शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Patna Metro : बस कुछ टाइम और…जल्द ही पटना में भी दौड़ेगी मैट्रो, डिप्टी सीएम ने किया ये ऐलान

अगर आप पटना में रहते हैं, तो मेट्रो की यात्रा का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि अब इंतजार खत्म होने वाला है।

by Gulshan
नवम्बर 29, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Patna Metro
Share on FacebookShare on Twitter

Patna Metro : अगर आप पटना में रहते हैं, तो मेट्रो की यात्रा का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि अब इंतजार खत्म होने वाला है। उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी गई है। बिहार सरकार ने गुरुवार (28 नवंबर) को राज्य विधानसभा में यह सूचना दी कि पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से अपनी सेवाएं शुरू कर देगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के लिए 32,506 करोड़ रुपये के दूसरे अनुपूरक बजट को पेश करते हुए दी।

विधानसभा ने विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति में 2023-24 वित्त वर्ष के लिए दूसरे अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विपक्षी सदस्य समाज कल्याण विभाग में योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर बहिर्गमन कर गए थे।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

स्वतंत्रता दिवस से शुरू होगा पटना मैट्रो का शुभआरंभ

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में जानकारी दी कि 32,506 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट का उपयोग राज्य में केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को पूरा करने में किया जाएगा और मेट्रो का परिचालन अगले साल स्वतंत्रता दिवस से शुरू होगा।

इसके अलावा, सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि इस फंड का उपयोग कैमूर जिले में ‘पर्यटक केंद्र’ के विकास सहित पर्यटन विभाग की कई अन्य परियोजनाओं के लिए भी किया जाएगा। इसके साथ ही, इस निधि का इस्तेमाल सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए), सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा (यूईई), राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, पीएम श्री योजना जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन में भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :10 डिग्री से नीचे पहुंचा दिल्ली का पारा, यूपी में कोहरे की चादर, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम…

पटना मेट्रो परियोजना के पहले चरण में दो महत्वपूर्ण गलियारे – उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारे शामिल हैं। सम्राट चौधरी ने यह भी उल्लेख किया कि इस राशि का उपयोग राज्य में अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए भी किया जाएगा। विधानसभा ने समाज कल्याण विभाग के लिए 3,028 करोड़ रुपये की दूसरी अनुपूरक मांग को भी ध्वनिमत से पारित कर दिया।

विपक्षी दलों पर समाज कल्याण मंत्री ने साधा निशाना

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने विपक्षी दलों के आचरण की आलोचना करते हुए कहा कि वे समाज के गरीब और वंचित वर्गों के खिलाफ हैं। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल अनुपूरक मांग पर बहस में भाग लेने के बाद भी जब इसे पारित किया जा रहा था, तब सदन से बहिर्गमन कर गए। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, वृद्धों और अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

Tags: bihar NewsPatna Metro
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
Time management tips

आप भी कम समय में कर सकते हैं ज़्यादा काम बस जाने,Time management के कुछ आसान टिप्स।

Kanpur News: ‘गजब’ दरोगा की बीवी निकली ‘लुटेरी दुल्हन’, इंस्पेक्टर और दो बैंककर्मियों का कर चुकी है ‘शिकार’

Kanpur News: ‘गजब’ दरोगा की बीवी निकली ‘लुटेरी दुल्हन’, इंस्पेक्टर और दो बैंककर्मियों का कर चुकी है ‘शिकार’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In