Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indian Railway: ऑनलाइन रेलवे टिकट और विंडो टिकट के दामों में क्यों होता है फ़र्क़, जानें इसका कारण

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सुविधा शुल्क और ट्रांजैक्शन चार्ज लेता है, जिससे यह काउंटर टिकट से महंगा पड़ता है। रेलवे इसे जरूरी बताता है, लोग इसे सुविधाजनक मानते हैं क्योंकि इससे लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती।

by Sadaf Farooqui
February 10, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Railway: IRCTC सुविधा शुल्क और ट्रांजैक्शन चार्ज का पूरा मामला किया है ज्यादातर लोग ट्रेन का टिकट ऑनलाइन ही बुक करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऑनलाइन टिकट खरीदने पर आपको काउंटर टिकट की तुलना में ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया, जिसके जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि IRCTC ऑनलाइन बुकिंग पर सुविधा शुल्क (Convenience Fee) और ट्रांजैक्शन चार्ज लेता है। आइए, जानते हैं कि ये चार्ज क्यों लिया जाता है और इसका क्या कारण है।

ऑनलाइन बुकिंग पर ज्यादा चार्ज क्यों

रेल मंत्री ने बताया कि IRCTC का ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम बनाए रखने, नए फीचर्स जोड़ने और इसे अपग्रेड करने में बहुत खर्च होता है। इसी खर्च की भरपाई के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सुविधा शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा, जब आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो बैंक भी अपनी फीस (ट्रांजैक्शन चार्ज) वसूलता है। यही वजह है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर काउंटर टिकट की तुलना में आपको थोड़े ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

RELATED NEWS

Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

June 4, 2026
IRCTC Railways

खुशबू गुजरात की: IRCTC लखनऊ से लेकर आया हवाई टूर पैकेज, राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव और द्वारका का शानदार अनुभव

September 10, 2025

80% से ज्यादा लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं

रेलवे मंत्री ने यह भी बताया कि अब 80% से ज्यादा यात्री अपना टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को रेलवे काउंटर पर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे उनका समय बचता है और यात्रा भी आसान हो जाती है।

 

काउंटर टिकट या ऑनलाइन टिकट कौन बेहतर

अगर आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करते हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ेगा, लेकिन इससे आपको कई फायदे भी मिलते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में सीटें जल्दी दिखाई देती हैं, आपको टिकट कैंसिल करने और उसका रिफंड लेने में आसानी होती है। वहीं, काउंटर टिकट के लिए स्टेशन जाकर लाइन में लगना पड़ता है, जिससे समय और मेहनत दोनों ज्यादा लगती है।

क्या IRCTC को सुविधा शुल्क कम करना चाहिए

कई लोग यह सवाल उठाते हैं कि जब ऑनलाइन टिकटिंग से रेलवे को फायदा हो रहा है, तो IRCTC को सुविधा शुल्क कम क्यों नहीं करना चाहिए, इस पर रेलवे का कहना है कि ऑनलाइन सिस्टम को बनाए रखने और यात्रियों को बेहतरीन सेवा देने के लिए यह चार्ज जरूरी है। हालांकि, अगर सरकार चाहे तो इस शुल्क को कम कर सकती है या इसे पूरी तरह से हटा भी सकती है।

क्या ऑनलाइन बुकिंग भी सस्ती हो सकती है

अगर सरकार डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों के ट्रांजैक्शन चार्ज को कम कर दे, तो ऑनलाइन टिकट बुकिंग सस्ती हो सकती है। इसके अलावा, अगर IRCTC अपने प्लेटफॉर्म की लागत को दूसरे तरीके से रिकवर करे, तो सुविधा शुल्क भी कम किया जा सकता है।

 

Tags: IRCTCOnline ticket
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

Tatkal टिकट की कालाबाजारी पर IRCTC का बड़ा एक्शन, इतनी संख्या में फेक यूजर IDs की गईं ब्लॉक

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Indian Railways देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था है, जिससे रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के...

IRCTC Railways

खुशबू गुजरात की: IRCTC लखनऊ से लेकर आया हवाई टूर पैकेज, राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव और द्वारका का शानदार अनुभव

by Mayank Yadav
September 10, 2025

IRCTC tour: यात्रा प्रेमियों के लिए आईआरसीटीसी ने एक शानदार मौका पेश किया है। लखनऊ से "खुशबू गुजरात की" हवाई...

Indian Railway: अब आपकी रेलयात्रा होगी और भी आसान, बस आज ही डाउनलोड करें अपने फ़ोन में ये ऐप

Indian Railway: अब आपकी रेलयात्रा होगी और भी आसान, बस आज ही डाउनलोड करें अपने फ़ोन में ये ऐप

by Sadaf Farooqui
February 19, 2025

Indian Railway: अगर आपके पास लग्जरी बस या अपनी कार है, तो ट्रेन का सफर थोड़ा झिकझिक भरा लग सकता...

महाकुंभ को मिली ‘भारत गौरव ट्रेन’ की सौगात, लग्जरी ‘छुक-छुक’ में ‘महाकुंभ ग्राम’ की सुविधाएं जान रह जाएंगे हैरान

महाकुंभ को मिली ‘भारत गौरव ट्रेन’ की सौगात, लग्जरी ‘छुक-छुक’ में ‘महाकुंभ ग्राम’ की सुविधाएं जान रह जाएंगे हैरान

by Vinod
January 6, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आगाज होने जा रहे हैं। जिसको...

Prayagraj Mahakumbh 2025 : टेंट सिटी में बुक करें अपना कमरा, जानें आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Prayagraj Mahakumbh 2025 : टेंट सिटी में बुक करें अपना कमरा, जानें आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

by Kirtika Tyagi
December 31, 2024

Prayagraj Mahakumbh 2025 : संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ 2025 के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार, स्थानीय प्रशासन,...

Next Post
34 साल पहले मां-पिता और दादा का आंखों से देखा था कत्ल, फिर 5 लोगों की हत्या कर युवक ने पूरा किया ‘बदलापुर’

34 साल पहले मां-पिता और दादा का आंखों से देखा था कत्ल, फिर 5 लोगों की हत्या कर युवक ने पूरा किया ‘बदलापुर’

Maruti Cervo affordable car

Auto News: Maruti Cervo मारूति की नई पेशकश स्टाइलिश, किफायती और जबरदस्त कितना माइलेज देगी यह कार सुन कर चौक जाओगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist