Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

दिल्ली सीएम ने पंजाब मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम किया घोषित

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 18, 2022
in चुनाव, पंजाब, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर मुहर लगा दी है. पंजाब में आम आदमी (Aam Aadmi Party) का चेहरा अब भगवंत मान ही होंगे. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भगवंत मान ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एलान करते हुए कहा है कि 21 लाख से ज्यादा लोगों अपनी राय दी, जिसमें 93 फीसदी लोगों ने भगवंत मान के पक्ष में वोट दिया. जबकि तीन फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट किया.

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ पंजाब सीएम और AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान जी हैं.’ ये एलान करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाकर बधाई दी।

RELATED POSTS

फिर से हेलिकॉप्टर रोके जाने से भड़के चन्नी, कहा मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, कोई आतंकवादी नहीं ‘

February 15, 2022

Charanjit Singh Channi का एलान- सरकार बनी तो हर साल देंगे 8 मुफ्त गैस सिलेंडर

February 13, 2022

कौन हैं भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पंजाब में सबसे बड़ा चेहरा हैं, संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं समेत नेतृत्व में अच्छी पैठ है. अपनी शैली को लेकर मालवा इलाके समेत पूरे पंजाब में खासे लोकप्रिय हैं. जट सिख समाज से आते हैं जिसका पंजाब में दबदबा है. युवा नेता भगवंत मान की साफ छवि और भाषण का अंदाज उनकी ताकत है, हालांकि आलोचक उन्हें अनुभवहीन बताते हैं और उनपर शराब की लत के आरोप भी लगते हैं.

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है. पार्टी में सीएम चेहरे की रेस में भगवंत मान ही सबसे आगे चल रहे थे।

Tags: Bhagwant Mann newsPunjab Assembly Election 2022Punjab Assembly Election 2022 live
Share197Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

फिर से हेलिकॉप्टर रोके जाने से भड़के चन्नी, कहा मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, कोई आतंकवादी नहीं ‘

by abhishek tyagi
February 15, 2022

चंडीगढ़ । पंजाब में PM मोदी के दौरे को लेकर नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। इस बार मामला...

Charanjit Singh Channi का एलान- सरकार बनी तो हर साल देंगे 8 मुफ्त गैस सिलेंडर

by abhishek tyagi
February 13, 2022

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. सत्ता पक्ष कांग्रेस और...

Next Post

Delhi: कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi का वर्चुअली सवांद || Live

प्राइवेट बस व ट्रक में भीषण भिड़ंत के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version