गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मिलिए पुलिस के इस ‘बाहुबली’ से, जिसने उंगली से ट्रक खींचने के बाद अब दांतों से एक साथ दौड़ाई 8 कार

एमपी पुलिस के इस कांस्टेबल ने दांतों से खींची आठ कार, बाहुबली का हुनर देख मंत्री, डीएम समेत अन्य लोग रह गए चकित ।

by Vinod
जनवरी 27, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होगा, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो’ कवि दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों को ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद सक्सेना के ऑफिस में तैनात कांस्टेबल सुनील यादव ने चरितार्थ कर दिखाया है। जांबाज कांस्टेबल ने गणतंत्र दिवस के अवसर एक साथ 8 कारों को दातों से खींच कर नया कीर्तिमान बनाया है। कांस्टेबल ने इसके लिए बकाएदा कलेक्टर से परमिशन मांगी और फिर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के सामने इसका प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को देखकर प्रभारी मंत्री समेत सभी लोग हैरान रह गए।

गणतंत्र दिवस पर दिखाया हुनर

कांस्टेबल सुनील यादव मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। सुनील यादव बतौर आरक्षक एसएफ में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद वह कई इलाकों में तैनात रहे। फिलहाल कांस्टेबल सुनील यादव की वर्तमान में तैनाती ग्वालियर रेंज आईजी आफिस में है।. इस बार उन्होंने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर दांतों से 8 कारों को खींचकर अपना हुनर दिखाया। इसके लिए वह काफी समय से तैयारी कर रहे थे और घंटों पसीना बहा रहे थे। कांस्टेबल ने अपने हुनर को दिखाने के कलेक्टर से परमीशन मांगी थी। कलेक्टर के रजामंदी के बाद वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों के बीच दांतों के जरिए आठ कारों को खींचकर नया कीर्तिमान गढ़ा।

RELATED NEWS

Damoh Family Suicide Case

Raksha Bandhan Tragedy: दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी दी जान, एक घंटे में उजड़ गया पूरा परिवार

अगस्त 29, 2026

BJP MLA Controversy: बीजेपी विधायक ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, मंच पर किसने कड़ी आपत्ति जताई

अगस्त 27, 2026

उंगली से टाटा 407 मिनी ट्रक को खींचा

सुनील यादव कहते हैं कि उनके पिता पहलवानी करते थे। उनकी देखादेखी उन्हें भी पहलवानी का शौक लग गया। वह नियमित व्यायाम करते हैं। इसकी वजह से उनकी कदकाठी रोबेली है। उन्होंने बताया कि साल 2016 में उन्होंने यूट्यूब पर दातों से गाड़ियों को खींचने वाला करतब देखा था। इसे देखकर उन्होंने खुद प्रयास किया और अपनी कार को दांतों से खींचा। इसमें सफल होने पर वह एक के बाद दो, फिर तीन, चार और अब 8 कारों को खींच कर कीर्तिमान स्थापित किया है। सुनील यादव पूर्व में अपनी एक उंगली से टाटा 407 मिनी ट्रक खींच चुके हैं। इसके अलावा एक साथ दोनों हाथों से 14 बाइक खींचने के साथ ही जमीन पर लेटकर अपने ऊपर से स्कॉर्पियो गाड़ी निकलवा चुके हैं।

ग्वालियर के कहलाए बाहुबली

सुनील यादव के करिश्मे को देखकर लोग उन्हें ग्वालियर का बाहुबली कहने लगे हैं। सुनील इससे पहले 5 कारों को दांतों से खींच चुके हैं। उन्होंने बताया कि कारों को एक साथ दांत में हुक फंसाकर खींच लेते हैं। फिर धीरे धीरे वे कार की संख्या बढ़ा रहे थे। उनका सपना था कि एक साथ 8 कार खींचने का। जो गण्तंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूरा हो गया। सुनील यादव की खास बात यह भी है कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं और दूध, सूखे मेवे की खुराक से वो अपने आप को चुस्त दुरुस्त और एकदम फिट बनाए रखते हैं। सुनील बताते हैं कि इसके अलावा भी कई तरह के स्टंट वह करते हैं। सीने पर रखकर पत्थर तुड़वाना और बाइक निकलवाने जैसे कई स्टंट वह कर चुके हैं।

बजाया जाता है ‘जिओ रे बाहुबली’ गाना

इससे पहले सुनील यादव ने ग्वालियर, मुरैना और लखनऊ में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया था। इसके लिए उन्हें कई प्रशस्ति पत्र शील्ड और मेडल मिले हैं। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी के बाद खूब व्यायाम करते हैं। इसके बाद वह भरपूर डाइट भी लेते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना करतब दिखाकर लोगों को नशे से दूर रहने का भी संदेश देते हैं। कहते हैं कि जब भी वह सार्वजनिक परफॉर्मेंस करते हैं, तो वहां साउंड सिस्टम पर ‘जिओ रे बाहुबली’ गाना बजाया जाता है। इसी प्रकार लोग उन्हें बाहुबली कहकर पुकारते हैं। सुनील यादव का कहना है कि उन्हें अपने विभाग से हर तरह की मदद मिल रही है। जब भी प्रैक्टिस के लिए समय की जरूरत होती है वह उन्हें आसानी से मिल जाता है।

Tags: Constable Sunil Yadavgwalior newsmadhya pradesh newsRepublic Day
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Damoh Family Suicide Case

Raksha Bandhan Tragedy: दमोह में बेटे की मौत के बाद माता-पिता ने भी दी जान, एक घंटे में उजड़ गया पूरा परिवार

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Damoh Family Suicide Case:मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक...

BJP MLA Controversy: बीजेपी विधायक ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, मंच पर किसने कड़ी आपत्ति जताई

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Pannalal Shakya: मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Madhya Pradesh News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, निकाली भव्य एकता पदयात्रा

by Gulshan
नवम्बर 11, 2025

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (11 नवंबर) को भोपाल में लौह पुरुष सरदार...

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

Carbide Gun देसी जुगाड़ बना जानलेवा , किसने मचाया कहर,दीपावली पर मचा हाहाकार, सैकड़ों बच्चे घायल

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 23, 2025

M P News: दीपावली की खुशियों के बीच इस बार एक खतरनाक खेल ने कई परिवारों की मुस्कान छीन ली।...

Next Post
समान नागरिक संहिता की उत्तराखंड में पहल, होंगे कई कानूनी बदलाव

समान नागरिक संहिता की उत्तराखंड में पहल, होंगे कई कानूनी बदलाव

उत्तराखंड में 12ः30 मिनट से लागू हो जाएगा UCC, हालाला, बहुविवाह प्रथा पर रोक के साथ जानें और क्या-क्या बदलेगा

उत्तराखंड में 12ः30 मिनट से लागू हो जाएगा UCC, हालाला, बहुविवाह प्रथा पर रोक के साथ जानें और क्या-क्या बदलेगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In