मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

WhatsApp Status विवाद में 11वीं के छात्र की हत्या, खेल मैदान में मारी गोली , चचेरा भाई बाल-बाल बचा

पिपराइच में वॉट्सऐप स्टेटस विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 11वीं के छात्र सुधीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक संदिग्ध हिरासत में है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 27, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

WhatsApp Status Murder Case:पिपराइच इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां वॉट्सऐप पर लगाए गए एक स्टेटस को लेकर हुए विवाद में 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सुधीर उर्फ भोला के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर को-ऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सुधीर अपने चचेरे भाई गोलू को बाइक चलाना सिखा रहा था। उसी दौरान पीछे से आए पड़ोसी युवक दयानंद उर्फ छोटू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सुधीर पर हमला कर दिया। आरोप है कि दयानंद ने पास आते ही सुधीर के सीने पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही सुधीर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

RELATED NEWS

No Content Available

चचेरे भाई ने भागकर बचाई जान

घटना के बाद हमलावरों ने सुधीर के चचेरे भाई गोलू पर भी फायरिंग की, लेकिन गोलू शोर मचाते हुए वहां से भाग निकला और उसकी जान बच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन कॉलेज को बंद कर दिया गया।

पहले से चल रहा था विवाद

मृतक सुधीर गढ़वा उर्फ मुंडेरी गांव का रहने वाला था। मुख्य आरोपी दयानंद उर्फ छोटू उसका पड़ोसी है और उसका घर सुधीर के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। सुधीर की मां राजकुमारी के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले दो-तीन दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले एक दावत के दौरान भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि सुधीर और दयानंद पहले साथ मिलकर फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहे थे और कॉलेज के मैदान में दौड़ का अभ्यास भी करते थे। शुक्रवार की सुबह वॉट्सऐप पर लगाए गए एक गाने के स्टेटस को लेकर दोनों में फिर विवाद हुआ, जो बाद में खूनी वारदात में बदल गया।

आरोपित के घर पहुंचा शव, जमकर हंगामा

घटना की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बाइक से शव लेकर आरोपी के घर पहुंच गए। वहां जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ से धक्का-मुक्की हो गई। हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। एसएसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

इसके बाद करीब ढाई घंटे बाद हालात शांत हुए और पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी।

एक संदिग्ध हिरासत में, बाकियों की तलाश जारी

पिपराइच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी दयानंद उर्फ छोटू और उसके दो अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि वॉट्सऐप स्टेटस को लेकर हुए विवाद में हत्या की बात सामने आई है और सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: Pipraich NewsWhatsApp Status Dispute
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Success Story: कम उम्र, बड़ा नाम, ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर की सफलता की कहानी

Success Story: कम उम्र, बड़ा नाम, ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर की सफलता की कहानी

सर्दियों में घर पर बीटरूट उगाएं सरल तरीके से, कम मेहनत में पाएं ताज़ा और पौष्टिक पैदावार, जो हर खाने को बनाए हेल्दी और टेस्टी

सर्दियों में घर पर बीटरूट उगाएं सरल तरीके से, कम मेहनत में पाएं ताज़ा और पौष्टिक पैदावार, जो हर खाने को बनाए हेल्दी और टेस्टी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist