बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के अंतिम दिन ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर का दौरा किया। भारत-इंडोनेशिया के बीच मंदिर संरक्षण समझौते के बाद यह यात्रा सांस्कृतिक विरासत और द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Prambanan Temple Visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे के अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन हिंदू मंदिर का दौरा किया। इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और पूजा-अर्चना कर भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने का संदेश दिया।

पीएम मोदी ने मंदिर परिसर की भव्यता की सराहना करते हुए हेलीकॉप्टर से ली गई इसकी एक आकर्षक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने इस ऐतिहासिक धरोहर को भारतीय संस्कृति और साझा विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया। यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब दोनों देशों ने मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार को लेकर महत्वपूर्ण समझौता किया है।

RELATED NEWS

Prambanan Temple Indonesia

Prambanan Temple: मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार में सहयोग करेगा भारत, जानिए इसका इतिहास और खासियत

जुलाई 8, 2026
PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026

मंदिर संरक्षण के लिए हुआ अहम समझौता

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि एक दिन पहले भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण एवं पुनरुद्धार को लेकर सहमति बनी। भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण में तकनीकी और विशेषज्ञ सहयोग प्रदान करेगा।
दोनों देशों का मानना है कि यह पहल केवल सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों को भी नई दिशा देगी। साझा इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर भी विकसित होंगे।

क्यों खास है प्रम्बानन मंदिर?

प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है। दक्षिण-पूर्व एशिया में कंबोडिया के अंगकोर वाट के बाद इसे दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है। लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस विशाल परिसर में अनेक मंदिर स्थित हैं, जिनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित तीन मुख्य मंदिर सबसे प्रमुख हैं।
इनमें भगवान शिव का मंदिर लगभग 47 मीटर ऊंचा है और पूरे परिसर का सबसे विशाल एवं प्रमुख मंदिर माना जाता है। मंदिर की दीवारों पर रामायण और अन्य हिंदू धर्मग्रंथों से जुड़े प्रसंगों की अत्यंत सुंदर नक्काशी देखने को मिलती है। ये कलाकृतियां इस बात का प्रमाण हैं कि प्राचीन काल में समुद्री व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारतीय सभ्यता का प्रभाव इंडोनेशिया तक पहुंचा था।

9वीं शताब्दी से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

इतिहासकारों के अनुसार प्रम्बानन मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में मताराम राजवंश के राजा रकाई पिकातन ने शुरू कराया था। उस समय इस विशाल परिसर में लगभग 240 छोटे-बड़े मंदिर मौजूद थे। समय के साथ राजनीतिक परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं और ज्वालामुखी माउंट मेरापी के विस्फोट के कारण यह मंदिर परिसर वीरान हो गया। बाद में आए भूकंपों से भी इसे भारी नुकसान पहुंचा।
19वीं और 20वीं शताब्दी में व्यापक स्तर पर इसके संरक्षण और मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। इसके ऐतिहासिक, धार्मिक और स्थापत्य महत्व को देखते हुए वर्ष 1991 में यूनेस्को ने प्रम्बानन मंदिर को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया। आज यह मंदिर न केवल लाखों पर्यटकों और श्रद्धालुओं का प्रमुख आकर्षण है, बल्कि भारत और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक इतिहास का जीवंत प्रतीक भी माना जाता है।

Tags: IndonesiaPM ModiPrambanan Temple
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Prambanan Temple Indonesia

Prambanan Temple: मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार में सहयोग करेगा भारत, जानिए इसका इतिहास और खासियत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Prambanan Temple: इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है, लेकिन यहां मौजूद करीब एक हजार...

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद वहां बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने...

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

by Sadaf Farooqui
जून 24, 2026

PM Modi meets Panchayat cast: टीवीएफ (TVF) के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने हाल ही में रिपब्लिक समिट 2026 के दौरान...

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड...

Next Post
shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist