सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Success Story: कम उम्र, बड़ा नाम, ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर की सफलता की कहानी

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। शानदार रिकॉर्ड, बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य और युवाओं की प्रेरणा बना दिया।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 27, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

Vaibhav Suryavanshi Success Story: भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 की शुरुआत एक ऐसे नाम से हुई, जिसने सभी को चौंका दिया। बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी, जिनकी उम्र अभी 15 साल से भी कम है, को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार देश का सबसे बड़ा सम्मान है, जो 5 से 18 साल के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। खास बात यह है कि वैभव इस सम्मान को पाने वाले देश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

जब वैभव का नाम शतरंज के अंतरराष्ट्रीय सितारे आर प्रज्ञानानंद और आर वैशाली जैसे खिलाड़ियों के साथ लिया गया, तो साफ हो गया कि उनकी उपलब्धि सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उन्होंने पूरे खेल जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है।

RELATED NEWS

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

सितम्बर 17, 2026
Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

अगस्त 31, 2026

गूगल पर छाए वैभव सूर्यवंशी

साल 2025 में एक हैरान करने वाली बात देखने को मिली। गूगल पर भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले नामों में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे रहे। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया। मोतिहारी के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के बारे में जानने की लोगों में जबरदस्त उत्सुकता दिखी।

इस लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह मैदान पर उनका शानदार प्रदर्शन रहा। विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

रिकॉर्ड्स से पुराना रिश्ता

रिकॉर्ड्स का वैभव सूर्यवंशी से खास नाता रहा है। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और भारत के सबसे युवा प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बने। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सबका ध्यान खींचा।

लगातार दो अंडर-19 एशिया कप में वैभव भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी रहे। यूएई के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि वे बड़े मुकाबलों के खिलाड़ी हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा

आज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। उनकी कहानी देश के करोड़ों युवाओं को यह सिखाती है कि अगर मेहनत और हुनर हो, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। वैभव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलाकात की है, जबकि उन्हें यह सम्मान देश की राष्ट्रपति के हाथों मिला।

Tags: National Child AwardVaibhav Suryavanshi
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

IND vs AFG: आज हो सकता है ‘वंडर किड’ वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग XI को लेकर बड़ा सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम आज अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। नई दिल्ली के...

Vaibhav Suryavanshi Duleep Trophy Record

Duleep Trophy: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Duleep Trophy: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा रहे...

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

Brett Lee: उम्र पर उठ रहे सवालों के बीच वैभव की शानदार बल्लेबाजी देखकर ब्रेट ली हैरान , क्या दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 9, 2026

Age Debate: विश्व क्रिकेट में इन दिनों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की खूब चर्चा हो रही है। सिर्फ 15 साल की...

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Focus on Fitness: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Record Knock: भारतीय क्रिकेट को एक और युवा सनसनी मिल गई है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20...

Next Post
सर्दियों में घर पर बीटरूट उगाएं सरल तरीके से, कम मेहनत में पाएं ताज़ा और पौष्टिक पैदावार, जो हर खाने को बनाए हेल्दी और टेस्टी

सर्दियों में घर पर बीटरूट उगाएं सरल तरीके से, कम मेहनत में पाएं ताज़ा और पौष्टिक पैदावार, जो हर खाने को बनाए हेल्दी और टेस्टी

Bal Puraskar 2025: सीमा का छोटा हीरो बना देश की पहचान,कौन है ऑपरेशन सिन्दूर के बाल नायक श्रवण सिंह

Bal Puraskar 2025: सीमा का छोटा हीरो बना देश की पहचान,कौन है ऑपरेशन सिन्दूर के बाल नायक श्रवण सिंह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In