रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर TTP के साथ मुठभेड़ में ढेर, 2019 में पकड़े गए थे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान

पाकिस्तान सेना के मुताबिक, टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान की मौत हो गई है। मेजर मोइज अब्बास शाह वही अधिकारी माने जाते हैं, जिन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक के अगले दिन भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को घायल अवस्था में हिरासत में लिया था।

by Gulshan
जून 25, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Abhinandan Vardhaman
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

No Content Available

Abhinandan Vardhaman : पाकिस्तान से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। दक्षिण वजीरिस्तान के सरोघा इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हो गई है। इस हमले में लांस नायक जिब्रान भी मारे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेजर मोइज वही अधिकारी थे जिन्हें 2019 में भारत द्वारा की गई बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को जिंदा पकड़ने का श्रेय दिया गया था।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, यह मुठभेड़ 24 जून 2025 को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरोघा क्षेत्र में एक खुफिया सूचना पर आधारित सैन्य अभियान के दौरान हुई। इस ऑपरेशन में पाक सेना के अनुसार, उन्होंने जवाबी कार्रवाई में टीटीपी के 11 आतंकियों को ढेर कर दिया।

ISPR ने अपने बयान में मेजर मोइज अब्बास शाह को एक साहसी अधिकारी बताया, जो पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए कई आतंकवाद विरोधी अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। हालांकि, बयान में बालाकोट स्ट्राइक या अभिनंदन की गिरफ्तारी का कोई सीधा उल्लेख नहीं किया गया।

क्या था अभिनंदन की गिरफ्तारी का मामला?

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले को भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक नाम दिया। 27 फरवरी को जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। उस समय भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान मिग-21 बाइसन उड़ा रहे थे। उन्होंने पाकिस्तानी F-16 का पीछा करते हुए उसे गिरा दिया, लेकिन इस दौरान उनका विमान भी क्षतिग्रस्त हो गया और वह नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जा गिरे।

यह भी पढ़ें : अमित शाह आज दिल्ली से करेंगे ‘लोकतंत्र अमर रहे यात्रा’ का शुभारंभ…

अभिनंदन को पाकिस्तानी नागरिकों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में लिया। यही वह क्षण था, जब यह कहा गया कि मेजर मोइज अब्बास शाह ने अभिनंदन को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी और जिनेवा संधि के तहत पाकिस्तान ने अभिनंदन को कुछ ही दिनों बाद रिहा कर भारत को सौंप दिया। अब उसी अधिकारी की मौत की खबर एक बार फिर दोनों देशों के बीच 2019 की घटना को लेकर चर्चा को ताजा कर रही है।

Tags: Abhinandan Vardhaman
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi NCR weather forecast rain thunderstorm and humidity update

Delhi NCR: इस हफ्ते भी बारिश का दौर जारी रहेगा, मौसम रहेगा सुहावना, उमस से राहत नहीं

IND Vs ENG

IND Vs ENG: पहले टेस्ट में हार के बाद Gautam Gambhir का फूटा गुस्सा, बाहर हुआ ये खिलाड़ी !

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist