• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

कौन है असलम, जिसके इशारे पर BLA ने ट्रेन को किया हाईजेक, यात्रियों के बंधक बनाए जाने से PAK में मचा कोहराम

पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है। इस ट्रेन में करीब 400लोग सवार हैं जिन्हें आतंकियों ने बंधक बना लिया है।

by Vinod
March 11, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय, विदेश
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के अंदर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बलूच लिबरेशन आर्मी के हथियारबंद लड़कों ने पैसेंजर ट्रेन को हाईजेक कर लिया है। ट्रेन को लड़ाके एक सुरंग के अंदर खड़ा किए हुए हैं। इस दौरान पाक आर्मी और लड़ाकों के बीच एनकाउंटर भी हुआ। इस एनकाउंटर में 6 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। जबकि लड़कों के कब्जे में अब भी 400 से अधिक यात्री हैं। पाक आर्मी बड़े ऑपरेशन का प्लान तैयार कर रही है।

BLA ने  हमले की जिम्मेदारी ली 

बलूच लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में ट्रेन का चाल गंभीर रुप से घायल हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि एक उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों सहित ट्रेन से लोगों को बंधक बना लिया है।

Related posts

UP Textile Park

UP सरकार का बड़ा कदम: यूपी में हथकरघा और वस्त्रोद्योग के लिए 1531 करोड़ का निवेश, 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

September 17, 2025
Alwar

Alwar की दर्दनाक घटना: निःसंतान महिला को ससुरालवालों ने जला दिया, इंसानियत शर्मसार

September 17, 2025

BLA  ने बयान जारी कर कहा

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर कहा है कि मशकफ, धादर और बोलन में सावधानी पूर्वक ट्रेन को हाईजैक किया गया है। हमारे लड़ाकों ने पहले ट्रेन की पटरी को बम से उड़ा दिया, जिसके बाद ट्रेन आसानी से रुक गई। बीएलए का कहना है कि जैसे ही ट्रेन ट्रैक पर रूकी। हमारे लोगों ने ट्रेन को नियंत्रण में ले लिया। बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर किसी भी तरह का सैन्य अभियान उनके खिलाफ शुरू किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। संगठन ने धमकी दी कि यदि उन पर हमला हुआ, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना पर होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रहे

दरअसल, बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी संगठन पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) खुद को बलूचिस्तान की आजादी का मांग करने वाला समूह बताता है। यह बलूचिस्तान में सक्रिय सबसे पुराना अलगाववादी समूह भी है। यह संगठन पहली बार 1970 के दशक में वजूद में आया। इन्होंने जुल्फिकार अली भुट्टों की सरकार के समय सशस्त्र विद्रोह शुरू किया, लेकिन सैन्य तानशाह जियाउल हक की सत्ता पर कब्जे के बाद बलूच नेताओं के साथ हुई वार्ता के बाद उन्होंने संघर्षविराम कर लिया। इस कारण बलूचिस्तान में सशस्त्र बगावत खत्म हो गई और बलूच लिबरेशन आर्मी भी विलुप्त हो गई।

बीएलए की आधिकारिक स्थापना 2020 में

जब तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ का तख्तापलट कर पाकिस्तान में सत्ता संभाली तब वर्ष 2000 में बलूचिस्तान हाईकोर्ट के जस्टिस नवाब मिरी की हत्या कर दी गई। पाकिस्तानी सेना ने सत्ता के इशारे पर इस केस में बलूच नेता खैर बक्श मिरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से बलूच लिबरेशन आर्मी एक बार फिर सक्रिय हो गई। ऐसे में कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि बीएलए की आधिकारिक स्थापना 2020 में हुई थी। इसके बाद से बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस समूह में शामिल ज्यादातर लगाके मैरी और बुगती जनजाति से थे।

असलम बलोच इस संगठन का सर्वेसर्वा

सरदार अकबर खान बुगती बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उन्हें बलूच लिबरेशन आर्मी के सबसे वरिष्ठ लोगों में से एक माना जाता है। 26 अगस्त 2006 को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उनकी हत्या कर दी। इसके बाद नवाब खैर बख्श मिरी के बेटे नवाबजादा बालाच मिरी को इसका मुखिया बनाया गया। नवंबर 2007 में पाकिस्तानी सेना ने बालोच मिरी की भी हत्या कर दी। इसी साल पाकिस्तान ने बीएलए को प्रतिबंधित समूह घोषित कर दिया। इसके बाद उनके भाई हीरबयार मिरी को बलूच लिबरेशन आर्मी की कमान सौंपी गई, लेकिन ब्रिटेन में रहने वाले हीरबयार ने कभी भी इस संगठन का मुखिया होने के दावे को स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद असलम बलोच इस संगठन का सर्वेसर्वा बना।

Tags: Baloch Liberation ArmyPAKISTANtrain hijack
Share196Tweet123Share49
Previous Post

यूपी के इस गांव में नुकीले औज़ारों वाली अनोखी होली, शरीर को बेधते है युवा

Next Post

Health Tips : सेहत का खजाना है सुपरफूड लौकी, रोजाना खाने के ये हैं फायदे

Vinod

Vinod

Next Post
Health Tips : सेहत का खजाना है सुपरफूड लौकी, रोजाना खाने के ये हैं फायदे

Health Tips : सेहत का खजाना है सुपरफूड लौकी, रोजाना खाने के ये हैं फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP Textile Park

UP सरकार का बड़ा कदम: यूपी में हथकरघा और वस्त्रोद्योग के लिए 1531 करोड़ का निवेश, 22 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

September 17, 2025
Alwar

Alwar की दर्दनाक घटना: निःसंतान महिला को ससुरालवालों ने जला दिया, इंसानियत शर्मसार

September 17, 2025
Bareilly

विश्वास का हनन: Bareilly में इमाम ने किया युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण

September 17, 2025
E-Challan Cancellation, UP Transport Department, E-Challan Disposal, Old Challan Waiver, Vehicle Challan Relief, Court Pending Challan, Non-Tax Challan, Digital E-Challan Disposal, Uttar Pradesh RTO, Driver Relief Scheme, E-Challan Helpline 149

E-Challan कटने वाले ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक के चालान होंगे रद्द

September 17, 2025
Aligarh

भैंस चोरी के शक में भीड़ की पिटाई से अधेड़ की मौत, भागते वक्त बिजली के पोल से टकराया

September 17, 2025
Indore Road Accident 2025

Indore Accident update: सीएम मोहन यादव ने दिए सख़्त निर्देश ,कई ज़िम्मेदार अफसर सस्पेंड, मृतकों के परिवारों को 4 लाख की सहायता

September 17, 2025
Meerut

Meerut में मछली विवाद या कुछ और? देर रात सरधना में बवाल, घायल, पुलिस भी निशाने पर

September 17, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

September 17, 2025
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version