Sunday, November 15, 2026 8:03 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Quit India Movement: ‘करो या मरो’ की गूंज और बज गया आज़ादी का बिगुल जो बना स्वतंत्रता की बुनियाद

Quit India Movement: ‘करो या मरो’ की गूंज और बज गया आज़ादी का बिगुल जो बना स्वतंत्रता की बुनियाद

8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में 'भारत छोड़ो' आंदोलन की शुरुआत हुई थी। गांधी जी की गिरफ्तारी के बाद भी यह आंदोलन तेज़ होता गया और कई नेताओं ने इसकी कमान संभाली।

by SYED BUSHRA
06/08/2025
Quit India Movement 1942

Quit india movements: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेज़ सरकार ने भारत से युद्ध में साथ देने की उम्मीद की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा देते हुए ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन का ऐलान कर दिया। इसके बाद देशभर में आज़ादी की लहर दौड़ पड़ी।

गांधी जी की गिरफ्तारी और आंदोलन का विस्तार

गांधी जी के साथ पंडित नेहरू समेत कई बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए। अंग्रेज़ों को लगा था कि जब गांधी जेल में होंगे तो आंदोलन कमजोर पड़ जाएगा। लेकिन हुआ इसके ठीक उलट आंदोलन और भी ज़्यादा तेज़ और उग्र हो गया।

गांधी की गिरफ्तारी के बाद इन नेताओं ने मोर्चा संभाला

RELATED NEWS

India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

August 14, 2026
Subhash Chandra Bose

Subhash Chandra Bose की जयंती पर नमन, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ के प्रेरक नेता

January 23, 2025

अरुणा आसफ अली: आंदोलन की ‘आयरन लेडी’

9 अगस्त 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान (आज का अगस्त क्रांति मैदान) में अरुणा आसफ अली ने तिरंगा फहराकर आंदोलन की कमान संभाली। वह भूमिगत होकर आंदोलन का संचालन करती रहीं। उनके साहस और नेतृत्व के कारण उन्हें ‘वीरांगना’ और ‘आयरन लेडी’ जैसे नाम दिए गए।

उषा मेहता: आंदोलन की आवाज़ बनी ‘सीक्रेट रेडियो’

जब अंग्रेज़ों ने मीडिया और संचार पर पाबंदी लगा दी, तो उषा मेहता ने एक गुप्त रेडियो स्टेशन शुरू किया। ‘सीक्रेट कांग्रेस रेडियो’। इसके ज़रिए आंदोलन से जुड़ी बातें और नेता‌ओं का संदेश जनता तक पहुंचाया गया। तीन महीने तक यह रेडियो पुलिस की नजरों से बचता रहा। बाद में उषा मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया।

जयप्रकाश नारायण: आज़ाद दस्ते के नायक

गिरफ्तार होने से बचकर जयप्रकाश नारायण ने ‘आज़ाद दस्ता’ नाम से एक गुप्त संगठन खड़ा किया। उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश में आंदोलन को तेज़ किया और जनता से अपील की कि वे अंग्रेजी शासन के आदेशों का पालन न करें।

राम मनोहर लोहिया: भूमिगत आंदोलन का रणनीतिकार

डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी भूमिगत होकर आंदोलन में नई ऊर्जा भरी। वे देशभर में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करते रहे और पर्चों व गुप्त अखबारों के ज़रिए लोगों को एकजुट किया। उनका मानना था कि जब नेता जेल में हों, तो जनता को खुद आगे बढ़कर नेतृत्व संभालना चाहिए।

जब जनता ने खुद कमान संभाली

अंग्रेज़ों को लगा था कि बड़े नेताओं की गिरफ्तारी से आंदोलन थम जाएगा। लेकिन इसके उलट, जनता ने खुद सड़कों पर उतरकर आंदोलन को आगे बढ़ाया। रेलवे लाइनें उखाड़ी गईं, सरकारी दफ्तरों पर हमले हुए, डाक-तार सेवाएं बाधित की गईं। यह अब केवल नेताओं का नहीं, बल्कि जनता का आंदोलन बन चुका था।

‘भारत छोड़ो’ आंदोलन आज़ादी की लड़ाई का एक बड़ा मोड़ था। गांधी जी के ‘करो या मरो’ नारे ने देश को एकजुट कर दिया। जब नेता जेल में थे, तब आम लोगों और युवा नेताओं ने आंदोलन को न सिर्फ ज़िंदा रखा, बल्कि और भी ताक़तवर बना दिया।

Related Posts

India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

August 14, 2026
Subhash Chandra Bose

Subhash Chandra Bose की जयंती पर नमन, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ के प्रेरक नेता

January 23, 2025
Next Post
Dharali

‘धरती कांपी, पानी गरजा, लोग चीखते हुए भागे’ – धराली त्रासदी की दर्दनाक दास्तान चश्मदीद की जुबानी

Sambhal

Sambhal की सड़कों पर सजा 'चप्पल न्याय': महिला कर्मी ने क्लर्क को पीटा, वीडियो वायरल

Income Tax

हथकंडे अब नहीं चलेंगे: जमीन में काले धन की पहचान शुरू, आयकर विभाग ने उठाया सख्त कदम

POPULAR POST

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

November 9, 2026
Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

Murder Claim : CRPF कैंप हमले के आरोपी शरीफ की हत्या किसने की? सोशल मीडिया पर किसके दावे से मचा हड़कंप

November 11, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026

LATEST

Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026
ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

ICC Calendar: 2035 तक के टूर्नामेंट तय, भारत को मिली दो बड़े आयोजनों की मेजबानी

November 15, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India