदिक नुस्खे खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।

गंभीर मामलों में इलाज,अगर खून की कमी बहुत ज्यादा हो तो डॉक्टर ब्लड ट्रांसफ्यूजन (खून चढ़ाना) की सलाह भी दे सकते हैं।

खून की कमी से बचाव के तरीके

अपने भोजन में अधिक पौष्टिक चीज़ें शामिल करें।

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें।

धूम्रपान और शराब से बचें।

समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराएं।

खून बढ़ाने वाला फल

अनार, सेब, और चुकंदर जैसे फल खून बढ़ाने में मदद करते हैं। इन फलों में आयरन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इन्हें हफ्ते में दो बार जूस के रूप में लिया जा सकता है।

10 दिनों में खून कैसे बढ़ाएं?

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, जैसे पालक और ब्रोकली को अपने आहार में शामिल करें।

चुकंदर, अनार, सेब, और गाजर जैसे फल और सब्जियां खाएं।

बादाम, किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स भी फायदेमंद होते हैं।

मांसाहारी लोग अंडा, चिकन और मछली खा सकते हैं।

विटामिन C से भरपूर चीज़ें जैसे नींबू और संतरा आयरन के अवशोषण में मदद करती हैं।

खून की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए?

दूध और डेयरी उत्पाद,आयरन के अवशोषण को बाधित करते हैं।

कॉफी, चाय और ग्रीन टी, इनमें टैनिन होते हैं, जो आयरन के अवशोषण को घटा सकते हैं।

रेड वाइन और कोल्ड ड्रिंक्स,ये भी आयरन के अवशोषण में रुकावट डालते हैं।

डॉक्टर से कब संपर्क करें?

अगर आप लगातार थकान, चक्कर, सांस फूलने, या त्वचा के पीलेपन जैसे लक्षण महसूस करें, तो इसे हल्के में न लें। समय रहते इलाज कराना बहुत जरूरी है, ताकि शरीर के अन्य अंगों पर इसका बुरा असर न हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health Tipsnutrition advice
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Gold

Gold crosses one lakh: सराफा बाजार में भूचाल, तीन साल में 87 फीसदी बढ़ा सोना

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने ऐसा क्या कह दिया, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist