बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Meta Statement: मोदी के NEET वाला वीडियो हटाने पर मेटा ने क्या दी सफाई, मांगी माफी, पोस्ट फिर किया बहाल

पीएम मोदी के NEET पेपर लीक से जुड़े वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया। अब मेटा ने इसे तकनीकी गलती बताते हुए वीडियो बहाल कर दिया और मामले पर सफाई दी।

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026
in राष्ट्रीय
PM Modi Facebook Video Removed
Share on FacebookShare on Twitter

Meta Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर देश के छात्रों और युवाओं को संबोधित किया था। वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे और इस मामले ने राजनीतिक और सार्वजनिक स्तर पर भी चर्चा तेज कर दी। लोगों का ध्यान जब इस बात पर गया कि पीएम मोदी का वीडियो प्लेटफॉर्म से गायब है, तो इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। अब इस पूरे मामले पर मेटा की ओर से आधिकारिक सफाई दी गई है।

गलती से हटाया गया कंटेंट

मेटा के प्रवक्ता ने पीएम मोदी के वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि यह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वीडियो को अब दोबारा बहाल कर दिया गया है। मेटा के इस बयान के बाद वीडियो हटाए जाने को लेकर चल रहा विवाद कुछ हद तक शांत हुआ है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सरकार ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और पूरे मामले का संज्ञान लिया है।

RELATED NEWS

Dharmendra Pradhan Resignation Impact on UP Politics

Dharmendra Pradhan Resignation: यूपी में BJP की बढ़ी टेंशन, क्या युवा वोट और पेपर लीक बन सकते हैं बड़ा मुद्दा

जुलाई 29, 2026
Big Twist: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की Inside Story, खुफिया रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में कैसे बदला पूरा खेल

Big Twist: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की Inside Story, खुफिया रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में कैसे बदला पूरा खेल

जुलाई 27, 2026

सरकार ने मांगा जवाब

सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मामले की जांच कर रही है और मेटा के अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है। सरकार यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया कंटेंट को किस वजह से फेसबुक से हटाया गया। हालांकि, मेटा की ओर से इसे गलती बताया गया है, लेकिन इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के कंटेंट की मॉडरेशन प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

छात्रों से क्या बोले थे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई की देर रात देश के छात्रों को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ और दावा किया गया कि 24 घंटे के भीतर इसने सबसे ज्यादा व्यूज हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। वीडियो में पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा था कि इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में कई कदम उठाए गए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सख्त कानून का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। उन्होंने बताया कि सरकार ने कम से कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा कराने की व्यवस्था की और कुछ ही दिनों बाद परिणाम भी जारी कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक के खिलाफ संसद में एंटी पेपर लीक बिल लाया गया है। इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। अब मेटा की ओर से वीडियो हटाने को गलती बताकर बहाल किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।

Tags: MetaNEET paper leakPM Modi
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Dharmendra Pradhan Resignation Impact on UP Politics

Dharmendra Pradhan Resignation: यूपी में BJP की बढ़ी टेंशन, क्या युवा वोट और पेपर लीक बन सकते हैं बड़ा मुद्दा

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Political Impact: NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के...

Big Twist: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की Inside Story, खुफिया रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में कैसे बदला पूरा खेल

Big Twist: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की Inside Story, खुफिया रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में कैसे बदला पूरा खेल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Big Decision: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को शिक्षा मंत्री...

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के...

Education Policy: इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने की DoSEL बैठक, समग्र शिक्षा 3.0 और निपुण भारत 2.0 का ऐलान

Education Policy: इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने की DoSEL बैठक, समग्र शिक्षा 3.0 और निपुण भारत 2.0 का ऐलान

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

DoSEL Meeting: दिल्ली में एक तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा...

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

Paper Leak Row: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे; CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Big Announcement: पेपर लीक के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि...

Next Post
One Officer One Government Car Rule

Government Cars: अब एक अधिकारी को मिलेगी सिर्फ एक सरकारी गाड़ी, निजी इस्तेमाल पर भी लगी रोक

Dharmendra Pradhan Resignation Impact on UP Politics

Dharmendra Pradhan Resignation: यूपी में BJP की बढ़ी टेंशन, क्या युवा वोट और पेपर लीक बन सकते हैं बड़ा मुद्दा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist