Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा-“बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है”

by Zeeshan Farooqui
April 6, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है। बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 100 पार कर चुकी है। हमें देश के लिए खुद को खपा देना है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक वक्त ऐसा था, जब लोग सोचते थे कि सरकार किसी की भी हो कुछ बदलाव नहीं होगा। निराशा का भाव था। बीजेपी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, मैं देश और दुनिया भर में फैले बीजेपी के हर सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है। 3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। वैश्विक नजरिए से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से बीजेपी का दायित्व, बीजेपी के हर कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है।

RELATED NEWS

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

June 25, 2026
PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

June 24, 2026

कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है। हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियां भी हैं, नीयत भी है। आज देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है। इसलिए, आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं, उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है। सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल बीजेपी के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।

पीएम मोदी ने कहा, कुछ समय पहले ही देश ने 400 बिलियन डॉलर यानी तीस लाख करोड़ रुपए के उत्पादों के एक्सपोर्ट का टारगेट पूरा किया है। कोरोना के इस समय में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना, भारत के सामर्थ्य को दिखाता है। गरीबों को पक्के घर से लेकर शौचालय के निर्माण तक, आयुष्मान योजना से लेकर उज्ज्वला तक, हर घर जल से लेकर हर गरीब को बैंक खाते तक ऐसे कितने ही काम हुए हैं, जिनकी चर्चा में कई घंटे निकल सकते हैं। स्थापना दिवस पर पीएम ने कहा, बीते वर्षों में देश ने ये देखा कि अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों की, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता रही है।

बीते वर्षों में देश ने ये देखा कि अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों की, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता रही है।

– पीएम @narendramodi#SthapnaDiwas pic.twitter.com/XBp1vsFxUk

— BJP (@BJP4India) April 6, 2022

आज पूरी दुनिया देख रही है कि इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों, वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है। 100 साल के इस सबसे बड़े संकट में गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

आज पूरी दुनिया देख रही है कि इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों, वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है।

100 साल के इस सबसे बड़े संकट में गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

– पीएम @narendramodi#SthapnaDiwas

— BJP (@BJP4India) April 6, 2022
Tags: 42nd Foundation Day of BJPBJPPM ModiPM Modi addressed the workers
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by SYED BUSHRA
June 25, 2026

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद वहां बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने...

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

by Sadaf Farooqui
June 24, 2026

PM Modi meets Panchayat cast: टीवीएफ (TVF) के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने हाल ही में रिपब्लिक समिट 2026 के दौरान...

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड...

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

by SYED BUSHRA
June 12, 2026

PM Modi Roadmap For Developed India:नीति आयोग की अहम बैठक में इस बार देश के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों...

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

Next Post

अटल टनल के गाइडेड टूर के लिए ई-बुकिंग सुविधा शुरू, पहला टूरिस्ट टूर पंहुचा रोहतांग टनल घूमने

गोरखनाथ मंदिर का हमलावर मुर्तजा घर की छत पर करता था बंदूक चलने की प्रैक्टिस, पुलिस को नए सबूत लगे हाथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist