बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

‘हम किसी टोपीवाले से नहीं जुड़ना चाहते’ ये कहकर गुजरात में पार्टी ने तोड़ा केजरीवाल से गठबंधन

by Juhi Tomer
सितम्बर 13, 2022
in एडिटर चॉइस, चुनाव, देश, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी रेवड़ी बांटने में लगी है। गुजरात में विधानसभा की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। आप के साथ गठबंधन का ऐलान करने के चार माह बाद ही भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने अब गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी है। आदिवासी इलाकों में अच्छा प्रभाव रखने वाली बीटीपी ने ऐसे समय पर इसकी घोषणा की है, जब पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल आज गुजरात में ही हैं।


मंगलवार को बीटीपी नेता छोटूभाई वसावा ने ‘आप’ से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया और यह भी साफ कर दिया कि वह भाजपा के साथ नहीं जा रहे हैं। वसावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन जारी रखने से उनके संगठन को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि खराब हो रही थी और उनकी पार्टी को तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा था। विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा करते हुए वसावा ने कहा कि देश में स्थिति बहुत खराब है और हम किसी टोपीवाले से नहीं जुड़ना चाहते हैं, चाहे वह केसरिया हो या झाड़ू निशान के साथ सफेद टोपी। ये सभी एक जैसे हैं। यह देश पगड़ी पहनने वालों का है और आदिवासियों के मुद्दों को सभी दलों ने दरकिनार किया है। वसावा ने आरोप लगाया है कि ‘आप’ ने उनके नेताओं को तोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने साफ कहा कि हार हो या जीत, उनकी पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

RELATED NEWS

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

जुलाई 18, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने वाली बीटीपी को दो सीटों पर जीत मिली थी। गुजरात और मध्य प्रदेश में भी अपनी मौजूदगी रखने वाली पार्टी का कहना है गुजरात में उसके करीब 5 लाख सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी की कई ऐसी सीटों पर अच्छी पकड़ है, जहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या अधिक है। गुजरात की कुल आबादी में आदिवासियों की करीब 14.8 फीसदी हिस्सेदारी है और 27 सीटें अनूसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीटीपी भले ही 2 विधायकों वाली ही पार्टी हो लेकिन ‘आप’ को इसके साथ रहने से काफी फायदा हो सकता था। गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कई घोषणाएं कर चुकी ‘आप’ आदिवासी इलाकों में प्रचार-प्रसार पर काफी ध्यान दे रही है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों आदिवासियों को केंद्र में रखकर कई वादे किए थे।

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALgujaratgujarat election 2022News1India
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Ahmedabad Firecracker Factory: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

Director Prakash Jha: "जिस जनता ने इन्हें स्टार बनाया हैं, वही इन्हें डुबो देगी”, बॉलीवुड स्टार्स गुटखा बेच रहे, फुर्सत मिलने पर कोई वाहियात फिल्म बना लेते हैं

श्रृंगार गौरी फैसला आने के बाद मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भगवान शिव की आरती कर मनाया जश्न

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist