Saturday, May 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

चिनाब ब्रिज और वंदे भारत की सौगात से तिलमिलाया पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले पर उगला ज़हर!

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कश्मीर में विकास कार्यों में बाधा डालने वालों को सख्त चेतावनी दी थी। पाकिस्तान ने इन टिप्पणियों को नकार दिया है।

by Gulshan
June 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
PM Modi in Jammu
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi in Jammu : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा हाथ में लेकर चिनाब ब्रिज पर पैदल चलते हुए एक स्पष्ट संकेत दिया और पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने न केवल इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया है, बल्कि वह गरीबों के निवाला और रोज़गार का भी दुश्मन बन चुका है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी, “जो कोई भी कश्मीर के विकास की राह में रोड़ा बनेगा, उसे सबसे पहले मोदी से टकराना पड़ेगा।” प्रधानमंत्री के इस बयान से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। तिलमिलाए पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारत पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया।

RELATED NEWS

No Content Available

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और पलटवार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के बयान को ‘भ्रामक और तथ्यहीन’ बताते हुए खारिज किया। मंत्रालय का कहना है कि भारत इस तरह के बयान देकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान असल मुद्दों से भटकाना चाहता है। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि भारत के पास पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने का कोई प्रमाण नहीं है।

एक बार फिर उठा जम्मू-कश्मीर का राग

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपने पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर एक अंतरराष्ट्रीय विवादित क्षेत्र है, जिसका समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरियों की इच्छा के अनुसार ही संभव है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत द्वारा कश्मीर में किया जा रहा विकास एक दिखावा है, क्योंकि वहां आम लोगों की स्वतंत्रता छीनी जा रही है, बड़े पैमाने पर सैन्य मौजूदगी है और बिना वजह गिरफ्तारियां की जा रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें : सड़क से हटकर शांति से ईदगाह में नमाज़, अलीगढ़ में दो शिफ्ट में…

पाकिस्तान ने वैश्विक समुदाय, संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वे भारत को ‘कश्मीर में हो रहे अत्याचारों’ के लिए ज़िम्मेदार ठहराएं और यह सुनिश्चित करें कि कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार मिले। पाकिस्तान ने दोहराया कि वह कश्मीरियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़ा रहेगा।

Tags: PM Modi in Jammu
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jyoti Malhotra

पाकिस्तानी पुलिस के पूर्व एसआई से ज्योति मल्होत्रा की थी 'सीधी बातचीत' , पॉडकास्ट शो में दोनों दिखे थे साथ-साथ

BJP विधायक ने उठा दिया खान सर की बेगम का ‘घुंघटा’! सामने आया चेहरा, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

BJP विधायक ने उठा दिया खान सर की बेगम का ‘घुंघटा’! सामने आया चेहरा, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist