Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

क्या है बीमा सखी स्कीम, जिसकी लांचिंग के बाद बोले PM नरेंद्र मोदी, अब बिना ‘पर्ची-खर्ची’ के मिल रही नौकरी

हरियाणा के पानीपत में पीएम नरेंद्र मोदी ने बीमा सखी योजना को किया लांच, एक हैं तो सेफ हैं के मंत्र का किया जिक्र, सैनी सरकार की थपथपाई पीठ।

by Digital Desk
December 9, 2024
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ ऑनलाइन डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा के पानीपथ पहुंचे। यहां पर उन्होंने बीमा सखी योजना को लांच किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम का स्वागत करते हुए शॉल भेंट की। पीएम मोदी ने पानीपत की राखी त्यागी, त्रिपुरा की सोमा देव व बेंगलुरु की अनीता को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हरियाणा के लोगों ने एक हैं तो सेफ के मंत्र को आजमाया, जिसके कारण आज बिना पर्ची के सरकारी नौकरी मिल रही है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से विकास कार्य कर रही है।

एक हैं तो सेफ हैं नारे का किया जिक्र

प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हर नागरिक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सैनी की नई सरकार को बने हुए अभी कुछ हफ्ते ही हुए हैं और उनकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। सरकार बनने के तुरंत बाद जिस तरह यहां बिना पर्ची बिना खर्ची के हजारों युवाओं को पक्की नौकरियां मिली हैं, वह देश ने देखा है। अब यहां डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से काम कर रही है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक हैं तो सेफ हैं के नारे का भी जिक्र किया। कहा आपने इस नारे को अपनाया, जिसके कारण प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी।

RELATED NEWS

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

May 26, 2026
German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

January 12, 2026

‘देशभक्त लोगों को राम राम’

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, आज 9 तारीख है। शास्त्रों में नौ अंक को बहुत शुभ माना जाता है। नौ अंक नव दुर्गा की नौ शक्तियों से जुड़ा है। हम सब साल में शक्ति की उपासना करते हैं। आज का दिन भी नारी शक्ति की उपासना जैसा ही है। आज नौ दिसंबर को ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। ऐसे समय में जब देश संविधान के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है। विश्व को नीति और धर्म का ज्ञान देने वाली महान धरती पर आज के दिन आना और भी सुखद है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे हरियाणा को यहां के देशभक्त लोगों को राम राम करता हूं।

मजबूत रिश्ते को नहीं समझ पाएंगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा, हर चीज को वोट बैंक की तराजू पर तोलने वाले लोग आज बहुत परेशान हैं। क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों और बेटियों का आशीर्वाद बढ़ता ही क्यों जा रहा है। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझा, वो इस मजबूत रिश्ते को समझ भी नहीं पाएंगे। महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के अवसर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे।

अवसरों के नए द्वार खोले

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, जब नारी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तो वो देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती हैं.। उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए वर्जित हुआ करते थे। बीजेपी की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है। पानीपत में योजना के शुभारंभ पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, अभी यहां बहनों-बेटियों को रोजगार देने वाली ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया गया है। मैं इसके लिए सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ साल पहले मुझे, पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू करने का भी सौभाग्य मिला था। इसका सकारात्मक असर हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में हुआ। अकेले हरियाणा में इस योजना के तहत हजारों बेटियों का जीवन बचा है। इसी धरती से बीमा सखी योजना का शुभारंभ हुआ है। यानी पानीपत एक प्रकार से नारी शक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है। आज भारत 2047 तक विकसित होने की दिशा में चल रहा है। हमें इसके लिए ऊर्जा के स्रोत चाहिए। इसके लिए हमारा उत्तर भारत ऊर्जा का स्रोत है।

क्या है बीमा सखी योजना

बता दें, बीमा सखी योजना के तहत अगले 3 साल में 2 लाख महिला बीमा एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। एलआईसी की इस योजना के तहत 18 से 70 साल की उम्र की 10वीं कक्षा पास महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा एजेंट बनाया जाएगा। इन महिलाओं को पहले 3 वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और मानदेय भी दिया जाएगा। बीमा सखी योजना के तहत हर महिला एजेंट को पहले साल 7,000 रुपये प्रति महीने, दूसरे साल 6,000 रुपये प्रति महीने और तीसरे साल 5,000 रुपये प्रति महीने का मानदेय मिलेगा। साथ ही बीमा सखियों को कमीशन का लाभ भी मिलेगा। एलआईसी की योजना अगले 3 साल में 2 लाख बीमा सखियों को नियुक्त करने की है।

Tags: Bima Sakhi SchemeHaryanamodi governmentPM Modi NewsPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

 Modi Government Big Decisions:Modi Government पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। सरकार के कुछ फैसलों...

German chancellor visit India 2026

German Chancellor India Visit: गुजरात में हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी संग की पतंगबाजी, साबरमती आश्रम से शुरू हुआ दौरा

by SYED BUSHRA
January 12, 2026

German Chancellor India Visit: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने पहले भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद में उनका...

Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

by SYED BUSHRA
December 19, 2025

Order of Oman Award to PM Modi: ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत और ओमान के बीच संबंधों...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

Next Post
Skin Care Tips

Skin Care Tips: अगर सर्दियों मे आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते है तो गाजर को इस तरह करें इस्तेमाल

Airplane safety Rule:प्लेन में सफ़र करते समय क्यों किया जाता है फ़ोन में airplane मोड ऑन, सुरक्षा या कुछ और कारण।

Airplane safety Rule:प्लेन में सफ़र करते समय क्यों किया जाता है फ़ोन में airplane मोड ऑन, सुरक्षा या कुछ और कारण।

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist